

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
रसड़ा, बलिया. होली के मौके पर रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह ने अपने खनवर स्थित आवास पर समर्थकों और क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर राजनीतिक हलकों में बड़ा संदेश देने की कोशिश की। सुबह से ही आवास पर लोगों की भीड़ उमड़ती रही।
रंग, गुलाल और मिठाइयों के बीच यह होली मिलन समारोह केवल शुभकामनाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि हालिया आयकर (IT) छापे के बाद लोगो से मुलाकात कर विधायक ने बताया कि सब ठीक है.
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
विधायक ने लोगों से गले मिलते हुए कहा, “जनता का प्यार और आशीर्वाद मेरे साथ है। आप सबकी दुआ से सब कुछ ठीक है और आगे भी ठीक रहेगा।” उनके इस बयान को सियासी जवाब के तौर पर देखा जा रहा है।
गौरतलब है कि हाल ही में आयकर विभाग की टीम ने उनके आवास और ठिकानों पर जांच की थी, जिसकी चर्चा पूरे जिले में रही। इस पर विधायक ने खुलकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “IT की कार्रवाई के बारे में सब लोग जानते हैं। जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग दिया जा रहा है। सच सामने आएगा।” हालांकि उन्होंने ज्यादा टिप्पणी से परहेज किया, लेकिन समर्थकों के बीच उनका आत्मविश्वास साफ झलकता रहा।
होली मिलन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। समर्थकों ने इसे “जनसमर्थन का सैलाब” बताया। वहीं विपक्षी खेमे में इस आयोजन को लेकर चर्चाएं तेज हैं कि छापे के बाद यह सार्वजनिक उपस्थिति एक सियासी रणनीति का हिस्सा है।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने क्षेत्र के विकास कार्यों का भी जिक्र किया और कहा कि विरोधियों की साजिशों के बावजूद विकास की रफ्तार नहीं रुकेगी। उन्होंने जनता से शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की।
IT कार्रवाई की छाया के बीच हुई इस होली ने जिले की राजनीति में नया रंग भर दिया है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जांच का रुख क्या रहता है और आने वाले दिनों में इसका सियासी असर कितना गहरा होता है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

