Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे/आतिश उपाध्याय,बलिया
हल्दी,बलिया. हल्दी थाना क्षेत्र के नीरूपुर ढाले पर फायरिंग में युवक सुनील कुमार यादव की मौत के मामले में पुलिस अभी तक हमलावरों तक नहीं पहुंच सकी है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जिला अस्पताल पहुंच कर जानकारी ली है। इस बीच घटनाक्रम को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं।
बताया जा रहा है कि टेंट कारोबारी नीरुपुर गांव निवासी मृतक सुनील कुमार यादव एक बर्थडे पार्टी से अपने घर वापस लौट रहा था। शाम 6 बजे के करीब उसके घर से कुछ ही दूर पहले नीरूपुर ढाले पर कुछ लोगों के बीच झड़प हो रही थी। सुनील अपने एक सहयोगी के साथ वहीं खड़ा था।
इस बीच विवाद बढ़ा और फायरिंग शुरू हो गई। एक गोली सुनील के सीने में जा लगी। इसके बाद फायरिंग करने वाले लोग स्कॉर्पियो से बलिया की ओर भाग गये। बताया जा रहा है कि कई राउंड फायरिंग की गई.
गोली लगने के बाद परिवार के लोग घायल सुनील को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस घटना के बारे में सुनील का सहयोगी भी कुछ नहीं बता सका कि गोली कैसे लगी। हालांकि पुलिस मामले को दो गुटों की पुरानी रंजिश से जोड़ कर भी देख रही है। कहा जा रहा है कि करीब चार महीने पहले दो गुटों में चंदे को लेकर विवाद हो रहा था। यही दो गुट नीरूपुर ढाले पर आपस में बातचीत कर रहे थे, इसी दौरान बात और बिगड़ गई.
इस पूरे मामले पर एसपी बलिया ओमवीर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की प्रक्रिया जारी है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


