Ballia-सोनाडीह में युवक को घेर कर पीटने के मामले में 5 युवक गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड, बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. सोनाडीह मेले में एक युवक से मारपीट का मामला सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर उभांव पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए शुक्रवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पतनारी निवासी बृजेश राजभर मेले में घूमने गया था। इसी दौरान चरखी झूले पर बैठने को लेकर कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर गेट के अंदर पहुंचते ही आधा दर्जन युवकों ने उसे घेरकर मारपीट कर दी। घटना का किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और मामले की जांच शुरू की गई। इस प्रकरण में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जिनमें से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बताया जा रहा है कि मारपीट की इस घटना के दौरान चरखी झूले के समर्थन में मेला संचालक सनी सिंह द्वारा मंदिर का मुख्य द्वार बंद करा दिया गया था, जिससे मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच आक्रोश की स्थिति उत्पन्न हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए मेला प्रभारी सुधीर चौहान का स्थानांतरण भी कर दिया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मेला प्रभारी द्वारा स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास नहीं किए जाते, तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। वहीं, सोशल मीडिया पर घटना के वीडियो के वायरल होने के बाद ही पुलिस प्रशासन की सक्रियता बढ़ी और मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू की गई।

इसके अलावा मेले में सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि मेले में संचालित “मौत का कुआं” जैसे खतरनाक खेलों के स्थान पर कई जगह लकड़ी के पट्टरे टूटे हुए हैं, इसके बावजूद संचालन जारी है। ऐसे में यदि कोई दुर्घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन और मेला संचालकों पर तय हो सकती है। स्थानीय लोगों ने मेले में सुरक्षा व्यवस्था की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE