Skip to content
27 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बलियाः मंगल को 17 तो बुध को 111 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

बलियाः मंगल को 17 तो बुध को 111 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए

एहतियातन बिल्थरारोड तहसील को अगले 48 घंटे के लिए सील
News Desk 5 August, 2020 1 minute read
CORONA_TEST

बलिया। मंगलवार को जारी कोरोना बुलेटिन में जहां 17 नए केस सामने आए थे, वहीं बुधवार को 111 नए मामलों की पुष्टि हुई. कोरोना बुलेटिन के अनुसार अब जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 1999 हो गई है. इनमें 1164 एक्टिव केस हैं.

इसे भी पढ़े – बलिया में 17 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, दो की मौत की पुष्टि

कोरोना से संक्रमित 38 मरीजों का इलाज बंसतुपर स्थित एल-वन हास्पीटल में तथा 24 लोगों का उपचार गैर जनपदों में चल रहा है. 306 लोगों को होम आइसोलेशन व 218 मरीजों को जेल आइसोलेशन में रखा गया है. 248 मरीजों की पोर्टल पर अपडेशन प्रक्रिया लंबित है. वहीं कोरोना संक्रमण के चलते अब तक 19 लोगों की जान जा चुकी है. 816 मरीज स्वस्थ होकर घर वापस लौट चुके हैं. नये मरीजों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम इन व्यक्तियों के सम्पर्क में रहे अन्य लोगों की पहचान करने में जुट गई है.

मुख्य विकास अधिकारी विपिन कुमार जैन के निर्देश पर बीएसए शिवनारायण सिंह ने शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों को कोरोना जांच कराने का आदेश दिया है. इसके लिए ब्लाकवार तिथि भी घोषित कर दी गई है. बीएसए ने समस्त बीईओ को कड़ाई से इसका अनुपालन कराने को कहा है. जारी निर्देश के तहत चिलकहर ब्लाक के शिक्षकों के लिए सात अगस्त, रसड़ा ब्लाक के लिए सात अगस्त, सीयर ब्लाक के लिए आठ अगस्त व नगरा ब्लाक के लिए नौ व 10 अगस्त निर्धारित किया गया है. इसी क्रम में दुबहड़, बांसडीह, बैरिया, बेलहरी, बेरूआरबारी, गड़वार, हनुमानगंज, मनियर, मुरलीछपरा, नवानगर, पंदह, रेवती, सोहांव व बलिया शहर के शिक्षकों की कोरोना जांच क्रमश: 11 से 25 अगस्त एक-एक दिन होगी.

बुधवार को बिल्थरारोड तहसील में कोरोना के 15 मरीज मिले. इनमें अधिकांश लेखपाल, तहसील नाजीर, रजिस्टार कानूनगो, फौजदारी बाबू व अन्य अधिकारी, कर्मचारी शामिल हैं. एहतियातन तहसील को अगले 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया. तहसीलदार जितेंद्र सिंह ने बताया कि तहसील के करीब 15 कर्मचारियों के कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी कोरोना मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है. वहीं तहसील को पूरी तरह से सैनिटाइज किया जा रहा है. इसके बाद गुरुवार व शुक्रवार को 48 घंटे के लिए तहसील बंद रखा जाएगा. शनिवार व रविवार को लॉकडाउन होने के कारण अब तहसील में सोमवार यानी 10 अगस्त से विभागीय कार्य सामान्य हो सकेंगे. बिल्थरारोड तहसील से कुछ दिनों पूर्व ही करीब 85 स्टाफ का स्वैब सैंपल भेजा गया था. इनमें 70 कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आयी है, जबकि 15 की पॉजिटिव आने से तहसील में हड़कंप मच गया है.

Tags: बिल्थरारोड

Post navigation

Previous: बलिया संसदीय क्षेत्र के सभी सिद्ध पीठों पर सत्संग भवन बनवाने का ऐलान
Next: राम मंदिर के लिए भूमि पूजन की खुशी में निकाला गया जुलूस, बंटी मिठाइयां

ये भी पढ़ें

Sikandarpur Andhi Barish
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित

General Desk 26 September, 2026
sp leader ram govind chowdhary
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’

General Desk 26 September, 2026
choukia nagara accident
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर

General Desk 26 September, 2026

Recent Posts

  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

You may have missed

Sikandarpur Andhi Barish
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित

General Desk 26 September, 2026
sp leader ram govind chowdhary
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’

General Desk 26 September, 2026
choukia nagara accident
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर

General Desk 26 September, 2026
Ramgovind chaudhary
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी

General Desk 26 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.