

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
रेवती,बलिया. रेवती थाना क्षेत्र में कुछ दबंगों पर लाठी-डंडे से पीटकर एक वृद्ध की हत्या का आरोप लगा है। सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ पहुंचे एएसपी (दक्षिणी) कृपा शंकर और सीओ बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं, रेवती थाना पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रेवती कस्बा के वार्ड नंबर 9 निवासी श्रीराम पांडेय (62) नगर के ही वार्ड नंबर 3 स्थित अपने डेरा पर रहते थे। शुक्रवार की सुबह डेरे से कुछ दूर वह मृत अवस्था में मिले। पुलिस के मुताबिक, मृतक के पट्टीदार व रिश्तेदारों ने बताया कि श्रीराम पांडेय ने परसों रात नशे की हालत में भृगुनाथ सिंह के बटाई के खेत से कुछ मक्का उखाड़ दिया था। भृगुनाथ सिंह अगले दिन सुबह उनके घर आकर धमकी दिए थे। आरोप है कि रात में भृगुनाथ सिंह और उनके दोनों बेटों ने लाठी-डंडों या किसी हथियार से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
यह भी पढ़ें-रेलवे स्टेशन पर सांप लेकर घूमने का प्रैंक इंफ्लूएंसर पर पड़ गया भारी
पुलिस अधीक्षक ओमबीर सिंह ने बताया कि गुरुवार की सुबह सवा सात बजे रेवती थाना पुलिस को सूचना मिली कि श्रीराम पांडे (62) पुत्र पारस पांडे मृत अवस्था में घर के पास पड़े हुए थे। सूचना पर तत्काल पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची तो ज्ञात हुआ कि मृतक अकेले घर पर रहते थे। इनका बेटा गुजरात में रहता है।
इनके पट्टीदार व रिश्तेदारों द्वारा बताया गया कि इनके ही गांव के भृगुनाथ सिंह पुत्र चन्द्रिका सिंह, मारकंडे सिंह व ओम प्रकाश सिंह पुत्रगण भृगुनाथ सिंह से मक्का तोड़ने को लेकर विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर आरोपियों ने धमकी दी थी। इस सूचना पर आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक के शव को नियमानुसार कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

