विश्वविद्यालय के भोजपुरी भवन में दिया गया योग का प्रशिक्षण

बलिया. शनिवार, 9 अप्रैल को जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के भोजपुरी भवन में एक दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई . निदेशक शैक्षणिक डॉ पुष्पा मिश्रा ने बताया कि योग हमारी पुरानी संस्कृति व …

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन 10 अप्रैल को

मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि शासन के आदेश के अनुपालन में जनपद के समस्त नगरीय और ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर हर रविवार स्वास्थ्य मेले के आयोजन के लिए तैयारी की जा रही है. सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारियों को शासन की मंशा के अनुरूप निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

गायब व्यापारी संतोष केसरी के परिजनों से मिले व्यापारी नेता अरविंद गांधी

मोबाइल से श्री गांधी ने बलिया कोतवाल से बात कर मामले का शीघ्र पर्दाफाश करने बात भी कही. इस पर कोतवाल ने शीघ्र कार्रवाई तथा पर्दाफाश का आश्वासन दिया. इस मामले में गुमशुदगी का रिपोर्ट पुलिस के द्वारा दर्ज कर लिया गया है.

पत्रकार की गिरफ्तारी के विरोध में ताली-थाली बजाकर किया प्रदर्शन

पेपरलीक मामले में फर्जी आरोपों के तहत गिरफ्तार तीनो पत्रकारों को तत्काल रिहा करने,दर्ज मुकदमे वापस लेने व दोषी व जिम्मेवार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई,डीएम व एसपी को तत्काल निलंबित करने की मांग को लेकर बैरिया क्षेत्र के पत्रकारों ने बाह पर काला पट्टी बांधकर,और हांथ में तख्तियां लेकर बैरिया डांक बंगला से तहसील मुख्यालय तक पैदल मार्च किया.

शहीद स्मारक पहुंचकर जंगे आजादी के महानायक को मंच के सदस्यों ने किया नमन, ली शपथ

शहादत दिवस के मौके पर शामिल न होने वाले ऐसे लोगों ने सरकार से मांग की है कि 8 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए, ताकि सभी अपने अमर सपूत को श्रद्धांजलि दे सकें.

पीएम किसान सम्मान निधि के लिए 31 मई से पहले करायें ई-केवाईसी

जन सेवा केन्द्र के माध्यम से 31 मई 2022 के पूर्व अपना बायोमेट्रिक प्रोसेस के द्वारा ई-केवाईसी अवश्य करा लें, समय से ई-केवाईसी पूर्ण न कराने की स्थिति में योजना की धनराशि प्राप्त नहीं हो सकेगी

मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना में ऋण आवेदन पत्र 25 अप्रैल तक ऑफलाइन भरें

योजना के अन्तर्गत स्थानीय बैंकों के माध्यम से 10 लाख रुपये तक की प्रोजेक्ट सीमा तक के ऋण स्वीकृत कराये जायेंगे. प्रोजेक्ट काष्ट का मात्र 5 प्रतिशत उद्यमी अंशदान तथा बैंक से 95 प्रतिशत ऋण अनुमन्य होगा. जो नियमानुसार 5 वर्ष के लिये देय होगा. उद्यमी अंशदान की धनराशि पूँजीगत मद में व्यय होगा तथा पूंजीगत ऋण धनराशि का 25 प्रतिशत मार्जिन मनी धनराशि अनुदान के रूप में ऋण स्वीकृत होने के पश्चात बैंक को उपलब्ध कराया जायेगा. जिसे बैंक 3 वर्ष तक टीडीआर के रूप में रखेगा और 3 वर्ष बाद उद्यमी के ऋण खाते में समायोजित करेगा.

आईआरएस का छिड़काव कर कालाजार को दूर भगायें

पंदह और बांसडीह ब्लॉक में छिड़काव सम्पन्न साफ-सफाई रखें ध्यान, करें मच्छरदानी का प्रयोग बलिया. जनपद में कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत संक्रामक रोग कालाजार को दूर भगाने के लिए कालाजार रोधी सिंथेटिक पायराथ्राईड …

विश्व क्षय रोग दिवस 24 मार्च, क्षय रोगियों को लेंगे गोद

विश्व के क्षय रोगियों की कुल संख्या का एक चौथाई हिस्सा भारत में पाया जाता है तथा भारत के क्षय रोगियों की संख्या का पाचवा भाग उत्तर प्रदेश में है.

पैरा लीगल वॉलिंटियर का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव/ सिविल जज सीनियर डिवीजन सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया की बलिया जनपद की प्रत्येक न्याय पंचायतों में पोस्ट बॉक्स लगाया जाएगा जिसमें लोग अपनी समस्याओं को लिखकर डाल सकेंगे और पैरा लीगल वालंटियर का दायित्व होगा की इसे वह तहसीलदार साहब के माध्यम से प्राधिकरण तक पहुंचाएं.

बलिया में पत्रकारों की रिहाई के लिए जगह जगह हुए विरोध प्रदर्शन

बेल्थरारोड, बलिया.स्थानीय तहसील क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न समाचार पत्रों के प्रतिनिधियों एवं सोशल मीडिया से जुड़े लगभग डेढ़ दर्जन की संख्या में पत्रकारों ने संयुक्त पत्रकार संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में जिला प्रशासन के …

भाजपा के स्थापना दिवस पर हुई गोष्ठी, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह रहे मौजूद

बलिया. भारतीय जनता पार्टी का 42 वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस दौरान पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में टाउन हाल के मैदान मे परिवहन मंत्री दयाशंकर …

मदरसों में पढ़ाई जाएगी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जीवन गाथा- दानिश आजाद अंसारी

सुखपुरा, बलिया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लिए गए कैबिनेट बैठक बलिया के विकास पर भी चर्चा हुई. इसकी जानकारी देते हुए यूपी सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने बताया कि सरकार …

एमएलसी चुनाव के लिए मतदेय स्थलों और मतदाताओं की संख्या का हुआ अनुमोदन

जिले में 30 मार्च को सांय में आयोजित इण्टरमीडिएट अंग्रेजी विषय की परीक्षा निरस्त हुई थी. जिसकी परीक्षा अब 13 अप्रैल को प्रथम पाली में प्रात: 08 बजे से 11:15 बजे तक की समयावधि में जनपद के सभी पूर्व निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित करायी जायेगी.

शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना सरकार की प्राथमिकता: परिवहन मंत्री

परिवहन मंत्री ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना योगी सरकार की प्राथमिकताओं में एक है. इसलिए बीएसए यह सुनिश्चित कराएं कि जिले में कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित नहीं रहे. गांव में रहने वाले लोगों के अलावा कामगारों के बच्चों को भी अभियान से जोड़ते हुए स्कूल भेजवाने का संकल्प लें. शिक्षा से ही सबके जीवन में सकारात्मक बदलाव सम्भव है, लिहाजा अभिभावक भी अपने बच्चों को जरूर विद्यालय भेजें.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे स्टूडेंट्स के साथ परीक्षा पे चर्चा

जवाहर नवोदय विद्यालय सिंहाचवर जिला बलिया के विद्यार्थी शिक्षक एवं अभिभावक भी अप्रत्यक्ष रूप से मीडिया के माध्यम से जुड़ेंगे इसके साथ-साथ जिले के सभी विद्यालयों के विद्यार्थी भी दूरदर्शन व सोशल मीडिया के माध्यम से कार्यक्रम में सहभागिता कर सकते हैं.

राष्ट्रीय पत्रकार संघ बलिया ने पेपर लीक की खबर छापने वाले पत्रकारों की गिरफ्तारी पर आर पार की लड़ाई किया फैसला

संगठन के सभी सम्मानित पत्रकार साथी जो जिला मुख्यालय के नजदीक हैं. हर घटना क्रम पर नजर रखे व जनपद मुख्यालय पर होने वाली पत्रकारों की हुई गिरफ्तारी पर पत्रकार साथियों की बैठक में अवश्य ही भाग लें. संगठन का शीर्ष नेतृत्व इस तरह की हुई घटना पर गंभीर है.

प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा दिया जाएगा: गिरीश यादव

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने स्वागत करते हुए कहा कि कबड्डी खो-खो जैसे लुप्तप्राय खेलों को बढ़ावा दिया जाए जिससे गांव के खिलाड़ियों की भी प्रतिभाओं का विकास हो.

बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने किया सड़क जाम

कांग्रेसी कार्यकर्ता पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सिलेंडर, सीएनजी, पीएनजी आदि के दाम वापस लेने के लिए जनाड़ी तिराहे पर गैस सिलेंडर, मोटरसाइकिल आदि को माला पहनाते हुए महंगाई विरोधी नारे लगाकर धरना प्रदर्शन कर रहें थे.

कुलपति प्रो.कल्पलता पाण्डेय दरभंगा में विशिष्ट पुरस्कार से सम्मानित

प्रो. पाण्डेय जे एन सी यू की कुलपति होने के पूर्व महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के शिक्षा संकाय में विभागाध्यक्ष और संकायाध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुकी हैं. अपने 32 वर्षों के अध्यापनकाल में प्रो. पाण्डेय ने शिक्षक शिक्षण के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय एवं नवाचारी कार्य किये हैं. जिसके लिए प्रो. पाण्डेय को इसके पूर्व भी भारत विकास अवार्ड, इमिनेंट एजुकेशनिस्ट अवार्ड जैसे कई सम्मान प्राप्त हो चुके हैं. शिक्षक शिक्षण के क्षेत्र में आपकी विशेषज्ञता का लाभ जे एन सी यू को भी प्राप्त हो रहा है