Skip to content
27 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • टीडी कॉलेजः प्रवेश परीक्षा में मुन्नाभाई के पकड़े जाने पर बवाल
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

टीडी कॉलेजः प्रवेश परीक्षा में मुन्नाभाई के पकड़े जाने पर बवाल

स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए शनिवार को आयोजित परीक्षा के दौरान मुन्नाभाई के पक़ड़े जाने पर श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर माविद्यालय के छात्रों ने जमकर बवाल काटा.
News Desk 15 July, 2017 1 minute read

नाराज छात्रों ने कक्ष निरीक्षक के साथ की मारपीट, घायल
सूचना पर जिला प्रशासन ने कॉलेज परिसर में तैनात किया फोर्स

बलिया। स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए शनिवार को आयोजित परीक्षा के दौरान मुन्नाभाई के पक़ड़े जाने पर श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर माविद्यालय के छात्रों ने जमकर बवाल काटा. दूसरे की जगह बैठकर परीक्षा दे रहे छात्रों पक़ड़ने वाले संविदा शिक्षक को कुछ छात्रों ने पीट दिया. इसके बाद मामले ने तूल पक़ड़ लिया और हंगामा करते हुए छात्रनेता छात्रसंघ पदाधिकारियों के साथ महाविद्यालय परिसर में कई मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए.

कॉलेज के प्राचार्य की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौक से दर्जनों छात्रों को हिरासत में ले लिया और पुलिस लाइन चली गई. वहां छात्र नेताओं का हुजूम जुट गया. देरशाम तक कॉलेज प्रशासन और छात्रनेताओं में जिच जारी थी. वहीं प्रशासन ने टीडी कॉलेज परिसर में काफी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है. प्राचार्य ने चार नामजद व डेढ़ दर्जन अज्ञात छात्रों के खिलाफ मारपीट व कॉपी पेपर लेकर भागने की तहरीर कोतवाली में दे दी है.

टीडी कॉलेज में प्रवेश के लिए परीक्षाओं का दौर शुरू हो गया है. शनिवार को इसी क्रम में बीकॉम प्रथम वर्ष की प्रवेश परीक्षा चल रह थी. जिसमें दूसरे छात्र की जगह परीक्षा दे रहे एक छात्र को कक्ष में ड्यूटी दे रहे शिक्षक अमित श्रीवास्तव द्वारा पक़ड़ लिया गया. पक़ड़े गए युवक ने शिक्षक के साथ हाथापाई की. इतना ही नहीं, विद्यालय के कुछ छात्रों के साथ मिलकर वह छात्र शिक्षक के साथ मारपीट करने लगा. देखते ही देखते मामला बढ़ गया. छात्रों के साथ मारपीट में शिक्षक अमित श्रीवास्तव के सिर में चोट आईं. 

यह जानकारी मिलते ही कॉलेज के अन्य शिक्षक मौके पर जुट गये और बचाव किया. इस घटनाक्रम से प्राचार्य  ने जिला प्रशासन को सूचित कर दिया. जिसके बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी पहुंच गए. पुलिस ने दर्जन भर छात्रों को गाड़ी में बैठा लिया और पुलिस लाइन पहुंचा दिया. इधर, शिक्षक के  साथ मारपीट से नाराज टीडी कॉलेज के शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी आवास पहुंच गया. जिलाधिकारी से पूरी बात बताई. उन्हें एक पत्रक भी सौंपा. जिसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार पांडेय व सीओ सिटी मयफोर्स पहुंचे. देरशाम तक कॉलेज परिसर में पुलिस व प्रशासनके अधिकारी मौजूद रहे. हालांकि छात्रों के साथ कॉलेज परिसर में दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए कई पुराने छात्रनेता पुलिस लाइन पहुंच गए. बाद में पुलिस ने हिरासत में लिए गए छात्रों को छोड़ दिया.

इसी क्रम में टीडी कॉलेज के छात्रसंघ भवन में छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ सिंह रानू के नेतृत्व में छात्र नेताओं की बैठक शनिवार को हुई. जिसमें छात्रनेताओं ने कहा कि कॉलेज प्रशासन द्वारा अकारण छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हुए सीटों में भारी कमी कर दी गयी है. पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजेश सिंह प्रिंस ने कहा कि अगर इस निर्णय को तुरंत वापस नहीं लिया गया तो वे किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं.

कॉलेज के वर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ सिंह रानू ने कहा कि इस निर्णय से जनपद के महाविद्यालय की प्रतिष्ठा के साथ जो खिलवाड़ किया गया है, इसके लिए कॉलेज प्रशासन को गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे. इस मौक पर विजयानंद सिंह बिजु, प्रशांत राय बंटी, सत्यम तिवारी, अभिषेक राय, विवेक सिंह, अमित सिंह, टिंकू सिंह, ओमकार सिंह आदि मौजूद थे.

 

Tags: मारपीट

Post navigation

Previous: बाढ़ कटान राहत कार्य में धांधली का खेल शुरू- विनोद सिंह 
Next: आरटीजीएस नहीं होने से बैंक ग्राहक परेशान

ये भी पढ़ें

Belthra Panchayat Bhavan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा

General Desk 27 September, 2026
Ramgovind chaudhari Antim yatra 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार
  • सिकंदरपुर

स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

General Desk 27 September, 2026
Sanjay Nishad at Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे

General Desk 27 September, 2026

Recent Posts

  • तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा
  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

You may have missed

Belthra Panchayat Bhavan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा

General Desk 27 September, 2026
Ramgovind chaudhari Antim yatra 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार
  • सिकंदरपुर

स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

General Desk 27 September, 2026
Sanjay Nishad at Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे

General Desk 27 September, 2026
Belthra Body Found
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस

General Desk 27 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.