Category: राजनीति
बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि जन कल्याण और राष्ट्र निर्माण के प्रति विगत आठ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने लक्ष्य आधारित जो कार्य किया है. उससे देश आज प्रगति और सम्मान के साथ साथ जीवन समृद्धि के प्रत्येक क्षेत्र मे लगातार तीव्र गति से आगे बढ़ा है.
परिवहन मंत्री दयाशंकर को एक आवश्यक बैठक में भाग लेने के लिए लखनऊ से बलिया आना था. वह बलिया के लिए निकले ही थे कि अचानक अपनी गाड़ियां छोड़ सरकारी बस से जाने का निर्णय लिया और अवध डिपो पहुंच गए. वहां से वॉल्वो बस में सवार हो गए. इससे बस के कर्मियों व रोडवेज के कर्मी भी हरकत में आ गए. सुबह करीब 6 बजे वह बलिया पहुंचे.
राज्यमंत्री अंसारी ने अल्पसंख्यक समुदाय के हितों की सुरक्षा एवं इनके क्षेत्रों में अवस्थापना विकास की योजनाओं को बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद दिया और कहा कि यह बजट अल्पसंख्यक समुदाय के सर्वागीण विकास में सहायक सिद्ध होगा. उन्होंने बताया कि बजट में अरबी फारसी मदरसों के आधुनिकीकरण किये जाने की व्यवस्था की गई है तथा अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में अवस्थापना विकास, शिक्षा तथा पेयजल की योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आयेगी.
