मनियर, बलिया. मनियर थाना क्षेत्र के बड़ागांव एवं जिगिड़सर मार्ग पर ईंट भट्ठे के पास किराना दुकानदार को घेरकर बदमाशों ने उसके पास से साठ हजार रुपये नगदी एवं मोबाइल छिन लिया. घटना की …
मनियर, बलिया. मनियर थाना क्षेत्र के बड़ागांव एवं जिगिड़सर मार्ग पर ईंट भट्ठे के पास किराना दुकानदार को घेरकर बदमाशों ने उसके पास से साठ हजार रुपये नगदी एवं मोबाइल छिन लिया. घटना की …
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बस्ती बुजुर्ग निवासी प्रेमचंद गुप्ता पकड़ी थाना क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय प्रसादपुर में बतौर प्रधानाध्यापक तैनात हैं. रोज की तरह वह मंगलवार की सुबह बाइक से स्कूल जा रहे थे.
प्रसादपुर-गौरी गांव के बीच स्थित बहेरा नाला पुलिया के पास पहले से मौजूद बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने रोक लिया. बाइक के रुकते ही अपराधियों ने शिक्षक के ऊपर असलहा तान दिया. इसके बाद उनके गले से सोने की चेन, पर्स व मोबाइल को लूट लिया. प्रेमचंद ने जब विरोध करने का प्रयास किया तो लूटेरों ने उनकी पिटाई भी कर दी.
मतगणना के बाद विजय दिवस पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है. जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने स्पष्ट कहा है कि मतगणना के बाद किसी भी प्रकार की विजय जुलूस नहीं निकाली जाएगी. उन्होंने सभी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है.
बैरिया, बलिया. अमर नाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुबे छपरा, बलिया के राष्ट्रीय सेवा योजना के ईकाई द्वारा सप्तदिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन अंतरास्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर महिला/स्त्री सशक्तीकरण पर केंद्रित …
थाना नरही से अतुल कुमार मिश्र को दुबहर पुलिस स्टेशन का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.
छात्राओं को राष्ट्रीय सेवायोजना की जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ० शिवेंद्रनाथ दुबे ने अपने संबोधन में एनएसएस के मिशन तथा सिद्धांत के बारे में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि व्यक्ति को नि:स्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करनी चाहिए तथा समाज में फैली विषमताओं को दूर करना चाहिए.
बालिका के पिता का आरोप है कि मेरी बेटी एक दुकान पर सामान लेने गई थी जहां 50 वर्षीय एक व्यक्ति ने छेड़खानी की. जिसकी सूचना आकर मेरी बेटी अपने भाई को दी. जब मेरा बेटा उलाहना देने उसके यहां गया तो आरोपी गोवर्धन राजभर पुत्र स्वर्गीय कविलास राजभर एवं उसके पुत्र शिवजी राजभर, हरेंद्र राजभर, गुड्डू राजभर , पुत्र गण गोवर्धन राजभर मेरे बेटे को बुरी तरह से मारने लगे.
महिलाएं ही अपने त्याग, समर्पण और परिश्रम से हमारे जीवन में रंग भरती हैं. ऐतिहासिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो ऋग्वेद दौर तक देश में महिलाओं को समान अधिकार प्राप्त थे, परंतु कालांतर में स्थिति बिगड़ने लगी. कहा कि सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्तर पर समुचित भागीदारी के बिना महिला सशक्तीकरण का लक्ष्य पूरा नहीं हो सकता.
बलिया. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया के सेवा विभाग के तत्वाधान में ग्राम करम्मर स्थित संस्कार केंद्र में पढ़ने वाले छोटे बच्चों के बीच कॉपी, किताब व पेन पेंसिल का वितरण किया गया, जिसे पाकर …
मनियर के रामपुर पूरब निवासी सोनू सिंह की जो हमेशा अपने कमाई का कुछ हिस्सा निकाल कर समाज सेवा में लगाते हैं. वह रविवार के दिन गड़वार के वृद्धाश्रम में पहुंचकर वहां के वृद्धों को फल एवं 2 माह की दवा वितरित किया.
बलिया. उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया विक़ार अहमद अंसारी के आदेशानुसार, सर्वेश कुमार मिश्र प्रभारी सचिव/सिविल जज (सी0डि0), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण …
जय किसान ट्रेडर्स के जिला वितरक राजेश कुमार ने उत्तम प्रजाति के बीजों के बारे में बताया. अच्छा उत्पादन का गुर किसानों को बताते हुये कहा कि कपास धान,मलिका मक्का, बन्नी 713 मक्का बीज,धान, जोरदार सरसों की खासियत यह है कि इसके मुख्य शाखा में 80-85 फली आती है. एक फली में 18-20 दाना आता है.
गायक योगेंद्र यादव ने अपनी निर्गुण गीत-“नइहर नगरिया सपन होई जईहे..एवं “ललकी चदरिया ओढ़िके जाए के परी..सुनाकर माहौल को गमगीन बना दिया. वहीं विजय पाठक व्यास ने अपनी लोकगीत-“कबहूं हमार याद आवेला की ना..और पारंपरिक होली गीत-“डमरु बजावे-नंदी नचावे, शिव-सती खेले फाग..एवं “कन्हैया बहिया पकड़के धइ लेले अंगुरी के पोर..सुनाकर लोगों को खूब झूमाया.
फेफना थाना क्षेत्र के मटीही गांव में रविवार को बेर तोड़ने को लेकर हुए दो पक्षों के विवाद में लोचन राजभर की मौत हो गई. गांव में बवाल के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
प्रधान प्रतिनिधि शक्ति सिंह ने 112 नम्बर पुलिस को घटना की सूचना देकर घटना स्थल पर बुलाया.
आरोपी विजय यादव पुत्र सुरेंद्र यादव निवासी ककरघट्टा थाना मनियर जनपद बलिया को मनियर थाना क्षेत्र के रिगवन ढाला के पास स्थित विद्यालय के पास से गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. उक्त आशय की जानकारी प्रभारी निरीक्षक मनियर मदन पटेल ने दी.
बांसडीह, बलिया. बैंक से रुपए निकालकर घर जाते समय एक वृद्ध व्यक्ति से सोने की गुल्ली का लालच देकर उचक्कों ने 32 हजार रुपये उड़ा कर चम्पत हो गये. इस घटना से वृद्ध व्यक्ति …
जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने इसके लिए 4 से 10 मार्च तक आठ-आठ घण्टे की तीन शिफ्ट में अधिकारियों की तैनाती की है. इन अवधि में सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक संजय कुमार मिश्र के स्थान पर बाढ़ खण्ड के सहायक अभियंता अमृत लाल रजक को तथा रात 10 बजे से सबह 6 बजे तक भानु प्रताप सिंह के स्थान पर सहायक अभियंता बाढ़ खण्ड के इन्द्रासन कुमार गौतम को लगाया गया है.
आपदा प्राधिकरण बलिया के आपदा विशेषज्ञ की ओर से मिली सूचना के अनुसार, निःशुल्क व सुविधाजनक तरीके से इनको घर तक पहुंचाया जा रहा है. यूक्रेन से आने के बाद नई दिल्ली से इनोवा रिजर्व करके इनको घर भिजवाया जा रहा है. इसका सारा खर्च सरकार उठा रही है.
शुक्रवार की देर शाम करीब सात बजे चुनाव ड्यूटी में लगी निजी बस रसड़ा से मऊ की तरफ जा रही थी. दूसरी बस एक निजी बस प्राइवेट बस स्टैण्ड ब्रम्हस्थान से रतसड़ आ रही थी. रतनपुरा बाजार के पास पहुंची दोनो बसों में आमने- सामने की जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बस एक दूसरे में घुस गईं. घटना के बाद चीख पुकार मच गयी. मौके पर भारीभीड़ जुट गयी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा.