Skip to content
19 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Featured Story
  • बलिया लाइव नवरात्रि स्पेशल: सिकंदरपुर का एक मंदिर, त्याग और बलिदान का है प्रतीक
  • Featured Story
  • अध्यात्म
  • सिकंदरपुर

बलिया लाइव नवरात्रि स्पेशल: सिकंदरपुर का एक मंदिर, त्याग और बलिदान का है प्रतीक

श्रीभगवान राय कहते हैं कि मां जल्पा के दर्शन के लिए जिले ही नहीं आसपास के जिलों के लोग आते हैं. मन्नतें पूरी होने पर चढ़ावा चढ़ाने का रिवाज है.
Central Desk 19 October, 2023 1 minute read
Ballia Live Navratri Special: A temple in Sikandarpur is a symbol of renunciation and sacrifice
सिकंदरपुर का एक मंदिर, त्याग और बलिदान का है प्रतीक
आस्था व विश्वास ने जल्पा-कल्पा मन्दिर को बनाया शक्ति का केंद्र दर्शन मात्र से दूर होते हैं कष्ट

 

सिकन्दरपुर, बलिया. शक्ति की उपासना का पर्व नवरात्र रविवार से शुरू हो गया है. नवरात्र यानी नौ पावन, दुर्लभ, दिव्य व शुभ रातों का संयोग जो प्रतिपदा से नवमी तक निश्चित नौ तिथि व नौ शक्तियों की नवधा भक्ति के साथ सनातन काल से मनाया जाता रहा है.

आज हम आपको एक ऐसी कहानी बताने जा रहे हैं जो लगभग 529 साल पुरानी है. गुलाब, बेला, चमेली व इत्र की धरा पर विराजी मां जल्पा-कल्पा, नगर को न सिर्फ हर बला से बचातीं हैं बल्कि भक्तों की हर मनोकामना भी पूरा करतीं हैं. यह स्थान जितना पुराना है इसका रहस्य भी उतना ही अनूठा है.

Ballia Live Navratri Special: A temple in Sikandarpur is a symbol of renunciation and sacrifice

आचार्य पंडित विजय शंकर दूबे बताते हैं कि यहां की समृद्ध धार्मिक परम्परा की पहचान बने ये दोनों मन्दिर अपने दामन में कई ऐतिहासिक पहलुओं को समेटे हुए है.

यह मंदिर जल्पा-कल्पा नाम की दो बालिकाओं की जीवन गाथा का जीवन्त प्रतीक है जो अपने त्याग और उत्सर्ग के बल पर न सिर्फ एक देवी के समकक्ष स्थान बनाने में सफल हुईं बल्कि आस्था व विश्वास के मामले में किसी भी देवी-देवता से कम नहीं है.

यह अटल सत्य है कि मां जल्पा-कल्पा के बिना सिकंदरपुर वासियों का जीवन क्रम अधूरा है. उनकी शक्ति और कृपा के प्रति अटूट व अगाध विश्वास ही लोगों को उनके प्रति श्रद्धानवत करता है.

बलिया के प्रसिद्ध साहित्यकार शिवकुमार कौशिकेय की पुस्तक ‘बलिया की विरासत’ के अनुसार इस तथ्य से इनकार नहीं किया जा सकता है कि जल्पा व कल्पा मध्य युगीन राजनीतिक क्रूरता की शिकार बालिकाएं हैं जिनका बलिदान ही उन्हें आस्था, विश्वास और शक्ति का केंद्र बनाता है.

Ballia Live Navratri Special: A temple in Sikandarpur is a symbol of renunciation and sacrifice

आज उनका वही महत्व है जो किसी पौराणिक देवी का होता है. नए कार्यों के शुभारंभ से लेकर दैनिक जीवन यात्रा तक सभी मां के दर्शन पर आधारित है. यदि वर यात्रा से पहले मां के दर्शन का विधान है तो यहां की शव यात्रा भी मां की चौखट से ही शुरू होती है.

कौन थीं ये देवियां इसकी जानकारी जनश्रुतियों से ही मिलती है. बुजुर्गों की मानें तो सदियों पूर्व नगर के पश्चिम दिशा में सावर्ण गोत्र के ब्राह्मणों की एक बस्ती थी. इसी बस्ती के एक ब्राह्मण कन्या का नाम जल्पा था. 1493 ईसवी में दिल्ली का बादशाह सिकंदर लोदी कठौड़ा घाट के रास्ते तत्कालीन पुरुषोत्तमनगर ( नया नाम सिकन्दरपुर) पहुंचा. उसके निर्देश पर नगर के दक्षिण पूर्वी भाग में एक किले का निर्माण शुरू कराया गया. लोग बताते हैं कि दिन में निर्मित किले की दीवार रात में कुछ लोग गिरा देते थे. यह क्रम कई दिनों तक चलता रहा. इसकी सूचना सिकंदर लोदी को मिली तो उसने अपने सिपहसालार व कारखासों को समस्या समाधान का निर्देश दिया. बावजूद कोई निष्कर्ष नहीं निकला.

बाद में किसी नजूमी (ज्योतिषी) ने एक ब्राम्हण और एक शूद्र कुंवारी कन्या की बलि देने की सलाह दी. बादशाह के निर्देश पर कुंवारी कन्याओं के रूप में ब्राह्मण कन्या जल्पा और शूद्र कन्या कल्पा को क्रमशः किले की पश्चिमी व पूर्वी दीवार के पास बलि दे दी गई. बताया तो यह भी जाता है कि जल्पा को जब बलि देने की बात का पता चला तो क्रोधित हो उठीं और श्राप भी दिया था जिससे एक वर्ग आज भी प्रभावित है.

श्रीभगवान राय कहते हैं कि मां जल्पा के दर्शन के लिए जिले ही नहीं आसपास के जिलों के लोग आते हैं. मन्नतें पूरी होने पर चढ़ावा चढ़ाने का रिवाज है. वासुदेव जायसवाल बताते हैं कि जो भी यहां श्रद्धा व विश्वास से आता है उसकी झोली कभी खाली नहीं रहती. अवधेश कुमार ने बताया कि सैकड़ों वर्ष से माता का मंदिर क्षेत्रवासियों की श्रद्धा व आस्था का केंद्र है.
शिवकुमार मिश्र का कहना है कि हमारे पूर्वज बताते थे कि जल्पा-कल्पा के दर्शन मात्र से ही सारा कष्ट अपने आप दूर हो जाता है.

  • सिकंदरपुर से संतोष शर्मा की रिपोर्ट

बलिया लाइव की हर खबर अब आपको Whatsapp पर भी मिल सकती है. अभी तक बलिया लाइव की खबरें आपको फेसबुक, टेलीग्राम – सोशल मीडिया साइट X पर मिलती रही हैं.

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Tags: बलिया न्यूज बलिया लाइव नवरात्रि स्पेशल बलिया समाचार बेला मध्य युगीन मां जल्पा-कल्पा शिवकुमार कौशिकेय साहित्यकार सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
Next: जमीन विवाद में मारपीट, एक पक्ष की तहरीर पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ये भी पढ़ें

Sikandarpur Ganja
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • सिकंदरपुर

सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई

General Desk 16 October, 2026
Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026
Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026

Recent Posts

  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत

You may have missed

Prerana Canteen Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर

General Desk 18 October, 2026
DM Ballia Nirikshan
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द

General Desk 18 October, 2026
Mission Shakti 6.0 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक

General Desk 18 October, 2026
Voter List Copy
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां

General Desk 18 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.