Ballia-इंश्योरेंस इम्प्लाइज एसोसिएशन ने हड़ताल कर विरोध जताया

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया

बांसडीह,बलिया. वाराणसी डिविजन इंश्योरेंस इम्प्लाइज एसोसिएशन बांसडीह कर्मचारी संघ ने बुधवार को एलआईसी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। संघ ने एलआईसी एक्ट, बीमा कानून और आईआरडीए कानून में संशोधनों का विरोध किया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष श्यामा चरण शुक्ल ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आज पूरे देश के कर्मचारी हड़ताल पर हैं । शुक्ल ने बताया कि एलआईसी एक्ट एक्ट संशोधन बिल, बीमा कानून संशोधन बिल,आईआरडीए कानून संशोधन बिल,एलआईसी में 2012 के बाद क्लास फोर व 2020 के बाद क्लास थ्री कर्मचारी व कर्मियों की बहाली नहीं होने व संस्था में काफी समय से वर्ग 3 और वर्ग 4 कर्मचारियों की रिक्तियां, श्रम कानूनों के स्थान पर नए लेबर कोड्स, स्थाई भर्ती के वजाय आउट सोर्सिंग का विरोध, न्यूनतम मजदूरी देने आदि की मांग को लेकर हड़ताल रखी गई ।

कार्यालय के बाहर सुबह से ही सभी कर्मचारी हड़ताल पर रहे । नारेबाजी के साथ सरकार से कर्मचारियों ने अपनी जायज मांगों को तत्काल पूरा करने की मांग की । इस मौके पर संघ मंत्री विक्रम सिंह, जयप्रकाश पाल, सीताराम सिंह, अजय श्रीवास्तव, मुद्रिका प्रसाद, कुश कुमार गिरी, शशिकांत, संदीप, प्रदीप गुप्ता, प्रेमचंद्र जी,राजा देवी आदि रहे । संचालन विक्रम सिंह ने किया ।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel