Skip to content
4 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • Ballia-परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और डीएम बलिया पहुंचे बच्चों के बीच, जमीन पर बैठ मिड-डे मील चखकर परखी गुणवत्ता
  • Front Page
  • बलिया शहर

Ballia-परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और डीएम बलिया पहुंचे बच्चों के बीच, जमीन पर बैठ मिड-डे मील चखकर परखी गुणवत्ता

प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह आज ‘स्कूल चलो अभियान’ कार्यक्रम के तहत जनपद के कंपोजिट विद्यालय बसंतपुर पहुंचे. उनके साथ जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, सीडीओ ओजस्वी राज और अन्य अधिकारी भी थे.
General Desk 4 April, 2026 1 minute read
DM Minister Eaten Mid Day Meal

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह आज ‘स्कूल चलो अभियान’ कार्यक्रम के तहत जनपद के कंपोजिट विद्यालय बसंतपुर पहुंचे. उनके साथ जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, सीडीओ ओजस्वी राज और अन्य अधिकारी भी थे. सभी ने विद्यालय में जमीन पर बैठ कर मिड मील भी खाया.

कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों को किताबें, यूनिफॉर्म और अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। साथ ही माल्यार्पण कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया। मंत्री दयाशंकर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वर्ष 2017 के बाद उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में आमूल-चूल परिवर्तन हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि 6 से 14 वर्ष तक का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि 01 अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलने वाला ‘स्कूल चलो अभियान’ इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए संचालित किया जा रहा है।

इसके तहत शिक्षक, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी घर-घर जाकर बच्चों को विद्यालय आने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए। मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा बच्चों को मुफ्त किताबें, स्कूल ड्रेस, जूते-मोजे और मिड-डे मील के तहत भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे गरीब परिवारों के बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित हो रही है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के नेतृत्व की सराहना करते हुए नरेंद्र मोदी और योगी सरकार के प्रयासों को जनहितकारी बताया।

अपने संबोधन में मंत्री ने बलिया में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए 477 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रक्रिया में है। पहले जेल 14 एकड़ और 16 एकड़ में थी इस बार का जेल बन रहा है 63 एकड़ में 100 बीघा से भी ज्यादा में उसके लिए अभी नारायण पाली जमीन चिन्हित कर ली गई है। हर क्षेत्र में आज बलिया को हम लोग डेवलप कर रहे हैं. 100 करोड़ शहर के रोडवेज बस स्टेशन निर्माण करने एवं 100 करोड़ स्पोर्ट्स स्टेडियम निर्माण के लिए स्वीकृत हुआ है। इसके अलावा बाईपास निर्माण, सड़कों के चौड़ीकरण, बस अड्डा, स्पोर्ट्स स्टेडियम और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास पर तेजी से कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि शहर में जाम की समस्या को दूर करने के लिए नए बाईपास का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए क्रिटिकल केयर यूनिट और अस्पतालों के विकास पर भी काम हो रहा है।

मंत्री दयाशंकर सिंह ने विद्यालय में बच्चों को परोसे जा रहे मिड-डे मील का स्वयं स्वाद चखा और बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया। इससे उन्होंने भोजन की गुणवत्ता का भी जायजा लिया। मंत्री ने ‘स्कूल चलो अभियान’ के प्रचार- प्रसार के लिए निकाले गए जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस वाहन के माध्यम से गांव-गांव जाकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संदेश भी पढ़कर सुनाया गया। संदेश में बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, खेलकूद में भाग लेने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों के साथ- साथ आसपास के अन्य बच्चों को भी स्कूल भेजने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, जो बच्चों के भविष्य का निर्माण करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षकों का सम्मान करने और उनसे सीख लेकर जीवन में आगे बढ़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि गांव का हर व्यक्ति बच्चों की शिक्षा में भूमिका निभाए। गांव के लोग यह संकल्प लें कि उनके क्षेत्र का कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित न रहे।

कार्यक्रम का समापन जन गण मन अधिनायक जय हे भारत भाग्य विधाता कर किया गया। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, सीडीओ ओजस्वी राज, जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह, जनप्रतिनिधि, शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार सीडीओ ओजस्वी राज स्कूल चलो अभियान

Post navigation

Previous: Ballia-फेफना में चोरों का आतंक, घर का दरवाजा बंद कर लाखों का जेवरात ले उड़े
Next: Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में आईं 146 शिकायतें, लापरवाही पर डीएम सख्त, लेखपाल और कानूनगो पर एक्शन

ये भी पढ़ें

SANGAM RAMGOVIND SINGH ASTHI
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार

पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक

General Desk 1 October, 2026
premchandra Mishra Ballia
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बेल्थरा रोड

भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश

General Desk 30 September, 2026
Ramgovind chaudhari Antim yatra 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार
  • सिकंदरपुर

स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

General Desk 27 September, 2026

Recent Posts

  • स्व.रामगोविंद चौधरी व्यक्ति नहीं, विचार थे, बलिया का सम्मान बढ़ाया-समाजवादी पार्टी
  • चोरों ने स्वर्णकार की दुकान को बनाया निशाना, चांदी के आभूषण और नकदी निकाल कर आलमारी खेत में फेंकी
  • जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत
  • डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस
  • सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • लेखपाल संघ ने वेतन, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत कई मांगों को लेकर धरना दिया
  • प्रदेश में पुस्तकालयाध्यक्षों की भर्ती निकालने की मांग, अभ्यर्थियों ने विधायक केतकी सिंह से लगाई गुहार
  • अपने ही घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उत्कृष्ट कार्य वाले कर्मचारी सम्मानित
  • बलिया के वेदांत ने 100 प्रतिभागियों को पछाड़कर जीता इंडियाज टैलेंट फाइट का खिताब, हुआ सम्मान
  • नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • जिउतिया व्रत से पूर्व मंडुआ के आंटे से बनी रोटी खाने से एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
  • जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री
  • Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव
  • सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें
  • महिला ने पड़ोसी व्यक्ति पर गलत आरोपों से छवि खराब करने का आरोप लगाया, केस दर्ज
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक
  • दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस
  • युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप
  • सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक
  • भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश
  • विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत
  • पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार
  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह

You may have missed

Rana Pratap tribute to RGC
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्व.रामगोविंद चौधरी व्यक्ति नहीं, विचार थे, बलिया का सम्मान बढ़ाया-समाजवादी पार्टी

General Desk 4 October, 2026
Bansdih Chori Almirah
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

चोरों ने स्वर्णकार की दुकान को बनाया निशाना, चांदी के आभूषण और नकदी निकाल कर आलमारी खेत में फेंकी

General Desk 4 October, 2026
Jeutiya Prep
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत

General Desk 3 October, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस

General Desk 3 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.