Skip to content
22 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • श्रमिकों के लिए हैं 17 लाभकारी योजनाएं, इन्हें जान लें, पंजीकरण कराएं और फायदा उठाएं
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

श्रमिकों के लिए हैं 17 लाभकारी योजनाएं, इन्हें जान लें, पंजीकरण कराएं और फायदा उठाएं

जागरूकता के अभाव में इन लाभकारी योजनाओं के लिए अधिकांश श्रमिकों का पंजीकरण ही नहीं हो सका है
General Desk 1 February, 2021 1 minute read
CDO Vipin

बलिया. निर्माण श्रमिकों के लिए सरकार ने तमाम लाभकारी योजनाएं चला रखी हैं लेकिन उन योजनाओं का लाभ जानकारी के अभाव में बहुत सारे लोग नहीं ले पा रहे हैं। निर्माण श्रमिकों की चिकित्सा, उनके बच्चों के लिए शिक्षा, विवाह, कौशल विकास, गंभीर बीमारी में सहायता, पेंशन व आवास योजना, विकलांगता या मृत्यु की स्थिति में आर्थिक सहायता जैसी कुल 17 योजनाएं संचालित हैं। जागरूकता के अभाव में अधिकांश निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण नहीं हुआ है, जिसकी वजह से इन योजनाओं का लाभ उनको नहीं मिल पा रहा है।
मुख्य विकास अधिकारी विपिन कुमार जैन ने कहा है कि प्रयास किया जा रहा है कि इन योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचे, लोग पंजीकरण कराएं और आर्थिक रूप से बेहद कमजोर लोगों तक इसका लाभ पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने श्रम विभाग को कैंप लगाकर अधिक से अधिक निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण कराने का निर्देश दिया है।
यह लाभकारी 17 योजनाएं इस प्रकार हैं
भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए कुल 17 योजनाएं संचालित हैं। मातृत्व लाभ योजना, शिशु हित लाभ योजना, निर्माण कामगार बालिका मदद योजना, संत रविदास शिक्षा सहायता योजना, मेधावी छात्र पुरस्कार योजना, आवासीय विद्यालय योजना, कौशल विकास तकनीकी उन्नयन एवं प्रमाणन योजना, कन्या विवाह सहायता योजना, निर्माण श्रमिक भोजन सहायता योजना, सौर ऊर्जा योजना, आवास सहायता योजना, चिकित्सा सुविधा योजना, गंभीर बीमारी सहायता योजना, अक्षमता पेंशन योजना, पेंशन सहायता योजना, निर्माण कामगार मृत्यु एवं विकलांग सहायता योजना, निर्माण कामगार अंत्येष्टि सहायता योजना।

गर्भवती महिला श्रमिक व पुत्र-पुत्रियों को आर्थिक सहायता
मातृत्व लाभ योजना में महिला श्रमिक के प्रसव की दशा में तीन महीने के वेतन के बराबर धनराशि व एक हजार का चिकित्सा बोनस मिलता है। वहीं, पुरुष कामगार को छह हजार रुपये दो किस्तों में मिलता है। शिशु हित लाभ योजना में अधिकतम दो शिशुओं के पौष्टिक आहार के लिए लड़का पैदा होने पर 20 हजार वार्षिक (एकमुश्त) व लड़की पैदा होने पर 25 हजार वार्षिक दो वर्ष की आयु पूरी होने तक मिलता है। जन्म से दिव्यांग बालिकाओं को 50 हजार बतौर सावधि जमा, जो 18 वर्ष के लिए होगा, भुगतान किया जाएगा। श्रमिकों के दो बच्चों को पहली कक्षा से उच्चतर शिक्षा तक 100 रुपये से 5 हजार प्रति माह तक विभिन्न दरों में छात्रवृत्ति के भुगतान की भी व्यवस्था है। वहीं, आवासीय विद्यालय योजना में 6-14 वर्ष के बच्चों को आवासीय सुविधा के साथ गुणवत्तापरक शिक्षा की निःशुल्क व्यवस्था है।

मृत्यु पर 5 लाख व अपंग होने पर 3 लाख देय

कोई दुर्घटना होने पर स्थायी अपंगता की दशा में 1000 से 1500 प्रति माह तक आजीवन अक्षमता पेंशन की भी योजना है। जबकि मृत्यु एवं विकलांग सहायता योजना अंतर्गत किसी दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु होने पर पांच लाख, सामान्य मृत्यु पर दो लाख, स्थाई अपंगता पर तीन लाख, आंशिक अपंगता पर दो लाख की आर्थिक सहायता मिलती है। श्रमिक के रजिस्टर्ड नहीं होने पर 50 हजार की आर्थिक सहायता देय है। अंत्येष्टि के लिए भी 25 हजार की आर्थिक सहायता की व्यवस्था है। कन्या विवाह सहायता योजना में श्रमिक के पुत्र पुत्रियों के विवाह के लिए 55 हजार व अंतर्जातीय विवाह की दशा में 61 हजार प्रति विवाह अनुदान भी देय है। इसके अलावा प्रमुख स्थलों पर पांच रुपये में पौष्टिक भोजन, 250 रुपये में सोलर पैनल, बैटरी, दो लाइट व पंखे की सुविधा, घर नहीं होने की दशा में एक लाख की आर्थिक सहायता, गम्भीर बीमारी या किसी बड़े ऑपरेशन की दशा में व्यय की शत प्रतिशत व्यय की प्रतिपूर्ति की भी व्यवस्था है।

श्रमिक पंजीकरण के लिए पात्रता एवं प्रक्रिया इस प्रकार है

श्रमिक पंजीकरण के लिए पात्रता एवं प्रक्रिया की जानकारी देते हुए सीडीओ विपिन कुमार जैन ने बताया कि ऐसे सभी निर्माण श्रमिक जो 18 से 60 वर्ष की उम्र के हैं और पंजीकरण के समय पिछले 12 माह में 90 दिनों तक निर्माण श्रमिक के रूप में कार्य किया हो। श्रम विभाग के जिला श्रम कार्यालय या जनसेवा केंद्रों पर पंजीयन फार्म के साथ फोटो, आधार कार्ड व बैंक पासबुक की छायाप्रति के साथ श्रमिक के रूप में गत 12 महिनो में 90 दिनो तक का कार्य करने का प्रमाण पत्र सहित बीस रुपये पंजीकरण शुल्क व बीस रुपये एक वर्ष के अशंदान के साथ सम्पर्क करें। निर्माण श्रमिक एक साथ तीन वर्ष का अशंदान यानि 60 रुपये भी जमा कर सकते हैं।

Tags: लाभकारी योजना श्रमिक सीडीओ बलिया

Post navigation

Previous: नगरा आरोग्य मेले में 460 मरीजों को मिला इलाज
Next: बलिया के डीएम ने एनसीसी कैडेट्स के योगदान की सराहना की

ये भी पढ़ें

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026

Recent Posts

  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर एआई से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

You may have missed

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर एआई से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस

General Desk 22 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.