
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. नरही थाना क्षेत्र के सोहांव गांव में एक युवक को कथित रूप से उसके ही दोस्तों ने गोली मार दी। घायल युवक की पहचान आर्यन यादव के रूप में हुई है, जो बिहार के बक्सर का निवासी है। घटना रविवार रात की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार आर्यन यादव को साजिश के तहत बक्सर से बलिया बुलाया गया था। उसे मोटरसाइकिल से सोहांव गांव लाया गया, जहां अचानक उस पर कथित रूप से उसके परिचितों ने ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में आर्यन को चार गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE

घटना की सूचना मिलते ही 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल जिला अस्पताल बलिया पहुंचाया। अस्पताल में आर्यन ने बताया कि उस पर हमला गर्लफ्रेंड से जुड़े विवाद के कारण किया गया।
पुलिस की शुरुआती जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि इस वारदात को अंजाम किसी और ने नहीं, बल्कि आर्यन के अपने दोस्त ने दिया। पुलिस के अनुसार, मामला प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारी भी मौके पर नजर बनाए हुए हैं। एएसपी कृपा शंकर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

