
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बैरिया,बलिया. करण छपरा निवासी दो युवकों के विरुद्ध बुधवार को बैरिया थाने में सड़क की पटरियो पर वन विभाग के 21 पेड़ों को अवैध रूप से काट लेने और वन दरोगा द्वारा पूछताछ करने पर दुर्व्यवहार का केस दर्ज कराया गया है।
वन दरोगा ओमप्रकाश ने अपनी तहरीर में कहा है कि बकुलहा रेलवे स्टेशन टोला नेका राय मार्ग पर सेमल और गूलर समेत 21 पेड़ को काट लिया गया है। उनकी जड़ का कुछ हिस्सा जमीन में दिख रहा है।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
लोगों से जानकारी होने पर बताया गया कि इन पेड़ों को मनु सिंह पुत्र योगेंद्र सिंह उर्फ चेखुरी तथा मनु सिंह पुत्र अशोक सिंह उर्फ छोटन निवासी करण छपरा द्वारा इन पेड़ों को कटवाया गया है। जब उन लोगों से इस संदर्भ में पूछताछ की गई तो उन लोगों ने मेरे साथ बदसलूकी की। इस मामले में वन दरोगा ओमप्रकाश के तहरीर पर वन अधिनियम के तहत बैरिया पुलिस द्वारा बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। बैरिया पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

