Skip to content
19 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • बतकही
  • पूर्व प्रधानमंत्री को कचोट गया था गौरी भईया का यूं अचानक चले जाना
  • बतकही

पूर्व प्रधानमंत्री को कचोट गया था गौरी भईया का यूं अचानक चले जाना

स्वाधीनता आंदोलनकारियों के लिए उर्वरा माटी बागी बलिया के सागरपाली की धरती पर जन्म लिए थे गौरी भईया. समाजवादी संत परम्परा के मूर्धन्य विभूति पूर्व मंत्री स्वर्गीय गौरी भईया की आज पुण्यतिथि है.
News Desk 28 May, 2020 1 minute read
अभिषेक तिवारी

स्वाधीनता आंदोलनकारियों के लिए उर्वरा माटी बागी बलिया के सागरपाली की धरती पर जन्म लिए थे गौरी भईया. समाजवादी संत परम्परा के मूर्धन्य विभूति पूर्व मंत्री स्वर्गीय गौरी भईया की आज पुण्यतिथि है. गौरी भईया का सम्पूर्ण जीवन समाज में व्याप्त कुरीतियों जैसे गरीबी, अशिक्षा, असमानता खिलाफ लड़ते बीता. मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत उन्होंने की थी. गौरी भईया ने अपना पूरा जीवन समाजवादी मूल्यों और विचारधारा के प्रति सत्य निष्ठा संग निर्वहन करते व्यतीत किया. ईमानदारी उनका सबसे बड़ा आभूषण था. आज राजनीति इतनी दूषित हो गई है, लोग इसे जनसेवा नहीं व्यपार मान कर कर रहे हैं, उस दौर में हमारे पास गौरी भईया का जीवनवृत आदर्श जनप्रतिनिधि होने का सबसे बड़ा मानक है.

आज जो लोग मामूली पदों पर हैं, बेहिसाब धन दौलत और संसाधन जोड़ रहे है. वहीं 4 बार के विधायक और प्रदेश सरकार में मंत्री रहे गौरी भईया के निधन के समय उनके खाते में 250 रुपये होना सब कुछ बया कर जाता हैं. आपातकाल के दौरान वो 19 महीनों तक जेल में निरुद्ध रहे. वो चन्द्रशेखर जी दाई भुजा के समान थे और सही मायने में उनके वैचारिक उत्तराधिकारी भी. उनका रहन-सहन, बोली-विचार, खाना-पान सब समाजवादी था. वे फुटबाल में विषेश रुचि रखते थे और युवा पीढ़ी में अत्यंत ही लोकप्रिय रहे. आज भी उनके कई वाकया लोगो से सुनने को मिल जाते हैं.


भ्रष्टाचार उनका सबसे बड़ा दुश्मन था. उन्हें आपातकाल के दौर में

संपूर्ण क्रांति के महानायक लोकनायक जयप्रकाश नारायण का अपार स्नेह और मार्गदर्शन मिलता रहा. लोकनायक द्वारा गठित छात्र महासंघ की बलिया इकाई के चुनिंदा प्रमुख लोगों में से आप भी एक थे. आपातकाल के ताप में आप छात्रनेता से जननेता बनकर उभरे. 1977 में हुए विधानसभा चुनाव कोपाचिट (फेफना) विधायक निर्वाचित हुए. अनवरत 1991 तक फेफना का चार दफा प्रतिनिधित्व किया. मुलायम सिंह यादव की सरकार में आप 1990-91 में लघु सिंचाई, ग्राम विकास एवं ग्रमीण अभियंत्रण विभाग के कैबिनेट मंत्री रहे. आपने राजनीति को कभी अपनी निजी सम्पदा अर्जन और विस्तार का साधन नहीं समझा. आप ने इसे जनसेवा का माध्यम माना के कार्य किया.


आपकी ईमानदारी और कर्तव्य परायणता वर्तमान समय में सभी दलों के जनप्रतिनिधियों के लिए नजीर है. और चिरकाल तक रहेगी, क्योकि वर्तमान समय में जनप्रतिनिधियों में अपने कर्तव्य के प्रति गिरावट और विचारों में मिलावट आई है. उसमें आप जैसे होना अस्मम्भव सा है. आप कालिख की कोठरी से बेदाग निकलने वाली परम्परा के अंतिम व्यक्तियों में से रहे. आज जब मैं आपके बारे में कही पढ़ता हूं. आपके द्वारा विधानसभा में उठाये गए मुद्दों को देखता सुनता हूं तो गौरवान्वित महसूस करता हूं.

आज के जनप्रतिनिधियों चाहे जिस भी सदन के वे सदस्य हो सामान्यत दिखते नहीं. अगर दिखते हैं तो बस बेंच पीटते है. ये छल ही तो है, जनता मत के संग जो चुनकर जाए और उनकी वाजिब मुद्दों को भी न उठाएं.
आपका असमय जाना समाज के लिए अभूतपूर्व क्षति थी. जो शब्दों में बया नहीं हो सकती है. उन्हें हम भावनाओं से समझ सकते हैं. उसी पीड़ा को बयां किए थे कभी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर जी

गौरी भैया से बड़ी आशा थी. फक्कड़ स्वभाव का यह युवक मेरी शक्ति, मेरा सहारा था. कुछ भी कर सकने में समर्थ था. निष्ठा में निराला, साहस में सबसे अधिक निडर और कार्य करने में असीम क्षमता वाला. अचानक एक दुर्घटना में चल बसा, एक सहारा टूट गया – चंद्रशेखर (पूर्व प्रधानमंत्री)


Tags: इमरजेंसी जेपी सपा संपूर्ण क्रांति

Post navigation

Previous: व्यापारी की पिटाई से क्षुब्ध लोग सड़क पर उतरे, एकईल भी हॉटस्पॉट घोषित
Next: बलिया में चार और कोरोना पॉजिटिव मिले, UP में 246 नए मामले

ये भी पढ़ें

Rakshabandhan Flood
  • जिला जवार
  • बतकही
  • बलिया शहर

Ballia Live Special : बाढ़ में डूबी राह, रक्षाबंधन पर भाई-बहन करते रह गए इंतजार

General Desk 9 August, 2025
IMG_20250224_121943
  • Accident
  • Front Page
  • बतकही
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • शोक समाचार

फेफना में ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा की मौत, ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

Ashish 24 February, 2025
UP_Health
  • Campus रिपोर्ट
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बतकही
  • बलिया शहर
  • राज-काज
  • लाइफ मंत्रा
  • स्पेशल/Exclusive
  • स्वास्थ्य

शीतलहर से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी

Ashish 14 December, 2024

Recent Posts

  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

You may have missed

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026
Sapa Gyapan Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.