
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
बलिया लाइव ब्यूरो
रेवती,बलिया. सोमवार की सुबह रेवती हाल्ट रेलवे स्टेशन के निकट करीब 18 वर्षीय युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई. बरसात के बीच लोगों ने युवक का शव देखा तो पुलिस को खबर की.
सूचना मिलने पर रेवती पुलिस टीम एसआई माखन सिंह की अगुवाई में मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की.
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
मृतक की पहचान रेवती कस्बा के वार्ड नंबर 10 के निवासी लालबाबू गोंड़ के पुत्र (18) के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि बिट्टू दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में कामकरता था. वह शनिवार को दिल्ली से अपने घर रेवती आने के लिए निकला था. रविवार की दोपहर तक परिजनों से उसकी फोन पर बात हुई थी.
हालांकि बिट्टू किस ट्रेन से आ रहा था और रेवती हाल्ट के पास तक किस ट्रेन से आ रहा था इस बारे में कुछ नहीं बता सके. माना जा रहा है कि ट्रेन से गिरने या चढ़ते-उतरते समय पैर फिसलने से बिट्टू की मौत हुई. पुलिस का कहना है कि दुर्घटना रविवार की रात में हुई प्रतीत होती है.
परिजनों का कहना है कि बिट्टू तीन भाइयों में सबसे छोटा था और अविवाहित था. कमाने के लिए वह दिल्ली गया था. उसकी मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था.
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

