Category: सिकंदरपुर
हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. डी.एस. राय ने बताया कि क्षेत्र की जरूरतों को देखते हुए अस्पताल में सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिसके लिए डॉ पंकज शर्मा उपलब्ध रहेंगे. वहीं हर्निया, गाल ब्लैडर, किडनी स्टोन, हिस्टेक्टोमी का ऑपरेशन दूरबीन विधि से डॉ आर के गुप्ता द्वारा प्रत्येक शुक्रवार और शनिवार को किया जाएगा.
ग्राम प्रधान राजेश राय (टुनटुन राय) का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से उक्त घटना हुई है. इस सम्बंध में मेरे द्वारा 23जनवरी को सम्बंधित जेई को पत्रक दे कर इसे जल्द से जल्द ठीक करने की अपील की गई थी, ताकि कोई घटना न हो लेकिन जेई ने घोर लापरवाही का परिचय दिया और कोई कार्य नही कराया गया. यदि तारों को ऊंचा कर दिया गया होता तो एक गरीब परिवार को लाखों का नुकसान नहीं होता.
मनियर थाना क्षेत्र के छितौनी निवासी तौसीफ खान पुत्र अलीबाग खान टेंपो से अपने ननिहाल पड़सरा गेहूं लेकर जा रहा था. वह जैसे ही नवानगर चट्टी के समीप पहुंचा कि टेंपो असंतुलित होकर पलट गया, जिसमें दबने से तौसीफ की मौत हो गई. वहीं टेंपो चालक टेंपो छोड़कर भागने में सफल रहा. घटनास्थल पर इकट्ठा लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
थाना प्रभारी सिकंदरपुर ने गोताखोरों द्वारा और नदी में जाल डलवा कर करीब ढाई घण्टे तक राज के शव की तलाश कराया किन्तु सफलता नहीं मिल पाई।तब निराश हो कर देर शाम को सभी नदी से वापस आ गए. दूसरे दिन बुधवार को सुबह भी थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर पुनः अपनी देखरेख में तलाशी अभियान चलाया और करीब दो घण्टे बाद नदी से राज का शव निकालने में मल्लाहों को सफलता मिली. बाद में कब्जे में ले कर पुलिस शव को थाने ले आई. जहां से आवश्यक करवाई के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया.
करमौता निवासी राम अशीष शर्मा अपनी पत्नी चंपा देवी और तीन पुत्रों के साथ मुंबई में रह कर अपना कारोबार करते हैं. करीब एक पखवारे पूर्व ही राज अपने माता पिता के साथ गांव आया था. मंगलवार को अपराह्न करीब चार बजे अपने दोस्तों के साथ कठौड़ा जंगली बाबा धाम घूमने निकला था. वहां पहुंच कर राज व उसके सभी सरयू नदी में स्नान करने लगे.
सरियांव मनोवीर निवासी धर्मेंद्र यादव के यहां सोमवार को एक मांगलिक कार्यक्रम था. जिसमें वाराणसी के एमएस कैटर्स में देवरिया जनपद के लाररोड थाना क्षेत्र के मझवलिया नंबर-2 निवासी कैफ (18) पुत्र रियाजुद्दीन वेटर का काम करता था. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद देर रात करीब रात करीब 2 बजे कैफ पानी पीने के लिए उठा. जैसे ही वह पानी पीने के लिए गया की पास के विद्युत पोल के समीप वह फिसलकर गिर गया और अचेत हो गया उसके सहकर्मियों ने घटना की सूचना एमएस कैटर्स के मालिक व धर्मेंद्र यादव को दी.
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संजय यादव व विशिष्ट अतिथि डायट प्राचार्य विकायल भारती, वरिष्ठ प्रवक्ता मनीराम सिंह व हिमांचल यादव ( वित्त व लेखाधिकारी, बेसिक शिक्षा) रहे. पूर्व विधायक संजय यादव ने कहा कि शिक्षक व छात्र का पवित्र संबंध हमारी गौरवशाली परंपरा रही है. एक शिक्षक छात्र के गुणों को निखारकर राष्ट्र के लिए समर्पित करता है.
गाजीपुर जनपद से पधारे पंथी वीरेंद्र पाल ने गांव की खुशहाली के लिए पूजा को संपन्न कराया. इस दौरान पंथी जलते अंगारे पर आराम से चलते देखे गए. साथ ही उन्होंने न सिर्फ खुद खौलती खीर से नहाया बल्कि अन्य लोगों को भी नहलाया. सबसे रोचक बात यह रही कि इस दौरान खोलती खीर से तीन छोटे बच्चों की पीठ पर पंथी ने मालिश किया, लेकिन उन बच्चों का कुछ नुकसान नहीं हुआ. यह देख लोग आश्चर्यचकित थे.
