

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड, बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. बेल्थरारोड तहसील में कार्यरत सफाईकर्मी नंदलाल रावत उर्फ नंदू (55 वर्ष) के तहसील परिसर की तीसरे मंजिल पर अंदर से बंद एक कमरे मृत पाए जाने से हड़कंप मच गया.
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को तहसील के ऊपर के कमरे से नंदलाल रावत काफी देर तक नहीं निकले तो तहसील के एक कर्मचारी ने दरवाजा खटखटाया किन्तु दरवाजा नहीं खुला। रोशनदान से देखने पर पता चला कि उसमें अचेत पड़े है। जिसकी सूचना कर्मचारी उपजिलाधिकारी और उभांव पुलिस को दी।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी शरद चौधरी,नायब तहसीलदार रौशन सिंह, चौकी इंचार्ज सीयर मुकेश कुमार, एसआई सुमित त्रिपाठी मौके पर पहुंचकर दरवाजे की सिटकनी को तोड़कर अन्दर गए. सफाई नंदलाल अचेत पड़े थे। साथ ही सीएचसी सीयर के डाक्टर विक्रम सेन सोनकर, फार्मासिस्ट अनिल सिंह भी पहुंच गए। जांच के बाद डाक्टर ने नंदू को मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही तहसील कर्मचारियों में शोक छा गया। कर्मचारियों ने इसकी सूचना नंदलाल के पैतृक गांव बांसडीह स्थित उनके परिजनों को दी। बताया जा रहा है कि नंदलाल के परिवार में एक बेटा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
बताया जाता है कि नंदलाल रावत वर्ष 1994 से तहसील में सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत थे और अपनी मेहनत व कर्मठता के लिए जाने जाते थे। तहसील के अधिवक्ता राशिद कमाल पाशा ने बताया कि वर्ष 2017 में तत्कालीन उपजिलाधिकारी विपिन जैन ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तहसील परिसर में झंडारोहण का सम्मान नंदलाल को दिया था। यह पहली बार था जब किसी सफाईकर्मी से तहसील में ध्वजारोहण कराया गया था।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

