पति ने की पत्नी की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बांसडीह सर्किल ऑफिसर प्रीति त्रिपाठी ने बताया कि पति सोनू सिंह ने स्वीकार किया है कि 27 फरवरी को हम लोगों ने नेहा सिंह को जला दिया है. पति के बताए स्थान से पुलिस ने जली हुई शव को कुछ टुकड़ों व राख के साथ बरामद कर फॉरेंसिक लैब में भेज दिया है. तथा पति सोनू सिंह को जेल भेज दिया गया. शेष आरोपियों की तलाश जारी है.

गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग, महिला झुलसी

मोलनापुर गांव निवासी जगदीश राजभर के रिहायशी मड़हे में रसोई गैस लीक होने से भीषण आग लग गई. मड़हे में आग पर काबू पाने के लिए आस पास के ग्रामीण इकठ्ठे हो गए. काफी मशक्कत के बाद उस पर काबू पा सके.
इस दौरान आग की चपेट में आने से खाना बना रही राजकुमारी देवी (30वर्ष) गंभीर रुप से झुलस गईं. आस पास के लोगों की मदद से उसे सीएचसी ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया.

सांकेतिक चित्र

बरगद के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

ग्राम सभा सिगही के चौहान बस्ती निवासी धुरेन्द्र कुमार चौहान 30 वर्ष पुत्र काशी चौहान पिछले कुछ महीनों से मानसिक रोग से पीड़ित था. उसकी ईलाज घर के लोगों द्वारा बाहरी भूत प्रेत को लेकर जगह जगह पर ईलाज व झाड़ फूंक भी कराया जा रहा था लेकिन सोमवार की सुबह शौच के लिए घर से चार बजे निकला था. देर तक घर नहीं पहुंचने पर घर वाले खोज बीन के निकले तो कुछ महिलायें बतायी की काली मंदिर के पास बरगद के पेड़ पर धुरेन्द्र कुमार चौहान लटका हुआ है.

सड़क निर्माण में हो रही देरी से जनता में आक्रोश

सड़क के निर्माण ना होने के कारण लोगों में भारी आक्रोश है लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों के उदासीनता का जीता जागता सबूत तो वही नगर निवासी संतोष कुमार गुप्ता उर्फ घूरा का कहना है की इस सड़क के निर्माण ना होने से सड़क से उड़ने वाली धूल मिट्टी गर्दा से लोगों को बीमार बना रहा है

news update ballia live headlines

सड़क दुर्घटना में 6 लोग गंभीर रूप से घायल, एक युवक की मौत

रसड़ा (बलिया)। क्षेत्र के खड़सरा गांव में सोमवार की देर सांय सड़क दुर्घटना में उस समय कोहराम मच गया जब सड़क दुर्घटना में घायल मुकेश सिंह (32) पुत्र छोटे सिंह का शव पहुंचा। सड़क दुर्घटना में खड़सरा गांव के ही छह मजदूर युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनका उपचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खड़सरा गांव के आधा दर्जन से अधिक युवक ठेकेदार के माध्यम से मुम्बई प्रांत के बोइसर में किसी कंपनी में कार्य करते थे। सभी मजदूर शनिवार की सायं पिकअप में सवार होकर बोइसर स्थित अपने कमरे पर जा रहे थे कि पिकअप बेकाबू होकर खाई में पलट गई जिससे पिकअप में सवार खड़सरा निवासी मुकेश सिंह की जहां मौत हो गई वहीं खड़सरा के ही  सत्यप्रकाश राजभर (22) पुत्र जगरनाथ राजभर, चंद्रशेखर राजभर (22) व मुलायम राजभर पुत्र गण स्व. नन्हक राजभर, राकेश राजभर (25) पुत्र मुद्रिका राजभर तथा बलवंत राजभर (28) पुत्र शिवबचन राजभर बूरी तरह से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल छह युवकों का जहां वहीं पर उपचार चल रहा है वहीं मृतक मुकेश सिंह का शव पहुंचते ही परिजनों सहित पूरे गांव में कोहराम मच गया.

होली और शबे-बरात की तैयारियों के लिए मंडलायुक्त और डीआईजी ने ली बैठक

मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने कि सभी को चुनाव सफलतापूर्वक कराने के लिए बधाई दी. होली के संबंध में उन्होंने बलिया और मऊ में विशेष ध्यान देने को कहा क्योंकि होली की आड़ में कुछ लोग राजनीतिक विवादों को बड़े विवाद का रंग देने की कोशिश करते हैं. साथ ही सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने का काम करते हैं. पानी, बिजली, सड़क और स्वास्थ्य पर ध्यान देने को कहा. अधिकारियों से कहा कि आप सभी लोग अनुभवी हैं. होली के समय विशेष सावधानी बरतें.

बलिया बन रहा है भोजपुरी फिल्मों के लिए पसंदीदा जगह

फिल्म के निर्माता नीलांश चौबे व राकेश पांडे हैं. फिल्म की पटकथा व संवाद वेद प्रकाश आर्य का एवं निर्देशन कृष्णा चौबे का है. निर्माण नियंत्रण व कला निर्देशक दीपक गिरी का है. कैमरा ईक्यूपमेंट आरुषि फिल्म का है. कैमरामैन दयाशंकर सिंह, सह निर्देशक किशन उपाध्याय एवं करिश्मा है. संगीत मनीष वर्मा व मार-धाड़ दिनेश यादव का है. फिल्म के प्रमुख कलाकार टीटू रीमिक्स, सोनाली मिश्रा,ज्ञान आर्य, रितेश पांडे, सुरेश परेदानी व प्रिया वर्मा है.

अपहरणकर्ता गिरफ्तार, पीड़िता बरामद

अपहृता/पीड़िता के बयान के आधार पर 363, 366, 376 (3 )आईपीसी व 5एल/6पाक्सो एक्ट में अभियुक्त रामू राजभर उर्फ रसगुल्ला पुत्र रामकेवल राजभर को चालान न्यायालय किया गया.

राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन

बैरिया, बलिया. अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुबे छपरा, के राष्ट्रीय सेवा योजना की ईकाई के तत्वावधान में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन रविवार को हुआ. मुख्य अतिथि पूर्णानंद इंटर कॉलेज दुबे …

सड़क दुर्घटना में घायल मोटरसाइकिल सवार की इलाज के दौरान मौत

महावीर घाट निवासी मोटरसाइकिल से बैरिया की तरफ जा रहे थे, सामने से आ रहा ई रिक्शा ने अचानक ब्रेक लिया, मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति का बैलेंस बिगड़ने से बलिया की तरफ से राशन लदी ट्रैक्टर के चक्के के नीचे आने से एक व्यक्ति का सिर बुरी तरह से कुचलकर फट गया तथा एक व्यक्ति घायल हो गया.

news update ballia live headlines

जान से मारने की धमकी पर अस्पताल में हड़कंप

संवरा निवासी डॉ पंकज सिंह आँख के डॉक्टर हैं इनका संवरा सहित गाजीपुर में आँख का अस्पताल भी है. इनको कुछ दिन से एक मोबाइल नम्बर से गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी जा रही है. इस धमकी से डॉ समेत परिजन भयभीत एवम् सशंकित है. डॉ की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी. कोतवाल राजीव सिंह ने बताया की बहुत जल्द ही अभियुक्त को पकड़ लिया जायेगा.

news update ballia live headlines

पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, मुकदमा दर्ज

हल्दी,बलिया. स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रेपुरा निवासी अंजनी कुमार राय पुत्र अशोक कुमार राय ने गांव के ही कुछ लोगो द्वारा घर मे घुस पर लाठी डंडे से मारने तथा जान से …

राष्ट्रीय लोक अदालत में लगभग 10 हजार वादों का निस्तारण, 14 करोड़ धनराशि की वसूली

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 मार्च को सिविल, अपराधिक, राजस्व, बैंक विवाद इत्यादि के कुल 10,373 वाद निस्तारित किये गये, चौदह करोड़ अड़तीस लाख बीस हजार आठ सौ अड़तालीस रूपये चौसठ पैसे तथा मौके पर ही कुल धनराशि दो करोड़ चौवालीस लाख दस हजार पैतालीस रूपये मात्र की वसूली की गयी.

सीयर समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज कराने पहुंची महिला के पर्स से मंगलसूत्र और 2100 रुपये चोरी, शिकायत दर्ज कराने गई महिला को पुलिस ने भेजा घर

चोरी की घटना की के बाद महिला शिकायत दर्ज कराने के लिए सीयर पुलिस चौकी पहुंची, जहां तहरीर लिखकर लाने के नाम पर पुलिस ने उसे वापस भेज दिया. इस दौरान एक महिला के साथ भी चोरी की घटना प्रकाश में आई पर अस्पताल पहुंचने पर उक्त महिला कहीं नजर नहीं आई.

बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में पहली बार खिला कमल विपक्ष के नेता को मिली हार

विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे रामगोविंद चौधरी को बांसडीह में सपा प्रत्याशी के रूप में 81030 मत मिले हैं. बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी मानती को 10755, इंडियन नेशनल कांग्रेस के पुनीत पाठक को 4308, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया के लक्ष्मण को 1971, जन अधिकार पार्टी के दयाशंकर वर्मा को 1120, स्वदेश जनसेवक पार्टी के ममता को 406, आम आदमी पार्टी के सुशांत को 652, लोक जनशक्ति पार्टी के संग्राम सिंह तोमर को 485, निर्दल प्रमोद पासवान को 661, निर्दल विनोद कुमार वर्मा को 493 तथा निर्दल स्वामीनाथ साहनी को 739 मत मिले हैं। 1990 लोगों ने नोटा का इस्तेमाल किया.

दोकटी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बैरिया के पर्यवेक्षण में गुरूवार को थानाध्यक्ष दिनेश पाठक की टीम सेमरिया बन्धे पर चेकिंग कर रही थी.

बेल्थरारोड में स्पोर्ट्स स्टेडियम बनवाना प्राथमिकता – हंसू राम

बेल्थरारोड विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक हंसू राम ने भरोसा दिलाया कि वह जनता के बीच रहकर उनकी सेवा करेंगे तथा क्षेत्र के विकास के लिए निरन्तर प्रयास करते रहेंगे. कहा कि यहां युवाओं के लिए खेल का मैदान नहीं है. मेरी प्राथमिकता विधानसभा में एक स्टेडियम बनवाने का रहेगा जहां युवा खेल के साथ ही अपनी अन्य तैयारियों के मद्देनजर उसका उपयोग कर सके.

यूपी में बसपा के एकमात्र चुने गए विधायक बलिया के रसड़ा से

उत्तर प्रदेश से निर्वाचित बहुजन समाज पार्टी के एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह हैं. रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के 1339 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया है.

अब तक के बलिया के सभी रिकॉर्ड तोड़ बलिया के सर्वाधिक मतों से विजेता विधायक बने दयाशंकर

समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री नारद राय को 76356 मत मिले. बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी शिवदास प्रसाद वर्मा को 9936 तथा कांग्रेस के ओमप्रकाश तिवारी को 2136, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अजय पुत्र केदार को 512, स्वदेश जनसेवक पार्टी के अजय पुत्र राजनारायण को 272 , विकासशील इंसान पार्टी के प्रत्याशी जितेंद्र तिवारी को 3857, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के प्रकाश कुमार को 233, ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रत्याशी शमीम खान को 682,वंचित समाज इंसाफ पार्टी के शंकर राम रावत को 234, लोक जनशक्ति पार्टी के सागर सिंह को 344 तथा निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन कुमार को 380, धर्मेंद्र कुमार को 700 तथा रमाशंकर तिवारी को 813 मत मिले हैं. 1048 लोगों ने नोटा का इस्तेमाल किया है.

बैरिया विधानसभा से दूसरी बार 12961 हजार वोटों से जीते सपा प्रत्याशी जयप्रकाश अंचल

जयप्रकाश अंचल को कुल 70749 मत मिले. वहीं प्रतिद्वंदी बीजेपी प्रत्याशी आनंद स्वरूप शुक्ला को 57788 हजार वोट पाकर संतुष्ट होना पड़ा.