Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड, बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह ने अपने कार्यकाल में बीडीसी की अंतिम बैठक करने के बाद बुधवार को खण्ड विकास अधिकारी फैसल आलम के साथ बीते एक साल में किये गये निर्माण संबंधी लगभग 5.5 करोड़ की लागत से कुल 37 कार्यो का लोकार्पण और 38 विकास कार्यो का शिलान्यास किया।
बीडीसी सदस्यों की बैठक को सम्बोधित करते हुए खण्ड विकास अधिकारी फैसल आलम ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख के कार्यकाल की अंतिम बैठक होगी। सरकार व शासन की मंशा के अनुरुप सामुहिक विवाह योजना चल रही है जिसमें आगामी 3 नवम्बर को बलिया में कार्यक्रम आयोजित होगा। 3 लाख से कम आये वाले कन्या के पिता के परिवार ही इसका लाभ पा सकेगें। उन्हें सरकार की ओर से एक लाख रुपये खर्च किया जायेगें, जिसमें अन्य खर्च के साथ 60 हजार रुपये सीधे उनके खाते में भेजा जायेगा। इसका पंजीयन सीयर के ब्लॉक कार्यालय में शुरु हो चुका है।
पांच हजार लोगों का पीएम आवास के लिए सर्वे हुआ है। इसमें पात्रता की जांच होनी है। 18 ये 50 साल के निराश्रित लोगों को मुख्यमंत्री को आवास योजना का लाभ दिया जाता है। उसकी भी प्रक्रिया चल रही है। मनरेगा का कार्य भी प्रमुख जी के दिशा निर्देशन में चल रहा है। इसके अलावे किसानों से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी। राज्य वित व केन्द्रीय वित से विकास कायों के लिए सभी सदस्य अपना-अपना प्रस्ताव दे देगें। इस पर विचार कर उसे भी पूर्ण कराने का कार्य किया जायेगा।
ब्लॉक प्रमुख सिंह ने सभी उपस्थित बीडीसी सदस्यो, ग्राम प्रधानों, कर्मचारियों व मीडिया से जुड़े लोगों को दीपावली की मिठाई भेंट कर दीपावली की अग्रिम बधाई दी। साथ ही मडिया से मुखातिब होकर अपनी विकास के बारे में जानकरी दी।
इस मौके पर प्रधान उमेश चौरसिया, प्रधान संजय यादव, पूर्व प्रधान इरफान अहमद, प्रधान प्रतिनिधि रविन्दर यादव, मुन्ना गुप्ता, राकेश सिंह, रमाशंकर सिंह, भोला यादव, विश्राम सिंह, अजय सिंह, दानिश भाई, आनन्द सिंह छोटू, सोनू सिंह, राजीव सिंह टिल्लू, सुरेश पाण्डेय, प्रधान कमलेश वर्मा, पूर्व संजय यादव आदि लोग मौजूद रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


