

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया
बांसडीह,बलिया. बांसडीह क्षेत्र के गोड़धप्पा में खड़े हरे महुआ के पेड़ की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। वन विभाग ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मौके से अवैध रूप से काटी गई लकड़ी जब्त कर ली है। लकड़ी व्यवसायी ने पेड़ काटने के लिए कोई परमिट नहीं लिया था।
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने तुरंत मौके पर छापा मारा। फारेस्टर मनजीत सिंह और वनरक्षक धर्मेंद्र मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू की। टीम ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदी अवैध लकड़ी को जब्त कर सहतवार स्थित रेंज कार्यालय भेज दिया।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
आरोप है कि इस कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने वनकर्मियों के साथ कथित तौर पर बदसलूकी की। हालांकि, वन विभाग की टीम ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए लकड़ी को अपने कब्जे में ले लिया।
बांसडीह के वन क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि सूचना के आधार पर टीम को मौके पर भेजा गया था। जांच में यह पुष्टि हुई है कि पेड़ कटवाने के लिए कोई वैध परमिट नहीं लिया गया था। उन्होंने बताया कि जब्त की गई लकड़ी को रेंज कार्यालय मंगवाया गया है और मामले की विस्तृत जांच के बाद संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

