Skip to content
21 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर
  • ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने पंदह पीएचसी का किया निरीक्षण, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था का दिया निर्देश
  • सिकंदरपुर

ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने पंदह पीएचसी का किया निरीक्षण, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था का दिया निर्देश

करीब 20 मिनट के औचक निरीक्षण के दौरान राज्य मंत्री ने ओपीडी, जननी सुरक्षा योजना व प्रसव केंद्र को देखा और विस्तृत जानकारी ली. हालांकि हॉस्पिटल की व्यवस्था को देख मंत्री सन्तुष्ट नजर आए पर परिसर में चहुंओर व्याप्त झाड़ झंखाड़ और गंदगी को लेकर नाराजगी भी जाहिर की.
Central Desk 30 April, 2022 1 minute read
Minister of State for Energy Somendra Tomar inspected PHCs, instructed for better health system

सिकंदरपुर, बलिया. प्रदेश के ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर ने जनपद प्रवास के दौरान शनिवार को दोपहर बाद पीएचसी पंदह का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होने पीएचसी की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का जायजा लिया और प्रभारी चिकित्साधिकारी को और सुधार करने का निर्देश दिया.

करीब 20 मिनट के औचक निरीक्षण के दौरान राज्य मंत्री ने ओपीडी, जननी सुरक्षा योजना व प्रसव केंद्र को देखा और विस्तृत जानकारी ली. हालांकि हॉस्पिटल की व्यवस्था को देख मंत्री सन्तुष्ट नजर आए पर परिसर में चहुंओर व्याप्त झाड़ झंखाड़ और गंदगी को लेकर नाराजगी भी जाहिर की. कहा कि चिकित्सालय में गंदगी होना ठीक नहीं है इसे तत्काल साफ कराया जाय. उधर जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों से सम्बंधित जानकारी लेते हुए उनके भुगतान के बारे में पूछा. प्रभारी चिकित्सक मंजीत आनन्द ने पोर्टल पर शत प्रतिशत एंट्री होने की बात बताई.

इस दौरान बीसीपीएम से पोर्टल पर लॉगिन कर, की गई एंट्री को दिखाने को कहा. जिस पर धर्मेंद्र कुमार ने कम्प्यूटर पर पूरा विवरण दिखाया. लाभार्थियों की सूची देख पूरी तरह सन्तुष्ट हुए मंत्री ने सीएमओ नीरज पांडेय से यहां की व्यवस्था को और बेहतर बनाने को कहा, ताकि यह चिकित्सालय सर्वश्रेष्ठ पीएचसी बन सके.

उधर हॉस्पिटल के निरीक्षण के उपरांत राज्यमंत्री पंदह ग्राम पंचायत सचिवालय पहुंचे और ग्रामीणों से बात की. इस दौरान ग्रामीण विकास से सम्बंधित कराये जा रहे कार्यों के बारे में पूछा और विभिन्न योजनाओं की भी प्रगति देखी. इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी को बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ देने को निर्देशित किया.

इस मौके पर जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह, एसपी राजकरन नैय्यर, सीडीओ प्रवीण वर्मा, सीएमओ नीरज पांडेय, मुबारक हुसैन, अम्बरीश सोनकर, अफजल अहमद, धर्मेंद्र यादव, अजय सिंह, शम्भूनाथ धुसिया, हरेराम चौरसिया, श्रीप्रकाश राय, सतीश मिश्र सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे.

(सिकंदरपुर संवाददाता संतोष शर्मा की रिपोर्ट)

Tags: सिकंदरपुर सोमेंद्र तोमर स्वास्थ्य व्यवस्था

Post navigation

Previous: बाइक भिड़ंत में एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर
Next: खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लीकेज की वजह से लगी आग, एक दर्जन झोपड़ियां जलकर हुई खाक

ये भी पढ़ें

Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
Sikandarpur Bijli Protest
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

General Desk 21 September, 2026
DM Ballia Divyang ko tricycle
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी

General Desk 6 September, 2026

Recent Posts

  • मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You may have missed

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
Pushkar Mishra SDM Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस

General Desk 21 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.