Skip to content
15 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/W0Cay7MJoHg?si=GOYXAXydmMLV-_iw
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Central Desk 26 October, 2019 1 minute read
news update ballia live headlines

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

                                                         ब्रेकिंग न्यूज

सुखपुरा : सुखपुरा पब्लिक कान्वेंट स्कूल में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने खुशी और उत्साह के साथ हिस्सा लिया. अलग-अलग क्लास के बच्चों ने मिलकर एक से बढ़ कर रंगोली बनायी.बच्चों द्वारा बनायी गयी विभिन्न प्रकार की रंगोली को लोगों ने खूब सराहा. उनके चेहरों पर सराहना के साथ-साथ आश्चर्य के भाव थे.

बैरिया : श्रीनगर-तुर्तीपार तटबंध पर देवपुर मठिया के पास बने रेगुलेटर के मुहाने पर सिल्ट जमा होने से रेगुलेटर का पानी घाघरा में नहीं जा रहा है. जलजमाव के कारण इलाके के तीन हजार एकड़ से अधिक खेत पानी में डूबे हैं. इस बाबत विधायक सुरेंद्र सिंह बैरिया के एसडीएम अशोक कुमार चौधरी के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने विधायक सुरेंद्र सिंह को फोन लगाया. विधायक ने उनको फटकार लगायी. विधायक ने अधिकारी से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था करने के लिए कहा.

  • 51 हजार दीपों से जगमगाया सहतवार का चैनराम बाबा मंदिर. काशी के आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच की महाआरती. मन्दिर परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया. दीयों की लौ से जगमगा उठा मंदिर परिसर.
  • बांसडीह के विभिन्न स्कूलों में शुक्रवार को बच्चों ने रंगोली बनाकर दीपावली मनायी. सांरगपुर स्कूल में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनायी. इसी तरह हरिहरनगर बड़सरी के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रंगों में जलते दीप की रंगोली बनाई. अंकुर पब्लिक इंटर कालेज, स्टैंडर्ड पीटल्स कावेंट, जीनियस एकेडमी आदि के बच्चों ने भी रंगोली बना बधाई दी. उधर, रेवती के मन:स्थली एजुकेशन सेंटर के छात्र-छात्राओं ने स्कूल परिसर में आकर्षक रंगोली सजायी. कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, पकवाइनार में शुक्रवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. छात्राओं ने सरस्वती वंदना के साथ ही राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत किया. इसी क्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्रीय कलामंच की देखरेख में टाउन महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. रंगोली प्रतियोगिता में अनुराधा तिवारी, प्रिया सिंह की टीम प्रथम रही.
  • आयुष मेडिकल एसोसिएशन की बलिया इकाई की ओर से बापू भवन, टाउन हाल में आयुर्वेद के जनक भगवान धनवंतरी की जयंती राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाई गई.
  • गंगापुर डगरे के पास शांत नदी की लहरों ने गुरुवार से कहर बरपाना शुरू कर दिया है. हफ्ते भर पहले दलित बस्ती गंगापुर का तो नामोनिशान मिट चुका है. किसानों के पांच बीघा से भी अधिक खेत नदी में समाहित हो गये. यहां पर नदी एनएच के बिल्कुल करीब पहुंच चुकी है. इससे बस्तियों मे अफरा-तफरी का माहौल है. उधर, गुरुवार की देर रात रामगढ़ में भी दो बीघे जमीन गंगा में समाहित हो चुकी है.

  • बाल गृह बालिका देवरिया से मुक्त कराकर राजकीय बाल गृह बालिका बलिया में 15 महीने से रह रही युवती अब अपनी मां के साथ रहना चाहती है. उम्मीद जताई जा रही है कि अगले सप्ताह तक उसे मां के हवाले कर दिया जाएगा. बिहार के रोहतास जिले के थाना इंदरपुरी के ग्राम बुधन बिगहा निवासी युवती को भटनी पुलिस ने बरामद किया था.
  • एसडीएम विपिन कुमार जैन को पत्रक सौंप कर रसड़ा के उचित दर विक्रेताओं ने पांच सूत्रीय मांगों के समर्थन में चलाए जा रहे धरना प्रदर्शन को समाप्त कर दिया.
  • बलिया-गाजीपुर मुख्य मार्ग से सटे ऐतिहासिक प्राचीन बरइया पोखरे, चितबड़ागांव की मछलियां उतराती नजर आईं. तत्काल मछलियों को बाहर निकालकर दफन करने के बाद पोखरे में चूना का छिड़काव कराया गया. पिछले डेढ़ साल में तीसरी बार ऐसा हुआ है कि अचानक सैकड़ों मछलियां दम तोड़ दी हैं.
  • बैरिया में मतदाता सत्यापन प्रपत्र अब तक जमा नहीं करने वाले 18 बीएलओ के खिलाफ रजिस्ट्रार कानूनगो राधेश्याम ने पुलिस को तहरीर दी है. कानूनगो ने यह कार्रवाई एसडीएम अशोक कुमार चौधरी के निर्देश पर की है.
  • जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने शौचालय निर्माण में अनियमितता पर नगरा ब्लाक क्षेत्र के कमरौली की गांव प्रधान शांति देवी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.
  • जिले के दो बेसिक शिक्षकों का चयन स्टेट रिसोर्स ग्रुप (एसआरजी) में हुआ है. प्रदेश स्तर पर चयनित 164 शिक्षकों में जिले के सारंगपुर के सहायक अध्यापक संतोष चंद्र तिवारी और पर्वतपुर के सहायक अध्यापक आशुतोष कुमार सिंह तोमर भी शामिल हैं. चयनित एसआरजी की चार दिवसीय कार्यशाला लखनऊ में होगी. राज्य परियोजना निदेशक की ओर से इस बाबत बीएसए को पत्र भेजा जा चुका है.
  • भरौली गोलम्बर पर चेकिंग के दौरान नरही पुलिस ने बिना नंबर की XUV गाड़ी से वाया बक्सर जमशेदपुर जा रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक उनके कब्जे से अवैध असलहे और कारतूस भी बरामद किए गए. गिरफ्तार लोगों में रोहित मुखी पुत्र राजेश मुखी, जमशेदपुर, राजीव राम पुत्र नागेश्वर राम निवासी हाजीपुर, राहुल कुमार पुत्र कालिका राज निवासी जमशेदपुर, राजन कुमार झा पुत्र कृष्णानन्द झा निवासी जमशेदपुर, सूरज कुमार यादव पुत्र गोपाल सिंह यादव निवासी डुमराँव बक्सर शामिल हैं.

• रसड़ा के जाम की अति प्राचीन रामलीला का समापन गुरुवार की देर शाम रावण का वध और लगभग 40 फीट लंबे रावण के पुतले को भगवान श्रीराम द्वारा आग के हवाले किए जाने के बाद हो गया.

• बाल विकास परियोजना कार्यालय नवानगर में शुक्रवार को 11 से 14 वर्ष की किशोरियों को पौष्टिक आहार वितरित किया गया.

• कन्या सुमंगला योजना का शुभारंभ शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित नवनिर्मित बहुद्देशीय सभागार में किया गया. मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने दीप प्रज्वलित कर योजना को लांच किया. इस दौरान आईसीएसई, सीबीएसई और यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में सर्वाधिक अंक पाने वाली टॉप-टेन बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया.

• जनऊबाबा गौरव सम्मान के लिए इस वर्ष चिकित्सा क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए डा.ओंकार नाथ पाण्डेय एवं डा.मोहिता त्रिपाठी को तथा युवाओं के प्रेरणा स्रोत रहे आशीष कुमार को सपा नेता सनातन पाण्डेय सम्मानित करेंगे. दीपावली पर रतसर के जनऊपुर में आयोजित होने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी जोरशोर से चल रही है.

• सिकंदरपुर के ग्राम पंचायत सरनी मुड़ेरा के ग्रामीणों ने एसडीएम अन्नपूर्णा गर्ग को एक ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में सरनी मुड़ेरा गांव के विकास कार्यों में हुई अनियमितता और घोटाले की बात कही गई है.

• जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के एथलेटिक्स महिला और पुरुष टीम का चयन पांच नवंबर को वीर लोरिक स्टेडियम में सुबह आठ बजे से होगा. मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज के कीड़ा सचिव ने बताीनया है कि अंतर महाविद्यालय के एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कोई भी खिलाड़ी एक से ज्यादा प्रतियोगिता में भाग नहीं लेंगे.

• बलिया सिटी के जलालपुर स्थित एक गोदाम और न्यू बहेरी से प्रशासन ने आतिशबाजी का सामान अवैध पटाखा वगैरह बरामद किया है. जब्त पटाखों की कीमत लगभग 25 लाख बताई जा रही है.

• दोकटी गांव में गुरुवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग में तीन लोगों के रिहायशी मड़हे जल कर राख हो गए. इस हादसे में दोकटी निवासी भृगुनाथ प्रजापति, रामानन्द प्रजापति और डबलू प्रजापति की गृहस्थी के सामान ही नहीं, जमा पूंजी भी जल कर राख हो गई.

•नवानगर ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत जमालपुर में शुक्रवार को कोटेदार के चयन के लिए हुई खुली बैठक में जमकर मारपीट हो गई. कहासुनी के बाद जमकर ईंट पत्थर भी चले. 60 वर्षीय लालजी राजभर और 20 वर्षीय रोशन सिंह के घायल होने की सूचना है. विवाद हड़सर गांव के कोटे की दुकान को लेकर हुआ.

• सिकन्दरपुर के डोमनपुरा मोहल्ले में शुक्रवार की दोपहर मां की डांट से क्षुब्ध पुतरी की 18 वर्षीय बेटी मुस्कान ने मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया. हालत गंभीर होने के चलते सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.

• धनतेरस पर गुलजार रहे जिले के बाजार. मोटे तौर पर लगभग पचास करोड़ के कारोबार होने का अनुमान है. विशेष तौर पर कपड़े, बाइक, गहने, किराना सामान आदि की दुकानों पर भीड़ ज्यादा दिखी.

• बलिया के मनियर सहित 15 नगर पंचायतों का चयन दीन दयाल आदर्श नगर पंचायत योजना में हुआ है. छोटे नगर निकायों में भी शहरी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए यह योजना शुरू की गई है.

• इस साल लगातार हुई बारिश से जलभराव और मौसम में उतार चढ़ाव से धान की फसलों में रोग लगने की संभावना प्रबल है. जिला कृषि रक्षा अधिकारी प्रियानंदा के मुताबिक सभी कृषि रक्षा इकाइयों को सतर्क किया गया है. वैसे किसानों को फसलों में रोग के लक्षण दिखाई पड़ते ही छिड़काव करना चाहिए.

• गड़वार थाना क्षेत्र के हजौली गांव में बृहस्पतिवार की सुबह करेंट की चपेट में आने से 24 वर्षीय रितेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई.

• श्रीजंगली बाबा धाम गड़वार में आयोजित नौ दिवसीय महारुद्र यज्ञ में पधारे काशी सुमेरुपीठाधीश्वर स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती का स्वामी परमेश्वरानंद सरस्वती (उड़िया बाबा) एवं मंदिर परिसर में मौजूद साधु संत, महात्मा व श्रद्धालुभक्तों ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया.

Tags: मारपीट मौत रोग लड़की सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: चिलकहर पशु आश्रय केंद्र के औचक निरीक्षण पर पहुंचे अधिकारी
Next: विधायक ने अधिकारी से तुरंत जल निकासी कराने को कहा

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज

You may have missed

Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026
Eriksha Chori
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े

General Desk 14 October, 2026
Belthra Samuhik vivah 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश

General Desk 14 October, 2026
Bansdih Nirikshan SP Ball
  • जिला जवार
  • बांसडीह

एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

General Desk 14 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.