Skip to content
21 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • गंगा तो थिराई, मगर किसान कर रहे त्राहिमाम, सरयू मइया से लगा रहे गुहार
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

गंगा तो थिराई, मगर किसान कर रहे त्राहिमाम, सरयू मइया से लगा रहे गुहार

सरयू नदी की मुख्यधारा बिहार को छोड़ यूपी का रुख की, 50 से अधिक किसानों के 200 बीघा परवल की फसल सहित उपजाऊ भूमि नदी की मुख्यधारा में विलीन
News Desk 25 July, 2020 1 minute read
संकीर्तन नगर आश्रम (बलिया) से वीरेंद्र नाथ मिश्र
बैरिया से वीरेंद्र नाथ मिश्र

सरयू नदी की मुख्यधारा बिहार को छोड़ यूपी की ओर कदम बढ़ा दी है. बिहार के मटियार (सारण) के सामने पिछले 15 दिनों से कटान शुरू हो गयी है. अब तक इस इलाके में सरयू नदी की मुख्यधारा यूपी व बिहार के बार्डर को तय करती रही है, लेकिन अब यूपी के गोपालनगर मौजा स्थित उपजाऊ भूमि को काट रही है, किसानों की माने तो प्रति दिन 10 से 15 बीघा उपजाऊ भूमि नदी की ग्रास बन रही है.

अब तक एक पखवाड़े के अन्दर घाघरा नदी की उत्पाती लहरों ने पूर्व प्रधान अर्जुन यादव, शत्रुध्न सिंह, विजेन्द्र बहादुर सिंह, शिवजी सिंह, जनक सिंह, दीना सिंह, तुलसी यादव, अर्जुन सिंह, नागेंद्र मिश्र, कामेश्वर मिश्र, जितेन्द्र मिश्र, सत्येंद्र मिश्र, राजेश्वर मिश्र, दिनेश्वर मिश्र, मुनि साहनी, राधेश्याम यादव आदि 50 से अधिक किसानों के 200 बीघा परवल की फसल सहित उपजाऊ भूमि नदी की मुख्यधारा में विलीन हो गयी है.

अब इस कटान से गोपालनगर बस्ती पंचायत भवन, पुलिस चौकी, प्राइमरी पाठशाला की दूरी महज डेढ़ किमी है. ग्रामीणों की माने तो समय रहते शासन प्रशासन ध्यान नहीं दिया तो अगले वर्ष तक गोपालनगर बस्ती भी कटान की भेंट चढ़ सकती है. फिलहाल बिहार राज्य अंतर्गत सारण जिला के मटियारी गांव के सामने जबरदस्त कटान हो रही है. हर रोज इस क्षेत्र के किसान अपनी उपजाऊ भूमि को सरयू नदी के मुख्यधारा में विलीन होता देख छाती पिट रहे है. किसान त्राहिमाम कर सरयू मैया से गुहार लगा रहा है कि हमारी जमीन को बख्श दो.

उपजिलाधिकारी बैरिया सुरेश कुमार पाल शनिवार को उत्तरी दियरांचल क्षेत्र में बाढ़ का निरीक्षण करने पहुंचे. उपजिलाधिकारी ने गोपालनगर ताड़ी स्थित हो रही कटान को देखा इस कटान स्थल से बस्ती कटान के मुहाने पर है. वहीं मटियार के सामने हो रही कटान के बारे में ग्रामीणों से रूबरू हुए.

इस बाबत उपजिलाधिकारी सुरेश कुमार पाल ने कहा कि दो-तीन दिन से सरयू नदी बढोत्तरी पर है. इसलिए फिलहाल ताड़ी स्थित कटान में कमी आयी है. एसडीएम ने कहा ग्राम प्रधान प्रदीप यादव ने बताया है कि मटियार के सामने प्रतिदिन 15 से 20 बीघा उपजाऊ भूमि कट रही है. एसडीएम ने कहा कि बाढ़ विभाग की रिपोर्ट सौंप कर जरूरी उपाय करने की आदेश दिया जाएगा.

उपजिलाधिकारी सुरेश कुमार पाल ने कहा कि दो-तीन दिन से सरयू नदी बढोत्तरी पर है

गंगा ठहराव पर, सरयू में बढ़ाव जारी

बैरिया। बाढ़ नियंत्रण कक्ष गायघाट से जारी सूचना के अनुसार सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 54.22 मीटर दर्ज किया गया, जबकि यहा खतरा बिन्दु 57 मीटर है. गंगा का जल स्तर स्थिर है. जबकि चांदपुर रेगुलेटर से जारी सूचना के अनुसार सरयू नदी का जल स्तर 58.16 मीटर यानी खतरा बिन्दु से 16 सेमी ऊपर दर्ज किया गया है तथा सरयू नदी में एक सेमी प्रति घण्टा के रफ्तार से बढ़ाव जारी है.

इसे भी पढ़ेें – टीएस बंधे की स्थिति नाजुक, सुल्तानपुर और जयनगर के बीच हल्का रिसाव

Tags: बाढ़ बिहार बैरिया मटियार दीयर यूपी सरयू सारण

Post navigation

Previous: कोरोना वायरस की जांच के लिए जिले में बनाए गए 21 स्टेटिक बूथ
Next: Live Video ऐसे में कटान से कैसे बचेगा नौरंगा? यही यक्ष प्रश्न है

ये भी पढ़ें

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

You may have missed

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026
Thana Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप

General Desk 20 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.