Skip to content
7 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • स्पेशल/Exclusive
  • 22-23 अगस्त 1942 की रात: जब बलिया की पांच दिन की आजादी पर अंग्रेजी फौज ने फिर कब्जा किया
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

22-23 अगस्त 1942 की रात: जब बलिया की पांच दिन की आजादी पर अंग्रेजी फौज ने फिर कब्जा किया

22-23 अगस्त 1942 की रात ब्रिटिश सेना ने बलिया पर फिर कब्जा कर लिया. इससे पहले बलिया पांच दिन तक आजाद रहा था. इसके बाद शहर और गांवों में गोलीबारी, लूट, आगजनी और क्रांतिकारियों पर अमानवीय अत्याचार का दौर चला, लेकिन बलियावासियों ने अंग्रेजों के सामने घुटने नहीं टेके.
General Desk 23 August, 2026 1 minute read
Baghi Ballia 23 August Photo

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

बलिया. 22-23 अगस्त 1942 की रात ब्रिटिश सेना ने बलिया में प्रवेश कर फिर से कब्जा कर लिया. इससे पहले 22 अगस्त की रात तक बलिया आजाद था. भारत के इतिहास में बलिया को सतारा और मेदिनीपुर के साथ स्वतंत्रता से पहले आजाद होने का गौरव प्राप्त है.

बलियावासियों ने आजादी का स्वाद देश के अन्य हिस्सों से पांच साल पहले ही चख लिया था. इसके लिए उन्हें भारी कीमत भी चुकानी पड़ी. 1942 से 1944 तक बलिया में गांधी टोपी पहनकर चलने वालों की खैर नहीं थी.

मार्च 1944 में फिरोज गांधी अपने एक सहयोगी के साथ बलिया आए. वे रेलवे स्टेशन से चौक तक गए. गांधी टोपी लगाए उनके साथ भीड़ चलने लगी. उसी दिन से जनता के मन से भय का भूत उतर गया.

भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान बलिया की क्रांति गाथा का जयघोष तत्कालीन गवर्नर को भेजा गया. 1944 में पुरुषोत्तम दास टंडन और संपूर्णानंद भी बलिया आए. टंडन जी के लिए ठहरने की व्यवस्था नहीं हो पाई, इसलिए वे उसी दिन वापस चले गए. संपूर्णानंद जी अगले दिन गए.

अक्टूबर 1945 में जवाहरलाल नेहरू बलिया आए. भारी भीड़ ने उन्हें सुना. उन्होंने बलिया के क्रांतिकारियों को शाबाशी दी. इसके बाद 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ. बलिया जनपद में पाकिस्तान से 333 शरणार्थी आए.

विशेष कोर्ट ने सुनाई सात-सात साल की सजा

23 अगस्त की शाम चार बजे जगदंबा प्रसाद की विशेष कोर्ट ने बिना बचाव का अवसर दिए सभी क्रांतिकारियों को सात-सात वर्ष की सजा और 20-20 बेत की सजा सुनाई. चौक में सभी को 20-20 बेत लगाए गए. इसके बाद भी अंग्रेजी शासन के अधिकारियों को संतुष्टि नहीं हुई तो उन्हें नंगा करके 20-20 बेत लगाए गए.

bagi ballia pakhwara series
[AI generated (representative) image.]

अंग्रेजों के अत्याचार का बड़ा नजारा बलिया में देखने को मिला. कलेक्टर जे. निगम के इस्तीफा देने के बाद शहर में फौजियों का आतंक फैल गया. रास्ते से गुजर रहे निर्दोष और अबोध लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाई गईं. बलिया के अनेक गांवों में जलियांवाला बाग जैसा दृश्य दिखाई दिया.

लगभग 15 स्थानों पर अंधाधुंध गोलियां चलीं, जिसमें लगभग सभी लोग मारे गए. अनेक लोग गंभीर रूप से घायल हुए. बलिया शहर में सेना के सिपाहियों ने संपन्न परिवारों को लूटने और आग लगाने का काम शुरू कर दिया. सतनी सराय में गंगा विश्वनाथ और भृगु आश्रम में रामनाथ के मकान में आग लगा दी गई.

शहर में राधा कृष्ण, बच्चा बाबू स्वर्णकार, वस्त्र व्यवसायी गोपीनाथ नारायण राम, सेठ बाल गोविंद, राधा कृष्ण प्रसाद, देवी राम, बेनी माधव और जग्गू लाल सहित कई लोगों को आतंकित कर मनमाना धन वसूला गया. उनकी दुकानों को भी लूटा गया.

हनुमानगंज निवासी शिव प्रसाद की बलिया और हनुमानगंज स्थित दोनों कोठियों से कीमती सामान लूट लिया गया. केवल हनुमानगंज की कोठी से लूटा गया सामान 19 बैलगाड़ियों पर लादकर पुलिस लाइन लाया गया. इसी क्रम में चंद्रिका प्रसाद और गंगा प्रसाद गुप्त आदि की दुकानें भी लूटी गईं. इतना आतंक फैलाया गया कि सभी कांग्रेसी नेता भेष बदलकर भूमिगत हो गए.

गांवों में भी बरपा अंग्रेजी फौज का कहर

सुखपुरा जाते समय ब्रिटिश फौज के सैनिकों ने करनई गांव के सरजू तिवारी की बंदूक के कुंदे से पिटाई की. चंडी प्रसाद को गोली मार दी गई. इसके बाद सुखपुरा में महंथ गिरी के दो कुत्तों और हाथी को गोली मार दी गई. उनके घर में आग लगा दी गई. अंत में महंथ गिरी अपनी प्राण रक्षा के लिए 40 फीट की ऊंचाई से कूद पड़े.

गौरी शंकर सरकार की आंखों में कुछ घुसाकर निर्मम हत्या की गई. कुलदीप सिंह का अपहरण कर उन्हें लापता कर दिया गया. रचना में हाजिर वक्त अंसारी और ऋषि लाल द्वारा सीताराम कलवार, विश्वनाथ राम कलवार, विश्वनाथ राम, बैजनाथ सरकार तथा श्याम किशोर शर्मा को पकड़कर गुप्त यातनाएं दी गईं.

सरदारपुर में विश्वनाथ सिंह, हनुमान, चंद्रमा सिंह, रघुपति सिंह और रामवृक्ष सिंह को लूटा गया. रामेश्वर तेली को हाथी के पैर से बांधकर घसीटा गया, जिससे वे बेहोश हो गए. तीन महिलाओं को पकड़कर थानेदार ने उनके वस्त्र और आभूषण अपने सामने उतरवा लिए. चरौवा गांव में मशीनगन से गोलियों की बौछार की गई. लाखों की संपत्ति लूटकर घरों में आग लगा दी गई. शिव शंकर सिंह और मंगल सिंह के साथ-साथ अनेक जानवर भी मारे गए.

बस्ती में फौजी गाना सुनकर जनता क्रोध से उबल पड़ी. हजारों की संख्या में लोगों ने फौज को ललकारा. इसके बाद फौजियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी.

क्रांतिकारियों पर यातनाओं का सिलसिला

जनपद के प्रसिद्ध क्रांतिकारी महानंद मिश्रा फरारी के दौरान भुसावल छपरा निवासी अनुग्रहित ठाकुर के घर गिरफ्तार हुए. थाने पर एक सप्ताह तक उन्हें प्रतिदिन मुर्गा बनाकर पीटा जाता रहा. महिलाओं के गहने और वस्त्र उतरवा लेना भी फौजियों के लिए आम बात हो गई थी. अनेक स्थानों पर उनके साथ दुर्व्यवहार और बलात्कार भी किया गया.

हरदिया के शिवपूजन सिंह की पत्नी को बच्चा हुए तीन दिन ही हुए थे, फिर भी उनके आभूषण छीन लिए गए. सिवानकला की राधा कृष्ण की माता जी को रातभर तालाब में खड़ा रखा गया.

अंग्रेजों ने बलियावासियों को पांच दिन की स्वतंत्रता के बाद उत्पीड़न के जरिए जगह-जगह प्रताड़ित किया कि दोबारा आजाद होने का नाम न लें. इसके बावजूद अंग्रेजों के सामने बलियावासियों ने कभी घुटने नहीं टेके.

कृष्णकांत पाठक, वरिष्ठ पत्रकार, बलिया

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया स्वतंत्रता संग्राम भारत छोड़ो आंदोलन

Post navigation

Previous: Ballia-जीवित लोगों को मृत दिखाकर रंजिशन बंद करा दी पेंशन, अब बीडीओ, सचिव और प्रधान के खिलाफ केस दर्ज
Next: Ballia-सरयू उफान पर, कई गांवों में घुसा पानी, राहत सामग्री लेकर लोगों के बीच पहुंचे अधिकारी

ये भी पढ़ें

AI Generated Image
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • स्पेशल/Exclusive

ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo

General Desk 10 September, 2026
How to Publish book on Amazon Kdp
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • साहित्य
  • स्पेशल/Exclusive

Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया

General Desk 8 September, 2026
Baghi Ballia 22 August
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

22 अगस्त 1942 को भी आजाद रहा बलिया, नेदरसोल फौज के साथ पहुंचा

General Desk 22 August, 2026

Recent Posts

  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान
  • बोलेरो और मैजिक वाहन में सामने से भीषण टक्कर, एक महिला समेत 6 लोग गम्भीर रुप से घायल
  • बांसडीह रोड रेलवे स्टेशन के फाटक पर बनेगा ओवरब्रिज, रोजाना के जाम से नगरवासियों को मिलेगी राहत
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
  • स्व.रामगोविंद चौधरी व्यक्ति नहीं, विचार थे, बलिया का सम्मान बढ़ाया-समाजवादी पार्टी
  • चोरों ने स्वर्णकार की दुकान को बनाया निशाना, चांदी के आभूषण और नकदी निकाल कर आलमारी खेत में फेंकी
  • जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत
  • डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस
  • सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • लेखपाल संघ ने वेतन, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत कई मांगों को लेकर धरना दिया
  • प्रदेश में पुस्तकालयाध्यक्षों की भर्ती निकालने की मांग, अभ्यर्थियों ने विधायक केतकी सिंह से लगाई गुहार

You may have missed

Biwi Ho to Aisi 1
  • स्क्रीन TASTE

आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज

General Desk 7 October, 2026
Ubhaon thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी

General Desk 7 October, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

General Desk 7 October, 2026
MLA HansuRam
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम

General Desk 7 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.