Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड
बेल्थरारोड,बलिया. परशुराम जानकी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बेल्थरा रोड में शुक्रवार को नमामि भारतम्-वंदे भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अतिथियों ने सहभागिता की. इस दौरान सभी ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् गीत का गायन कर मातृभूमि के प्रति अपने सम्मान और समर्पण का भाव व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रसड़ा जिला के जिला कार्यवाह सतीश तिवारी उपस्थित रहे। उनके साथ बेल्थरा रोड नगर कार्यवाह पवन जी, नगर प्रचारक आदर्श जी, विद्यालय के कोषाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, अभिभावक आनंद कुमार शर्मा मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि सतीश तिवारी ने वंदे मातरम् गीत के इतिहास, उसके राष्ट्रीय महत्व एवं स्वतंत्रता आंदोलन में इसकी प्रेरणादायी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य जयप्रकाश नारायण गिरि ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
