नवरात्र में लगे स्वास्थ्य शिविर का विधायक केतकी सिंह ने किया समापन

विधायक केतकी सिंह ने नवका ब्रह्म स्थान पर पूजा-अर्चना भी की. इस अवसर पर केतकी सिंह ने क्षेत्र की जनता की कुशल मंगल के लिए नवका ब्रह्म एवं बुढ़वा ब्रह्म से प्रार्थना किया कि हमारे क्षेत्र के लोगों को दैविक आपदा से बचाए रखें. आयोजक गणों ने विधायक केतकी सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया.

बलिया में पत्रकारों की रिहाई के लिए जगह जगह हुए विरोध प्रदर्शन

बेल्थरारोड, बलिया.स्थानीय तहसील क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न समाचार पत्रों के प्रतिनिधियों एवं सोशल मीडिया से जुड़े लगभग डेढ़ दर्जन की संख्या में पत्रकारों ने संयुक्त पत्रकार संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में जिला प्रशासन के …

भाजपा के स्थापना दिवस पर हुई गोष्ठी, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह रहे मौजूद

बलिया. भारतीय जनता पार्टी का 42 वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस दौरान पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में टाउन हाल के मैदान मे परिवहन मंत्री दयाशंकर …

मदरसों में पढ़ाई जाएगी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जीवन गाथा- दानिश आजाद अंसारी

सुखपुरा, बलिया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लिए गए कैबिनेट बैठक बलिया के विकास पर भी चर्चा हुई. इसकी जानकारी देते हुए यूपी सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने बताया कि सरकार …

रेवती भाजपा मण्डल ने मनाया पार्टी का 42वां स्थापना दिवस

भाजपा मण्डल अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा अपने कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं के अथक मेहनत और लगन से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है. भाजपा सबका साथ, सबका विकास तथा सबके विश्वास में विश्वास रखती है.

प्रतियोगिता से बच्चों की चौमुखी प्रतिभा को निखारा जाता है- संजय यादव

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि केशव चौधरी ब्लॉक प्रमुख नवानगर व प्रभात कुमार श्रीवास्तव खंड शिक्षा अधिकारी नवानगर रहे. मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि जीवन में बिदाई का बेला बहुत ही दुखदायी होता है. इस पल को कभी भूलाया नहीं जा सकता है और उनके किये गए अच्छे कार्यों का अनुसरण हमेशा याद रहता है.

प्राथमिक शिक्षा की मजबूती ही बच्चे का भविष्य उज्जवल बनाती है- दानिश आजाद अंसारी

बच्चों का हौसला अफजाई करते हुए दानिश आजाद ने कहा कि जब नीव मजबूत होती है तभी मकान मजबूत होता है. इसी प्रकार प्राथमिक शिक्षा की मजबूती ही बच्चे का भविष्य उज्जवल बनाती है. यही वजह है कि प्रदेश सरकार भी प्राथमिक शिक्षा के उत्थान पर न सिर्फ ध्यान दे रही है बल्कि आर्थिक रूप से समृद्धि भी कर रही है. शिक्षा से कोई भी बच्चा वंचित न हो इसके लिए सरकार तमाम तरह के प्रयास कर रही है. प्रदेश सरकार जन जागरण से लेकर संसाधन की व्यवस्था के प्रति भी गंभीर है.

शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना सरकार की प्राथमिकता: परिवहन मंत्री

परिवहन मंत्री ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना योगी सरकार की प्राथमिकताओं में एक है. इसलिए बीएसए यह सुनिश्चित कराएं कि जिले में कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित नहीं रहे. गांव में रहने वाले लोगों के अलावा कामगारों के बच्चों को भी अभियान से जोड़ते हुए स्कूल भेजवाने का संकल्प लें. शिक्षा से ही सबके जीवन में सकारात्मक बदलाव सम्भव है, लिहाजा अभिभावक भी अपने बच्चों को जरूर विद्यालय भेजें.

राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार बलिया पहुंचे दयाशंकर सिंह का हुआ भव्य स्वागत

राज्यमंत्री का बलिया गाजीपुर बॉडर पर मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश सिंह रिंकू जिला महामंत्री प्रदीप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. कृषि मंडी के समीप महन्थ कौशलेंद्र गिरी ने स्वागत किया. नगर के आजाद चौराहा भगत सिंह तिराहा कोटवारी मोड़ संवरा बधुबांध आदि जगहों पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर जोरदार स्वागत किया.

100 दिन में सोनबरसा में 100 बेड के अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश

इलाज के लिए इस क्षेत्र के लोग बलिया,वाराणसी न जाय इस लिए यहां 100 बेड का अस्पताल जल्द से जल्द शुरू कराने की योजना है. इस अस्पताल में लगाने के लिए लगभग चार करोड़ रुपये की तमाम जांच मशीनें आ गयी है. वेंटिलेटर से लेकर डाइलेसिस मशीन,आप्रेशन के औजार व एसी मशीनें सामिल है.

विधायक केतकी सिंह ने किया संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ

डेंगू व चिकनगुनिया, जापानी बुखार एवं फाइलेरिया, मलेरिया आदि से बचाव के लिए सबसे पहले स्वच्छता का विशेष ख्याल रखना होगा और खासकर मच्छरों से बचना होगा. मच्छरदानी का प्रयोग व दरवाजा-खिड़की पर जाली लगवा कर इससे बचा जा सकता है.

व्यापारियों की हर समस्या का होगा समाधान -केतकी सिंह

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अरविन्द गांधी ने कहा कि जिस तरीके से बांसडीह विधानसभा के व्यापारी और तुरहा समाज ने  विधायिका जी को समर्थन दिया है.

मनियर में रविशंकर सिंह पप्पू का भव्य स्वागत

रविशंकर सिंह पप्पू के समर्थन में आए भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गोरक्ष प्रांत डॉ धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय मंत्री गोरक्ष प्रांत बजरंगी सिंह बब्बू, मिर्जापुर निवर्तमान निर्विरोध एमएलसी विनीत सिंह, भाजपा विधायक केतकी सिंह, टाउन पॉलिटेक्निक के चेयरमैन कमलेश कुमार सिंह, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद शंकर दूबे, भूमि विकास बैंक के चेयरमैन कुंवर विजय सिंह पप्पू, निवर्तमान एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू के प्रतिनिधि तेजा सिंह सहित आदि वक्ताओं ने भाजपा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए रविशंकर सिंह पप्पू को जिताने की अपील की.

एमएलसी चुनाव: भाजपा प्रत्याशी रविशंकर सिंह पप्पू ने मतदाताओं से वोट मांगे

विधान सभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रहे छट्ठूराम ने कहा कि उप्र में उच्च सदन के लिए निर्वाचित प्रतिनिधि विधान परिषद सदस्य का चुनाव करने में आगामी 9 अप्रैल को मतदान कर अपना नेता चुनेंगे. उन्होने सभी मतदाताओं पर भरोसा करते हुए रविशंकर सिंह पप्पू को मत देने की अपील की.

सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने पश्चिम बंगाल में हुई निर्मम घटना की निंदा कर मानवता के प्रति अपराध बताया

बैरिया, बलिया. भारतीय किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने पश्चिम बंगाल के बीरभूमि में आठ लोगों को जिंदा जला देने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते …

विधान परिषद चुनाव: रविशंकर व अरविंद आमने-सामने

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में मंगलवार को बलिया जनपद से चौथी बार विधान परिषद पहुंचने वाले भाजपा प्रत्याशी रविशंकर सिंह पप्पू ने जिलाधिकारी कार्यालय में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया.

जनप्रतिनिधियों से एमएलसी के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार रविशंकर सिंह पप्पू के पक्ष में कुंवर विजय सिंह पप्पू ने मांगा समर्थन

कुंवर विजय सिंह पप्पू ने कहा कि जिस प्रकार से आप ने प्रचंड बहुमत से भाजपा को पुनः सत्ता में काबिज किया है उसी प्रकार से एमएलसी के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार रविशंकर सिंह पप्पू के पक्ष में मतदान कर उन्हें विजयी बनाएं ताकि हमारे क्षेत्र में चौतरफा विकास हो सके. उन्होंने सभी प्रतिनिधियों को आह्वान किया कि 22 मार्च को उनके पर्चा दाखिला में जाने के लिए मनियर इंटर कॉलेज के मैदान में एकत्रित होकर अपनी एकजुटता का परिचय दें.

चुनाव में हार- जीत लगी रहती है, मैं क्षेत्र की जनता का हर समय सहयोग करूंगा- छट्ठू राम

छट्ठू राम ने कहा कि आप लोगों ने चुनाव में हमारा बहुत सहयोग किया और भारी संख्या में क्षेत्र की जनता ने आशीर्वाद स्वरूप मत दिया. चुनाव में हार- जीत तो लगी रहती है. चुनाव हारने के बाद भी मैं क्षेत्र की जनता का हर समय सहयोग करूंगा और कदम से कदम मिलाकर चलूंगा. किसी के मान- सम्मान को आंच आने नही दूंगा.

शहीद स्मारकों का विस्तार व सुंदरीकरण होगा, प्राकृतिक खेती को देंगे बढ़ावा- सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त

सांसद रविवार को सोनबरसा स्थित अपने संसदीय कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने बताया की प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए ब्लॉक स्तर पर प्राकृतिक खेती केंद्र की इकाई गठित की जाएगी,जो प्राकृतिक खेती के लिए किसानों का सहयोग करेगा.

भाजपा ने रविशंकर को घोषित किया प्रत्याशी

वर्तमान एलएलसी एवं भाजपा प्रत्याशी रविशंकर सिंह पप्पू के 22 मार्च के नामांकन की संभावना जताई जा रही है.