Category: जिला जवार
रेवती थाना क्षेत्र के भाखर गांव निवासी सुग्रीव गोंड़ (40) वर्ष पुत्र स्वर्गीय लाल मुनि गोंड मंगलवार की सुबह शौच करने के लिए बघमरियां गांव के समीप स्थित ताल के किनारे पर गया था. जहां हाथ-पैर धोते समय वह गहरे में पानी में चला गया. ताल पर मौजूद अन्य लोगों ने जब सुग्रीव को डूबते हुए देखा तो तत्काल तालाब में उतर कर गये तथा सुग्रीव को तालाब में ढूंढ़ने लगे. सुग्रीव तालाब की तलहटी में मिल गया. जिसे लोगों ने बाहर निकाला लेकिन इस बीच सांसो ने सुग्रीव का दामन छोड़ दिया
दो दिन पूर्व किसी ने ट्वीट कर अधिकारियों को जानकारी दी थी कि प्राथमिक विद्यालय इस्लामिया बैरिया के प्रधानाध्यापक विजेन्द्र सिंह बच्चों का एमडीएम का खाद्यान्न ठेला पर लादकर अपने घर ले जा रहे हैं. और उसका वीडियो बनाकर ट्वीटर पर डाल दिया था. ट्वीट का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल उप जिलाधिकारी को इस प्रकरण पर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
प्रदेश के युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त एवं सक्षम बनाने हेतु प्रदेश सरकार द्वारा संचालित टैबलेट/ स्मार्टफोन वितरण योजना के अंतर्गत स्थानीय कस्बा स्थित द्वारिका प्रसाद सिन्हा महिला पीजी कॉलेज में टैबलेट वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें महाविद्यालय की स्नातकोत्तर की 65 छात्राओं को कॉलेज के संस्थापक श्री आनन्द मोहन सिन्हा जी के करकमलों द्वारा टैबलेट प्रदान किया गया.
इस मंदिर के विषय में बताया जाता है कि पूर्व मंत्री निर्भय नारायण सिंह के पूर्वजों ने इसका निर्माण कराया था और तब से इस मंदिर की देखरेख उनके परिवार के लोग ही करते हैं. अक्षय तृतीया के दिन यहां उनके परिवार के लोगों द्वारा लोगों को शरबत पिलाया जाता है लोग इस तिथि को शुभ मुहूर्त समझ कर समहुत करते हैं. अक्षय तृतीया के दिन किया गया समहुत अक्षय होता है यानी कि इसका नाश नहीं होता. ऐसा लोगों का मानना है. मंदिर परिसर में लोगों ने त्रिलोकीनाथ भगवान की कथा भी सुनी.
यह हस्ताक्षर कार्यक्रम विश्वविद्यालय के प्रबंध संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. अविनाश पाथर्डीकर ने लखनऊ स्थित ई डी आई के क्षेत्रीय कार्यालय में किया गया. आने वाले समय में इस एमओयू के माध्यम से विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को उद्यमिता के लिए प्रशिक्षण, प्रबंधकीय कौशल एवं उद्यमिता की बारीकियों से अवगत कराया जाएगा साथ ही विश्वविद्यालय के शिक्षको को भी कई शैक्षिक लाभ मिल सकेंगे.
छपरा सारीब ग्राम सभा के पांडेय के छपरा राजभर बस्ती निवासी जगधारी राजभर की झोपड़ी से बुधवार की दोपहर अचानक आग की लपटें निकलने लगी. जब तक लोग कुछ समझ पाते तथा आग पर काबू पाने का प्रयास करते. तब तक आग ने विकराल रूप धारण करते हुए अगल बगल की तीन दर्जन से अधिक झोपड़ियों को अपनी जद में ले कर सामान सहित राख कर दिया.
