Skip to content
2 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • स्पेशल/Exclusive
  • 17 अगस्त 1942: बलिया में उमड़ा जनसैलाब, रसड़ा कांड में पांच सेनानी शहीद
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

17 अगस्त 1942: बलिया में उमड़ा जनसैलाब, रसड़ा कांड में पांच सेनानी शहीद

17 अगस्त 1942 को नाग पंचमी के दिन बलिया में आजादी की लड़ाई ने निर्णायक मोड़ लिया। महिलाओं पर अत्याचार के विरोध में रसड़ा में डाकघर जलाया गया। तहसील पर तिरंगा फहराया गया। सहतवार थाना घेरा गया। रसड़ा कांड में पांच स्वतंत्रता सेनानी शहीद हुए और जनसैलाब उमड़ा।
General Desk 17 August, 2026 1 minute read
Baghi Ballia 12 August 1942

[AI generated (representative) image.]

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

17 अगस्त 1942. बलिया में नागपंचमी के दिन आजादी की लड़ाई अब ऐसे दौर में पहुंच चुकी थी जहां अंग्रेजी हुकूमत को सीधी चुनौती दी जाने लगी थी। यहां याद दिलाते चलें कि यह एक अनोखा संयोग ही है आज 85 साल बाद जब हम उस दिन को याद कर रहे हैं तो आज भी नागपंचमी है और 17 अगस्त 1942 को भी नागपंचमी ही थी.

इससे एक दिन पहले आजादी की मांग कर रही महिलाओं पर ब्रिटिश हुकूमत ने बहुत अत्याचार किया था। श्रीमती जानकी देवी, कांति जी, धूपा देवी, लखरानी, श्याम सुंदरी और गायत्री देवी सहित कई क्रांतिकारी महिलाओं को यातनाएं दी गईं। उन्हें 24 घंटे तक पानी टपक रहे कमरे में रखा गया और फिर छोड़ दिया गया।

महिला क्रांतिकारियों पर अत्याचार की जानकारी जब पुरुष क्रांतिकारियों को हुई, तो 17 अगस्त 1942 को उन्होंने रसड़ा रेलवे स्टेशन के डाकघर में आग लगा दी गई। रसड़ा तहसील सहित कई स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। सहतवार में भी लोगों ने थाने को घेर लिया। थानेदार को आत्मसमर्पण करना पड़ा। इसके बावजूद थाना फूंक दिया गया।

पूरे इलाके में अंग्रेजी सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा था। 17 अगस्त के दिन आजादी की मांग अखाड़े में उतर आई और रसड़ा में यह आक्रोश बड़े संघर्ष में बदल गया।

17 अगस्त का दिन बलिया के इतिहास में रसड़ा कांड और बलिदान दिवस के रूप में दर्ज हो गया। गोलीकांड में पांच स्वतंत्रता सेनानी शहीद हो गए। मानव रक्त से स्वतंत्रता की लड़ाई का इतिहास लिख दिया गया।

इस आंदोलन के लिए जनता को जागरूक करने वाले सेनानियों में राजेश्वर त्रिपाठी और विश्वनाथ चौबे का नाम आदर के साथ लिया जाता है। दोनों ने अपने प्रयासों से राष्ट्रीय आयोजनों के जरिए जनता को जागरूक किया था।

17 अगस्त 1942 इसी जागरूकता का एक ज्वलंत प्रमाण बन गया। नौजवानों के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और सक्रिय प्रशिक्षण ने आंदोलन को नई ताकत दी। जनजीवन में राष्ट्रीयता की भावना भी गहरी होती गई।

आंदोलन से पहले ही प्रमुख कार्यकर्ता यूसुफ कुरैशी और राजेश्वर त्रिपाठी गिरफ्तार किए जा चुके थे। इसके बाद क्षेत्र के दूसरे सेनानियों और युवकों ने आंदोलन की बागडोर संभाल ली।

इनमें हरगोविंद सिंह, नरसिंह नारायण, रामदेव प्रसाद, सत्यनारायण सिंह, श्रीकृष्ण मिश्रा, परमहंस मिश्रा, इंद्रदेव सिंह खरवार, अहमद अली, चंद्रमा सिंह, हनुमान प्रसाद, गिरधारी सिंह, विश्वनाथ सिंह, सरजू पांडे, केदार पांडे, केदारनाथ सिंह, विश्वनाथ चौबे, नंदलाल शर्मा, हाजी बॉक्स अंसारी, ऋषि लाल अग्रवाल, सीताराम कलवार, गौरी शंकर, बैजनाथ प्रसाद, अयूब, विंध्याचल लोहार, रोपण भर, कपिल देव सिंह और राम नगीना सिंह सहित कई सेनानियों के नाम गर्व के साथ लिए जाते हैं।

इन सेनानियों ने आंदोलन की बागडोर संभाली और उसका संचालन किया। गांव-गांव में डाकघर जला दिए गए। क्षेत्र के थानों पर कब्जा किया गया। रेलवे स्टेशनों में आग लगाई गई और रेल लाइनें उखाड़ दी गईं।

bagi ballia pakhwara series
[AI generated (representative) image.]

राष्ट्रीय नेताओं की मुंबई और अन्य स्थानों पर गिरफ्तारियों से पूरा क्षेत्र पहले ही आक्रोशित था। इसी माहौल में रसड़ा तहसील पर कब्जा करने और थाने पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की साहसिक योजना बनाई गई।

नाग पंचमी के दिन 50 हजार से अधिक लोगों का हुजूम रसड़ा विजय के लिए उमड़ पड़ा। संस्कृत, व्यायाम, कुश्ती और दंगल का पर्व नाग पंचमी उस दिन आजादी की लड़ाई का ऐतिहासिक दिन बन गया।

रसड़ा के तहसीलदार भी जनता के दबाव में गांधी टोपी पहनने को मजबूर हो गए। पूरा शहर जनता के सैलाब से जनसमुद्र में बदल गया था। 17 अगस्त 1942 को बलिया ने फिर दिखा दिया कि अब आजादी की मांग को दबाना अंग्रेजी हुकूमत के लिए आसान नहीं था।

कृष्णकांत पाठक,वरिष्ठ पत्रकार,  बलिया

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया स्वतंत्रता संग्राम भारत छोड़ो आंदोलन रसड़ा कांड रसड़ा कांड 1942

Post navigation

Previous: Ballia-घर लौट रहे व्यक्ति को ई-रिक्शा ने टक्कर मारी, गंभीर रूप से घायल
Next: Ballia-सहायक चकबंदी अधिकारी पर जानलेवा हमला, शीशम के पेड़ की डाल को लेकर हुआ विवाद

ये भी पढ़ें

AI Generated Image
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • स्पेशल/Exclusive

ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo

General Desk 10 September, 2026
How to Publish book on Amazon Kdp
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • साहित्य
  • स्पेशल/Exclusive

Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया

General Desk 8 September, 2026
Baghi Ballia 23 August Photo
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

22-23 अगस्त 1942 की रात: जब बलिया की पांच दिन की आजादी पर अंग्रेजी फौज ने फिर कब्जा किया

General Desk 23 August, 2026

Recent Posts

  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उत्कृष्ट कार्य वाले कर्मचारी सम्मानित
  • बलिया के वेदांत ने 100 प्रतिभागियों को पछाड़कर जीता इंडियाज टैलेंट फाइट का खिताब, हुआ सम्मान
  • नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • जिउतिया व्रत से पूर्व मंडुआ के आंटे से बनी रोटी खाने से एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
  • जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री
  • Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव
  • सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें
  • महिला ने पड़ोसी व्यक्ति पर गलत आरोपों से छवि खराब करने का आरोप लगाया, केस दर्ज
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक
  • दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस
  • युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप
  • सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक
  • भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश
  • विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत
  • पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार
  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह
  • आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना
  • सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता
  • तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा
  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’

You may have missed

Gandhi Jayanti Samman
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उत्कृष्ट कार्य वाले कर्मचारी सम्मानित

General Desk 2 October, 2026
ITF Ballia
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया के वेदांत ने 100 प्रतिभागियों को पछाड़कर जीता इंडियाज टैलेंट फाइट का खिताब, हुआ सम्मान

General Desk 2 October, 2026
Ubhaon Aropi Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

General Desk 2 October, 2026
Bansdih Mandua Bimar
  • जिला जवार
  • बांसडीह

जिउतिया व्रत से पूर्व मंडुआ के आंटे से बनी रोटी खाने से एक दर्जन से अधिक लोग बीमार

General Desk 2 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.