रेवती भाजपा मण्डल ने मनाया पार्टी का 42वां स्थापना दिवस

भाजपा मण्डल अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा अपने कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं के अथक मेहनत और लगन से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है. भाजपा सबका साथ, सबका विकास तथा सबके विश्वास में विश्वास रखती है.

रेवती पुलिस ने अर्धसैनिक बल के जवानों के साथ किया पैदल मार्च

पुलिस एवं पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों के द्वारा थाना गेट से फुट मार्च शुरू किया गया. जो नगर बाजार,बीज गोदाम,उत्तर टोला,बिचला गढ़,बड़ी मस्जिद,दक्षिण टोला, सेनानी पथ,रेवती-बलिया मुख्य मार्ग,बस स्टैण्ड होते हुए पुन: थाना परिसर पहुंचकर समाप्त हुआ. इससे बीच जवानों ने नगरवासियों से अपील किया कि आप सभी आपसी सौहार्द तथा प्रेम पूर्वक निर्भिक होकर त्यौहार मनायें.अगर कहीं कोई गड़बड़ी करता दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें.

खेत में बिजली के तार की चिंगारियां गिरने से लगी आग, फसल हुई राख

सुग्रीम चौहान बरवां गांव के फील्ड के पास बटिया पर खेती किए थे. खेत के ऊपर से ही बिजली का तार गया है. दोपहर के समय तेज हवा चलने के कारण बिजली का तार आपस में टकराया और उसमें से चिंगारी निकल गई. चिंगारी निकलकर खेत में गिरी और लगभग 4 कट्ठा खेत को जलाकर राख कर दिया.

बलिया: पत्रकारों की रिहाई को लेकर विरोध प्रदर्शन

यूपी बोर्ड परीक्षा में इंटरमीडिएट का इंग्लिश पेपर लीक मामले में जनपद के तीन पत्रकारों अजीत ओझा, दिग्विजय सिंह व मनोज कुमार गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद अब यह मामला बेहद तूल पकड़ता जा रहा है.

रेवती: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

बलिया-छपरा रेल खण्ड के मध्य रेवती थाना क्षेत्र के नारायणगढ़ गांव के सामने रेल पटरी पर ट्रेन‌ चपेट में आने से एक 85 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी. सूचना मिलते ही मय हमराह मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त होने के पश्चात आवश्यक पंचनामा आदि के बाद अन्त्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया. बताया जाता है कि मृतक वृद्ध मंद बुद्धि के थे.

फंदे से लटका मिला युवक, बुजुर्ग की फिसल कर गिरने से मौत

रेवती थाना क्षेत्र के भैंसहां ग्राम सभा के लाली का डेरा निवासी रविंद्र पासवान उम्र 30 वर्ष बीती रात बिना बताए घर से बाहर निकल गए जो वापस नहीं लौटे. सोमवार के दिन लाली के डेरा स्थित एक बगीचे में पेड़ पर फंदे से झूलता हुआ एक युवक का शव लोगों द्वारा देखा गया. पेड़ पर फंदे से झूलते हुए शव की सूचना जंगल में लगी आग की तरह फैल गई तथा वहां भारी भीड़ जुट गई. शव का शिनाख्त लोगों द्वारा रविंद्र पासवान के रूप में की गई. सूचना मिलते ही मृतक रविंद्र की पत्नी चंदा देवी रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गई.

दो अप्रैल को दिखा रमजान का चांद

भारत में रमजान का चांद शनिवार 2 अप्रैल को दिखाई दिया, इसलिए यहां रविवार से यानी 3 अप्रैल रविवार से रोजा या उपवास आरंभ होंगे. दुनिया भर में रमजान का यह महीना चांद को …

सांकेतिक चित्र

विवाहिता की संदिग्धावस्था में मौत, पति फरार

नरहीं, बलिया. सरायकोटा गांव में एक विवाहिता की संदिग्धावस्था में मौत के बाद पति फरार हो गया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि मृत महिला की सास को पुलिस ने …

अनियंत्रित स्कार्पियो पलटी, चार घायल

स्कार्पियो में सवार सहतवार निवासी चालक अनूप सिंह (19) ,शोएब (5)को मामूली चोट आयी है तो वही हसीना(55)पत्नी मकसूद, मकसूद आलम(60)पुत्र मुहम्मद हबीब गम्भीर चोट आई है।स्थानीय लोगो की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी ले जाया गया. जहां घायलों की गम्भीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.

संत यतीनाथ मंदिर परिसर में 2 अप्रैल से 10 अप्रैल तक श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन

मंदिर की साफ-सफाई और उसे आकर्षक रूप से सजाया और संवारा गया है. इसी क्रम में कथा मंडप का निर्माण भी किया गया है. आयोजक विशाल सिंह ने बताया कि 2 अप्रैल को सुबह 8 बजे से जन जागरण हेतु कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकलेगी जो गांव की हर गली मोहल्लों में घूमते हुए पून: मंदिर पर आकर समाप्त होगी. शाम 6 बजे से स्वामी राधा रंगजी महाराज का प्रवचन भी होगा.

प्रवेश उत्सव और सम्मान समारोह में छात्र छात्राओं नें दी सुंदर प्रस्तुति

जूनियर हाई स्कूल सुखपुरा के सेवानिवृत्त शिक्षक व गीतकार बृज मोहन प्रसाद अनारी को मुख्य अतिथि संगीत शिक्षक अरविंद उपाध्याय,खंड शिक्षा अधिकारी बेरुआरबारी दुर्गेश मिश्रा,खंड शिक्षा अधिकारी एसोसिएशन के प्रादेशिक अध्यक्ष परमेंद्र शुक्ला,शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया.

आरएसएस ने मनाया वर्ष प्रतिपदा उत्सव, रामलीला मैदान से निकला सेवकों का पथ संचलन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि गोरक्ष प्रान्त के प्रान्त कुटुंब प्रबोधन प्रमुख विष्णु गोयल का पाथेय प्राप्त हुआ. उन्होंने इस उत्सव की विशेषताओं को बताते हुए कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा ‘भारतीय काल गणना’ का प्रथम दिन अर्थात नववर्ष का प्रारम्भ दिवस होता है.

सांकेतिक चित्र

नीलगाय से टकराकर युवक की मौत

अमांव गांव निवासी मेराज 28 वर्ष पुत्र इस्राफील शुक्रवार को अपने घर से दौलतपुर अपने ननिहाल के लिए निकला था कि पूर्वाह्न 11बजे बसंतपुर गांव के पास बाइक के सामने अचानक नील गाय आ गई और नील गाय से टकराने के बाद मेराज बुरी तरह जख्मी हो गया ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरहीं लाया जा रहा था कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया.

गंगा नदी में डूब कर युवक की मौत

लोगों की माने तो युवक गंगा नदी में डूबते हुए नजर आया. लोगों ने तत्काल बचाने का प्रयास किया और गंगा में भी छलांग लगा दी. जब तक खींचकर बाहर निकाला जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. काफी देर के बाद अंजनी मिश्रा लगभग 23 वर्ष पुत्र जयप्रकाश मिश्र निवासी धतूरी टोला के रूप में पहचान हूई.

मकान के पीछे की खिड़की तोड़कर लूटमार की कोशिश

गुरुवार की देर रात अज्ञात व्यक्तियों ने चोरी की नीयत से मकान के पीछे की खिड़की पर लगे जाली व पर्दा तोड़ कर निकाल दी. और बगल की फुलवारी से दो केले के फलदार वृक्ष को नष्ट कर दिया.

व्यापारियों की हर समस्या का होगा समाधान -केतकी सिंह

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अरविन्द गांधी ने कहा कि जिस तरीके से बांसडीह विधानसभा के व्यापारी और तुरहा समाज ने  विधायिका जी को समर्थन दिया है.

भारतीय नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आज रामलीला मैदान से होगा पथ संचलन

प्रचार प्रमुख मारुति नन्दन ने बताया कि यह संचलन पूर्ण गणवेश में घोष के साथ रामलीला मैदान से प्रारम्भ होकर एलआईसी तिराहा, हनुमानगढ़ी मन्दिर, विजय सिनेमा रोड, चौक, सेनानी उमाशंकर सिंह चौराहा, विशुनीपुर, चित्तू पाण्डेय चौराहा, रेलवे स्टेशन, मालगोदाम रोड होते हुए पुनः रामलीला मैदान में जनसमारोह के रूप में सम्पन्न होगा.

राष्ट्रीय पत्रकार संघ बलिया ने पेपर लीक की खबर छापने वाले पत्रकारों की गिरफ्तारी पर आर पार की लड़ाई किया फैसला

संगठन के सभी सम्मानित पत्रकार साथी जो जिला मुख्यालय के नजदीक हैं. हर घटना क्रम पर नजर रखे व जनपद मुख्यालय पर होने वाली पत्रकारों की हुई गिरफ्तारी पर पत्रकार साथियों की बैठक में अवश्य ही भाग लें. संगठन का शीर्ष नेतृत्व इस तरह की हुई घटना पर गंभीर है.

news update ballia live headlines

रेल सप्ताह पुरस्कार वितरण समारोह में 27 कर्मचारियों को किया सम्मानित

31मार्च,2022 को वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक(सामान्य) अरुण कुमार सक्सेना ने उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट सेवा के लिए मंडल के 27 कर्मचारियों को मेडल, नगद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया.

प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा दिया जाएगा: गिरीश यादव

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने स्वागत करते हुए कहा कि कबड्डी खो-खो जैसे लुप्तप्राय खेलों को बढ़ावा दिया जाए जिससे गांव के खिलाड़ियों की भी प्रतिभाओं का विकास हो.