विधान परिषद चुनाव: रविशंकर व अरविंद आमने-सामने

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में मंगलवार को बलिया जनपद से चौथी बार विधान परिषद पहुंचने वाले भाजपा प्रत्याशी रविशंकर सिंह पप्पू ने जिलाधिकारी कार्यालय में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया.

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत ईकेवाईसी कराना आवश्यक

बलिया. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत जनपद के समस्त लाभार्थी / पात्र कृषकों को इकेवाईसी 31 मार्च 2022 तक कराया जाना है. पी.एम. किसान पोर्टल पर इकेवाईसी कराने की दो प्रक्रिया है. पहला यदि …

विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के साथ संपन्न हुआ लिटरेसी एवं न्यूमरेसी प्रशिक्षण

प्रशिक्षण में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन एवं आगामी शैक्षिक सत्र में प्राथमिक विद्यालयों में बाल वाटिका स्थापित कर पठन-पाठन की प्रक्रिया को शुगम और सुचारू रूप से क्रियान्वयन करने पर जोर दिया गया. इस प्रशिक्षण में प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रधानअध्यापक सहायक अध्यापक शिक्षामित्रों को बुनियादी साक्षरता एवं अंकीय ज्ञान हेतु निपुण भारत मिशन में उल्लिखित लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु टी एल एम, गतिविधि, बातचीत के माध्यम से शिक्षा एवं खेल खेल में शिक्षा आदि पर विस्तृत चर्चा की गई.

पूरी तरह नकलविहीन होगी बोर्ड परीक्षा: जिलाधिकारी

पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर ने आश्वस्त किया कि हर केंद्र पर फोर्स की तैनाती रहेगी. इसके अलावा थाने की पुलिस भी लगातार भ्रमण कर चुस्त—दुरूस्त व्यवस्था में सहयोग करेगी. जिला विद्यालय निरीक्षक ब्रजेश मिश्र ने कहा कि परीक्षा से जुड़ी अगर कोई समस्या हो तो पहले ही सम्पर्क कर समाधान करा लें.

भाजपा ने रविशंकर को घोषित किया प्रत्याशी

वर्तमान एलएलसी एवं भाजपा प्रत्याशी रविशंकर सिंह पप्पू के 22 मार्च के नामांकन की संभावना जताई जा रही है.

होली का पहला मोर्चा बच्चों ने संभाला फिर आए जवान

होली खेलने व रंग फेंकने और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाने का सुबह का पहला मोर्चा बच्चों ने संभाला. सुबह होते ही वह सड़क की पटरियों और गली मोहल्लों में घरों से बाहर आ गए और गुजर रहे लोगों को पिचकारी, डब्बा, बैलून से रंग फेकना शुरू कर दिया. बच्चों के होली खेलने का दौर लगभग एक घंटा चला और इसके बाद बड़ों ने भी सड़क पर उतर कर रंग खेलना शुरू किया. कहीं-कहीं डीजे की धुन पर युवा रंगों से सराबोर होकर होली का आनंद ले रहे थे, तो कहीं युवाओं की टोली सड़कों पर निकलकर रंग खेल रही थी.

डीआरएम ने किया रेलवे लाइन का ट्रायल, सहतवार स्टेशन को प्राकृतिक फूलों से सजाया

स्थानीय रेलवे स्टेशन को प्राकृतिक फूलों से सजाया गया था तथा रेलवे पुलिस द्वारा डिवीजन रेलवे मैनेजर के आने के पश्चात स्टेशन परिसर में अन्यत्र किसी का भी प्रवेश वर्जित था. सिर्फ स्थानीय भाजपा नेताओं को ज्ञापन देने हेतु ही स्टेशन परिसर में जगह मिल पाई. भाजपा प्रतिनिधि मंडल सहतवार के वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में डिवीजन रेलवे मैनेजर को एक ज्ञापन सौंपा गया.

द्वाबा संस्कृत प्रचार समिति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैरिया के विज्ञान वर्ग उत्तर मध्यमा प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं की विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 20 मार्च से 22 मार्च तक

प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार राय ने बताया कि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बलिया के परिसर में 20 मार्च को रसायन विज्ञान, 21 मार्च को भौतिक विज्ञान व 22 मार्च को गृह विज्ञान तथा भूगोल की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी.

जिले में 18 एवं 19 मार्च को होली त्योहार का अवकाश घोषित

शासन द्वारा प्राप्त निर्देश के क्रम में निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट-1881 के अधीन 18 मार्च के साथ-साथ 19 मार्च (शनिवार) को भी होली का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है.

रेलवे में मजिस्ट्रेट चेकिंग एवं बस रेड

बलिया/वाराणसी. वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा के निर्देशन एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी जंगबाहादुर राम के नेतृत्व में वाराणसी को केंद्र बिंदु बनाकर वाराणसी सिटी- औड़िहार खंड एवं औड़िहार-बलिया खंड पर …

परिषदीय विद्यालय दोपही में अराजक तत्वों ने की तोड़फोड़

प्राथमिक विद्यालय नई बस्ती दोपही, अगरौली गांव से उत्तर दिशा में है. अराजक तत्वों द्वारा आये दिन स्कूल को क्षति पहुंचाना नित्य क्रिया बन गई है. शाम ढलते ही वहां पर पियक्कड़ों का जमावड़ा होने लगता है तथा देर रात तक वहां पीने पिलाने का कार्य चलता है तथा उन्हीं अराजक तत्वों द्वारा सरकारी संपत्ति को हानि पहुंचाया जाता है.

राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के अधिवक्ता बने सचिंद्र नाथ दुबे

अधिवक्ता सचिंद्र नाथ दुबे पहले ही जिला शासकीय अधिवक्ता भारत सरकार व उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के बलिया जनपद के अधिवक्ता हैं. श्री दुबे की यह नियुक्ति 5 वर्षों के लिए की गई है.

शिक्षक एवं शिक्षामित्रों की चार दिवसीय लिटरेसी और न्यूमरेसी ट्रेनिंग शुरू

प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर डॉ अब्दुल अव्वल सुनील यादव अमरीश ओझा अल्ताफ अहमद अमित कुमार सिंह ने उपस्थित शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत विद्यालयों में बाल वाटिका को समावेश करते हुए उसके पैटर्न पर कार्य करने हेतु शिक्षकों को प्रेरित किया गया. प्रशिक्षण में बुनियादी साक्षरता एवं अंकीय ज्ञान को धरातल पर लाने हेतु शिक्षण तकनीक सहायक शिक्षण सामग्री एवं गतिविधियों पर आधारित पाठ योजना सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई.

बलिया: डीएम ने त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दिए दिशा निर्देश

बलिया. होली और शबे-बरात को शांति व्यवस्था संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई. उन्होंने कहा कि 17 मार्च को होलिका दहन …

रोजगार मेला 23 मार्च को, 1340 अभ्यर्थियों का होगा चयन

मेले में शामिल होने वाले प्रशिक्षार्थियों को किसी प्रकार की फीस नहीं देनी होगी. यह बिल्कुल निःशुल्क है. किसी भी प्रकार के समस्या के समाधान हेतु प्लेसमेन्ट/अपेंटिस प्रभारी श्री अरविन्द कुमार गुप्ता कार्यदेशक 9454351374 पर सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है. प्लेसमेन्ट/अप्रैटिसं मेले में चयन हेतु कुल सीटों की रिक्त संख्या लगभग 1340 है.

गंगा नदी भारतीय सभ्यता व संस्कृति की प्राणधारा-नितेश

गंगा दूतों को सम्बोधित करते हुए जिला प्रशिक्षक नितेश पाठक ने कहा कि गंगा एक नदी ही नहीं है, अपितु भारतीय सभ्यता व संस्कृति की मुख्य प्राण धारा है. सदियों से गंगा नदी अपने निर्मल जल से भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति का पालन-पोषण करती आई है. लेकिन दुर्भाग्य है कि विगत कई दशकों से गंगा का यह निर्मल जल प्रदूषित हो गया है. लोगों की लापरवाही के कारण गंगा के अस्तित्व पर संकट के बादल छा रहे हैं.  यह महज गंगा जल का प्रदूषण नहीं है, बल्कि ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रदूषण है. जिला प्रशिक्षक अभिषेक राय ने गंगा को स्वच्छ रखने के संबंध में उपस्थित युवक युवतियों को विस्तार से बताया.

होली और शबे-बरात की तैयारियों के लिए मंडलायुक्त और डीआईजी ने ली बैठक

मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने कि सभी को चुनाव सफलतापूर्वक कराने के लिए बधाई दी. होली के संबंध में उन्होंने बलिया और मऊ में विशेष ध्यान देने को कहा क्योंकि होली की आड़ में कुछ लोग राजनीतिक विवादों को बड़े विवाद का रंग देने की कोशिश करते हैं. साथ ही सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने का काम करते हैं. पानी, बिजली, सड़क और स्वास्थ्य पर ध्यान देने को कहा. अधिकारियों से कहा कि आप सभी लोग अनुभवी हैं. होली के समय विशेष सावधानी बरतें.

बलिया बन रहा है भोजपुरी फिल्मों के लिए पसंदीदा जगह

फिल्म के निर्माता नीलांश चौबे व राकेश पांडे हैं. फिल्म की पटकथा व संवाद वेद प्रकाश आर्य का एवं निर्देशन कृष्णा चौबे का है. निर्माण नियंत्रण व कला निर्देशक दीपक गिरी का है. कैमरा ईक्यूपमेंट आरुषि फिल्म का है. कैमरामैन दयाशंकर सिंह, सह निर्देशक किशन उपाध्याय एवं करिश्मा है. संगीत मनीष वर्मा व मार-धाड़ दिनेश यादव का है. फिल्म के प्रमुख कलाकार टीटू रीमिक्स, सोनाली मिश्रा,ज्ञान आर्य, रितेश पांडे, सुरेश परेदानी व प्रिया वर्मा है.

राष्ट्रीय लोक अदालत में लगभग 10 हजार वादों का निस्तारण, 14 करोड़ धनराशि की वसूली

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 मार्च को सिविल, अपराधिक, राजस्व, बैंक विवाद इत्यादि के कुल 10,373 वाद निस्तारित किये गये, चौदह करोड़ अड़तीस लाख बीस हजार आठ सौ अड़तालीस रूपये चौसठ पैसे तथा मौके पर ही कुल धनराशि दो करोड़ चौवालीस लाख दस हजार पैतालीस रूपये मात्र की वसूली की गयी.

अब तक के बलिया के सभी रिकॉर्ड तोड़ बलिया के सर्वाधिक मतों से विजेता विधायक बने दयाशंकर

समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री नारद राय को 76356 मत मिले. बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी शिवदास प्रसाद वर्मा को 9936 तथा कांग्रेस के ओमप्रकाश तिवारी को 2136, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अजय पुत्र केदार को 512, स्वदेश जनसेवक पार्टी के अजय पुत्र राजनारायण को 272 , विकासशील इंसान पार्टी के प्रत्याशी जितेंद्र तिवारी को 3857, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के प्रकाश कुमार को 233, ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रत्याशी शमीम खान को 682,वंचित समाज इंसाफ पार्टी के शंकर राम रावत को 234, लोक जनशक्ति पार्टी के सागर सिंह को 344 तथा निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन कुमार को 380, धर्मेंद्र कुमार को 700 तथा रमाशंकर तिवारी को 813 मत मिले हैं. 1048 लोगों ने नोटा का इस्तेमाल किया है.