Skip to content
26 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE by Mriegank SHEKHAR Since 2012

ना TV, ना अख़बार… (local से global तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • लाइफ मंत्रा
  • बलिया में चेन पुलिंग करने वालों का वश चले तो ट्रेन को कार की तरह अपने अपने घर तक ले जाते
  • लाइफ मंत्रा
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया में चेन पुलिंग करने वालों का वश चले तो ट्रेन को कार की तरह अपने अपने घर तक ले जाते

मैं सतीशचंद्र डिग्री कालेज, बलिया में जब पढ़ रहा था, तब सप्ताह में एक बार शनिवार के दिन अपने गांव जाया करता था. शनिवार के दिन शाम को लोकल ट्रेन पकड़ता, जिसे इंटरसिटी कहते थे.
News Desk 8 October, 2018 1 minute read
TRAIN_JOURNEY_BALLIA
ई. एसडी ओझा
लोकल ट्रेन का सफर

मैं सतीशचंद्र डिग्री कालेज, बलिया में जब पढ़ रहा था, तब सप्ताह में एक बार शनिवार के दिन अपने गांव जाया करता था. शनिवार के दिन शाम को लोकल ट्रेन पकड़ता, जिसे इंटरसिटी कहते थे. यह ट्रेन बलिया से छपरा जाती थी. इस ट्रेन में तिल रखने की जगह नहीं होती थी. यदि अाप पहले आ गये तो ठीक, अन्यथा खड़े होने की जगह भी तलाशना “कान का बाला तलाशना” जैसे होता था. पहले आओ ,पहले पाओ की तर्ज पर हीं सीटें मिला करती थीं.

इसे भी पढ़ें – व्हाट्स ऐप पर घूंघट जो दिखा सरकते हुए, गांव से होकर हवाएं भी पहुंची महकते हुए

2/3 वर्ग मीटर की जगह में 14-18 आदमी की खड़े रूप में सहारा दे देना इस ट्रेन की खासियत थी. कहां लोग ज्यादा उतरेंगे, कहां लोग ज्यादा चढ़ेंगे – इस बात का इल्म हमें पहले से होता था. इसलिए हम मौके की नजाकत के अनुसार अपना स्थान बदलते रहते थे. चढ़ते हुए लोग उतरने वाली सवारियों को बिल्कुल तरजीह नहीं देते थे. चढ़ेंगे साथ साथ, उतरेंगे साथ साथ -दोनों बातें सम्भव नहीं थीं. इसलिए उतरते लोग जब जान हथेली का सौदा कर प्लेट फार्म पर उतर जाते थे, तो उनके होठों पर एक विजयी मुस्कान चिपकी होती थी- वर जीत लिया रे देकर कानी.

इसे भी पढ़ें  – जब विनय तिवारी व अवध विहारी चौबे की जोड़ी दिखी तो मन टेहूं टेहूं चिल्ला उठा

अगर आपका सफर दूर का है तो आपका गेट पर खड़ा होना अक्लमंदी नहीं होगी. पीछे से उतरने वाली भीड़ आपको बार बार हर स्टेशन पर उतारती रहेगी. इसलिए आप डिब्बे के मध्य में अपना डेरा डालें रहें. यदि आपके दोनों पैर जमीन पर टिक गये हों तो आपको ऊपर के हैंडल पकड़ने की आवश्यक्ता नहीं होगी. भीड़ हीं आपको सम्भाले रहेगी. हर तरह की गंध से आपका वास्ता पड़ेगा. उबकाई युक्त बगलों से आती दुर्गंध का आपको सामना करना पड़ सकता है. कभी कभी, ‘यहां कहाँ सज्जन के बासा ‘ की तर्ज पर इत्र की खूश्बू भी आ सकती है. किसी किसी पसीने से सुगंध भी आपको मिल सकती है.

इसे भी पढ़ें – जब नाच में फरमाइशी गीत के लिए दोकटी में होने लगी ताबड़तोड़ फायरिंग

अब इत्र भी मलो तो खूश्बू नहीं आती ,
वो दिन हवा हुए जब पसीना भी गुलाब था.

खड़े होने से खिड़कियां भी बंद हो जाती थीं. न कोई हवा ,न कोई बयार तो पसीना आना तो लाजिमी है. पसीने की संस्कृति पहले माथे पर चुहचुहाती है. फिर नाक पर बहते हुए होठों को अपने खारे पन का स्वाद चखाती है. कई बार होंठ आपका पसीना दुसरे का होता है, फिर भी किसी को कोई एतराज नहीं. एक दुसरे पर गिरते पड़ते एक दूसरे को सहारा दिए जाते हैं. ‘वसुधैव कुटुम्बकम ‘का इससे बढ़ियां दृष्टांत अन्यत्र नहीं मिलेगा.

इसे भी पढ़ें – सेजिया पे लोटे काला नाग हो, कचौड़ी गली सून कइले बलमू

कई बार लोग डिब्बे के अंदर आने की बजाय गेट से लटक जाते थे. उनका कहना था कि इस तरह से वे गर्मी व भीड़ से निजात पा जाते हैं. मैंने भी यह फार्मूला अपनाने की एक बार कोशिश की. बलिया से बांसडीह आते आते लगा कि बस आज की शाम तक हीं जिन्दगी है. वो तो भला हो चेन पूलरों का कि बांसडीह आने से पहले हीं चेन पुलिंग कर दी. मैंने चेन पूलरों को लाख लाख धन्यवाद देते हुए डिब्बे में आ गया. इंटरसिटी के साथ चेन पुलिंग आम है. छाता हाल्ट स्टेशन से यह शुरू हो जाता है और नारायनगढ़ तक बदस्तूर जारी रहता है.

चेन पुलिंग रेवती से पहले गायघाट गांव के सामने भी होती है. गायघाट के लड़के वहां उतरते पर बलिया पालिटेक्नीक के लेक्चरर हरिहर सिंह वहां नहीं उतरते. वे यथोचित स्टेशन रेवती पर हीं उतरते. फिर पैदल चलकर वापस गायघाट आते . आज के दौर में भी कुछ लोग वसूलों को नहीं छोड़ते.

चेन पुलिंग पर लोगों का कहना था कि यदि रेलवे ट्रैक की बंदिश नहीं होती तो लोग गाड़ी को कार की तरह अपने अपने घरों को ले जाते. कई बार ट्रेन के ड्राइवर जान बूझकर हर चेन पुलिंग जोन में ट्रेन धीमी कर देते ताकि लोग उतर जाएं और ट्रेन को रोकना न पड़े. एक बार ट्रेन रूक जाती है तो दुबारा प्रेशर बनाने में वक्त लगता है. इस तरह दस से पंद्रह मिनट जाया हो जाता था. कई बार लोग धीमी गति से संतोष कर लेते थे, उतर जाते थे. कई बार नहीं मानते थे. उनके लिए चेन पुलिंग अंतिम विकल्प होता था. धीमी गति पर महिलाएं व बच्चे नहीं उतर पाते थे. गायघाट गांव के भगवत सिंह रेलवे ड्राइवर से रिटायर्ड हुए थे. गाहे ब गाहे वे बलिया आते रहते थे. जब लौटते थे तो इंजन में ड्राइवरों के साथ बैठते थे. लोग निराश हो जाते थे. आज भगवत सिंह हैं, आज चेन पुलिंग सम्भव नहीं.

भगवत सिंह को इतनी महारत हासिल थी कि लाख कुछ कीजिए पर चेन पुलिंग हो नहीं पाती थी. मात्र दिखाने के लिए वे ट्रेन धीरे करते थे. लोगों की अास उस समय निराशा में बदल जाती थी, जब ट्रेन फिर से फुल स्पीड पकड़ लेती थी. रेवती आकर भगवत सिंह “अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों ” की तर्ज पर नियमित ड्राइवरों से हाथ मिलाकर उतर जाते थे. रेवती के बाद से फिर चेन पुलिंग कामयाब होने लगती थी.

ट्रेन की छत पर भी लोग बैठते थे. मैंने भी ट्रेन की छत पर बैठने का लुत्फ लिया है. एक बार सहतवार व रेवती के बीच त्रिकालपुर में चेन पुलिंग की वजह से ट्रेन रूकी हुई थी. अंधेरी रात में हमने पेड़ों पर जुगनू चमकने का अद्भुत नजारा देखा. लगता था कि हजारों लड़ियां बिजली की एक निश्चित अंतराल पर जल बुझ रहीं हैं. यदि मैं डिब्बे में होता तो इस नैसर्गिक सौंदर्य से मरहूम रह जाता. कुछ लोग ट्रेन की छत पर स्टंट भी करते. चलती गाड़ी से एक डिब्बे से दूसरे डिब्बे पर कूद जाते. कभी धर्मेंद्र ने शोले व बर्निंग ट्रेन की छत पर काफी कूद फांद मचाई थी. शाहरूख खान ने भी चलती ट्रेन की छत पर नाच नाच कर ‘चल छैंया, चल छैंया ‘ गीत समूह में गाया था. किंतु इनके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होता है.

एक बार मांझी पुल पर बहुत बड़ी दुर्घटना घट गई थी. बहुत से लोग ट्रेन की छत पर बैठे थे. पुल के ऊपर के गॉर्डर छत से थोड़ी दूर पर हीं थे. इन गर्डरों से टकरा कर बहुत से लोग सरयू नदी में गिर गये थे. केवल एक आदमी बचा था. वह छत पर लम्बलेट हो गया था. अब RPF के जवान मांझी रेलवे स्टेशन से पहले हीं सुनिश्चित कर लेते हैं कि कोई छत पर चढ़ा न रहे.

इतने मुश्किलों से गुजरने के बाद मेरा स्टेशन दल छपरा आता . एक सवा घंटे की यात्रा दो ढाई घंटे में पूरी होती. दल छपरा से पैदल दो किमी पैदल चल अपने गांव ‘नवकागांव ‘ पहुंचते. मां का कहना होता, आज तुमने मेरा पाव भर खून जलाया है. मेहरिया की डांट अलग से मिलती. मेहरिया तो मेहरिया है, बेशक कानी हीं क्यों न हो? वह तो डांटेगी हीं.

कहेन कि,
कानि मेहरिया कहां पावा ?

कहेन कि,
इनहूं खातिर तो बन बन धावा है,
तब जाकर भईया इनको पावा है.

(फेसबुक कोठार से) 

Tags: यात्रा रेल रेवती सहतवार

Post navigation

Previous: पुलिस की पिटाई से वृद्ध की मौत का आरोप, अफसरों ने करार दिया ‘नेचुरल डेथ’
Next: पिकप-बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, ट्रक की चपेट में आए तीसरे की हालत गंभीर

ये भी पढ़ें

AI Generated Image
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • स्पेशल/Exclusive

ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo

General Desk 10 September, 2026
How to Publish book on Amazon Kdp
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • साहित्य
  • स्पेशल/Exclusive

Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया

General Desk 8 September, 2026
Baghi Ballia 23 August Photo
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

22-23 अगस्त 1942 की रात: जब बलिया की पांच दिन की आजादी पर अंग्रेजी फौज ने फिर कब्जा किया

General Desk 23 August, 2026

Recent Posts

  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

You may have missed

ram-govind-chaudhary
  • जिला जवार
  • राजनीति

बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका

Assignment Desk 26 September, 2026
Belthra Bijli kati
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले

General Desk 25 September, 2026
Ganpati Visarjan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

General Desk 25 September, 2026
Belthra vande Mataran
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन

General Desk 25 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.