Skip to content
23 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया न्यूज़ अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

बलिया न्यूज़ अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Assignment Desk 8 October, 2019 1 minute read
news update ballia live headlines

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

                                                         ब्रेकिंग न्यूज

रेवती: रेवती थाना क्षेत्र के हड़िहा कला निवासी एक व्यक्ति की हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक चोरी हो गई. खबर है कि हड़िहां कला निवासी देश दीपक अपनी हीरो होंडा स्प्लेंडर (यूपी 60 एल 4099) रेवती बड़ी बाजार मठिया के पास खड़ी कर अपनी बड़ी मम्मी से मिलने गया था. लौटने पर देखा कि बाइक गायब थी. घटना की लिखित सूचना रेवती पुलिस को दे दी गई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

बैरिया: दुर्गा पूजा की चहल पहल के दौरान मंगलवार को रानीगंज में भांगड़ नाला पुराने पुल का दक्षिणी एप्रोच पानी के तेज बहाव से टूट गया. इससे बीबी टोला और रानीगंज बाजार का संपर्क टूट गया.

चिलकहर: स्थानीय रेलवे स्टेशन के पूर्वी क्रॉसिंग पर रेल पटरी पार करते समय देवन्ती देवी (55) पत्नी लक्ष्मण और रीता(40) पत्नी जनार्दन बैरकपुर आजमगढ़ ट्रेन की चपेट में आ गयीं. देवन्ती की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि रीता देवी की बलिया जिला चिकित्सालय में मृत्यू हो गयी. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में जुट गयी.

बैरिया: सांप के डंसने से उदई छपरा गांव निवासी राजमती देवी (40) पत्नी स्व. अर्जुन तियर की मौत से हो गयी. ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.घर के बाढ़ में डूबने के बाद उदईछपरा निवासी राजमती देवी अपने परिवार के साथ एनएच 31 पर रह रहीं थीं. मंगलवार की सुबह राजमती को सांप ने डंस लिया. आनन फानन में उसके परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले गये, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. गोपालपुर के प्रधान मनोज यादव ने एसडीएम बैरिया दुष्यंत कुमार मौर्या को इसकी सूचना दी.पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

• वाराणसी-छपरा रेल खंड के बलिया-बांसडीहरोड रेलवे स्टेशन के बीच इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेन चलाने के लिए कई वायरिंग कोच सोमवार की देर शाम बलिया पहुंचे. इनके माध्यम से काफी तेज गति से तार और खंभे ठीक किए जा रहे हैं. शनिवार की सुबह नई बिछाई गई लाइन से ट्रैक जोड़कर डीजल इंजनों से परिचालन शुरू करा दिया गया था. लेटेस्ट अपडेट यह है कि सात अक्टूबर को लखनऊ से प्रस्थान करने वाली लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस और आठ अक्टूबर को छपरा से प्रस्थान करने वाली छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय और रूट से चलेगी. इसके अलावा कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है. तो कुछ को शॉर्ट टर्मिनेट भी किया गया है. कृपया इस खबर को विस्तार से बलिया लाइव डॉट इन पर पढ़ें.

• मनियर के एसएचओ सुभाष यादव सस्पेंड. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव में दलित नाबालिग दुष्कर्म का मामला सामने आया था. पीड़िता जब थाने पहुंची तो इंस्पेक्टर ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की. उल्टे नसीहत दी कि नाबालिग बच्चे हैं. छोटी मोटी गलतियां हो जाती हैं. इसे अपराध के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए. यह मामला जब एसपी देवेंद्रनाथ के संज्ञान में आया तो न सिर्फ केस दर्ज हुआ बल्कि एसएचओ सुभाष यादव को सस्पेंड भी कर दिया गया. पीड़िता की मां के अनुसार वह अनुसूचित जाति की हैं और उनके पति बाहर रहते हैं.

• बिल्थरारोड क्षेत्र में सीएचसी सीयर में पिछले दिनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने के दौरान गर्भवती हुई क्षेत्र की एक लड़की ने बच्चे को जन्म दिया था. प्रेमी की बहन ने जच्चा-बच्चा को अपना लिया था लेकिन बाद में प्रेमी ने जच्चा-बच्चा को अपनाने से इंकार कर दिया. इसको लेकर गांव में तीन दिन से पंचायत हो रही है. बच्चे को जन्म देने वाली लड़की नाबालिग बताई जा रही है….

• बैरिया थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में रविवार को आधी रात गए शम्भू सिंह की गुमटी में आग लग गई. इस हादसे में दुकान में रखे हजारों रुपये मूल्य के सामान जल कर नष्ट हो गए.

• बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर दसौता गांव के पास सड़क किनारे पहले से खराब खड़े ट्रेलर में पशुओं से लदा ट्रक भिड़ गया. हादसे में बलिया जिले के थाना गड़वार के बलेसरा गांव निवासी पशु व्यापारी भीम यादव(45) पुत्र रामा यादव की मौत हो गई, जबकि इसी गांव के हरे राम, लालजी और पिपरा निवासी सत्य नारायणघायल हो गए… हादसे के बाद मौका पा कर ट्रक चालक और खलासी भाग निकले.

• हल्दी थाना क्षेत्र के बगइचा टोला निवासी इंद्रावती देवी (45) पत्नी नथुनी तुरहा किसी काम से बयासी गांव गई थी. लौटते वक्त वह किसी परिचित की बाइक पर बैठ गईं. उनकी बाइक बहादुरपुर-सीताकुंड के बीच स्थित ब्रेकर पर तेज रफ्तार होने के कारण हिचकोले खाई. इंद्रावती उछल कर बीच सड़क पर गिर गई. इस हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

• नगरा-बिल्थरारोड मार्ग पर उभांव थाना क्षेत्र के मालीपुर गांव के पास सोमवार की सुबह करीब 10 बजे बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना से आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया. हादसे में उभांव थाना क्षेत्र के खंदवा गांव निवासी मुन्ना प्रजापति (18) पुत्र कैलाश की मौत हो गई जबकि अमित(17) मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गए

• नगरा-गड़वार मार्ग के चोगड़ा के समीप रविवार की देर शाम बाइक सवार ओमप्रकाश पांडेय (50) निवासी शंकरपुर (कसेसर) सड़क पर खड़े बछड़े से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

• रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के कमतैला निवासी यशवंत कुशवाहा (25) करेंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया. आनन फानन में युवक को अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

• सुखपुरा कस्बे में कन्या पाठशाला समेत अन्य स्थानों पर लगे ट्रांसफार्मर एक सप्ताह से जले पड़े हैं. अब तक इन्हें नहीं बदले जाने से आक्रोशित उपभोक्ताओं ने सोमवार को बलिया-सिकंदरपुर मार्ग के सुखपुरा चट्टी पर चक्का जाम कर दिया. सुखपुरा थाने के एसआई सरफराज खान ने बिजली विभाग के अधिकारियों से भरोसा दिलाया कि शाम तक ट्रांसफॉर्मर बदल जाएंगे. तब लोगों ने रास्ता खाली किया.

• बाढ़ और बरसात के पानी से घिरे क्षेत्रों में लोगों की दुश्वारियां तो धीरे-धीरे कम होने लगी हैं, लेकिन सड़ांध के चलते जीना दुश्वार है. पानी और तरसोत का प्रकोप बलिया-बैरिया मार्ग के उत्तर बसे अगरौली, नीरूपुर, सीताकुंड, हल्दी, बसुधरपाह, पिडारी, सुल्तानपुर, भरसौता नई बस्ती, सोनवानी, बिगही, रोहुवां, पुरास आदि ग्रामों में तेज है. यहां के किसानों की फसलें पूरी तरह से तबाह हो चुकी है. दुबहड़, बसरीकापुर, जनाड़ी, नगवा, घोड़हरा और भरसर के किसानों की फसल भी बबार्द हो गई है. रेवती के भैंसहा गांव की पासवान बस्ती बरसाती पानी से घिरी हुई है. इसके चलते शिवपुर सेमरा के घाघरा के कटान से विस्थापित परिवारों के सामने काफी समस्या खड़ी हो गई है. सुरहाताल का विकराल रूप देख कर लोगों की रुह कांप जा रही है. बेरुआरबारी में सूर्यपुरा-शिवपुर मार्ग घुटने भर पानी में डूबा है. बसंतपुर ग्रामपंचायत का ओझवलिया गांव पानी से घिरकर टापू बन गया है. वहां के लोग अपने घरों में कैद हैं. कटहल नाला, आंवला नाला, गड़ारी एवं भाभो नाला सहित कई नालों का पानी सुरहा ताल में गिर रहा है. सुरहाहाल की चपेट में आने से बंसतपुर, मैरीटार, कैथवली, शिवपुर, राजपुर, श्रीरामपुर की स्थिति काफी खराब है. इससे एक तरफ जहां खरीफ की फसल बर्बाद हो चुकी है वहीं रबी की चिंता भी सताने लगी है. सबसे ज्यादा परेशान कॉर्मिशियल क्रॉप की खेती करने वाले किसान है.

• घाघरा और गंगा के तटवर्ती चौरासी तथा करईल में बाढ़ की वजह से लोगों में उत्साह की कमी देखी गई. वैसे शारदीय नवरात्र के नौ दिनी अनुष्ठान का समापन सोमवार को पूरे विधि-विधान से हवन-पूजन के साथ हुआ नवमी तिथि पर मां भगवती के सिद्धिदात्री स्वरुप का पूजन किया गया. दशमी तिथि को नगर के रामलीला मैदान में रावण का पुतला दहन को लेकर तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है. इसके पूर्व वृंदावन व जनकपुर के कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा. वहीं अर्धरात्री 12.30 बजे रावण वध का कार्यक्रम होगा. रामनवमी पर नगरा में ऐतिहासिक लाग का जुलुस पूरब मुहल्ला स्थित काली मंदिर से निकाला गया. इससे बाजार में घंटों जाम की स्थिति बनी रही. जुलुस ग्राम पंचायत का भ्रमण करने के बाद बाजार पहुंचा. हैरतअंगेज कारनामे देख चकित हुए दर्शक. विभिन्न देवी मंदिरों में पूरे दिन चला पूजन-अर्चन का दौर. फेफना इलाके में मां कपिलेश्वरी मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ जमा होने लगी थी. बलिया जिले के 636 स्थानों पर स्थापित की गई मां दुर्गा की प्रतिमाओं के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही. कोर्ट के आदेश के बाद जिला प्रशासन मूर्ति विसर्जन के लिए पहले से ही जिले में 52 स्थान चिह्नित कर चुका है. इसमें शहर कोतवाली क्षेत्र की प्रतिमाएं शिवरामपुर गंगा घाट पर विसर्जित की जाएंगी.

• आम आदमी पार्टी ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है. बलिया के सतेंद्र तिवारी समेत 12 लोगों को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है. इसी तरह बलिया के जेपी सिंह समेत कुल 16 लोगों को प्रदेश सचिव बनाया गया है. आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने लखनऊ के एक होटल में यह जानकारी दी.

Tags: बाइक बाढ़ बिल्थरा रोड मनियर महिला मौत रसड़ा वाराणसी सड़ांध सस्पेंड हल्दी

Post navigation

Previous: जानिए कौन सी ट्रेन हुई निरस्त और किसे किया गया शॉर्ट टर्मिनेट
Next: बनरहीं चट्टी पर फिसली बाइक, विवाहिता की मौत

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

You may have missed

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस

General Desk 22 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.