

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड, बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. बेल्थरा रोड बस डिपो परिसर में यात्रियों की सुविधा के लिए लगाया गया आरओ एवं चिलर प्लांट वर्षों से शोपीस बनकर रह गया है। करोड़ों की सरकारी योजनाओं में शामिल यह प्लांट आज न तो शुद्ध पानी दे पा रहा है और न ही सामान्य पेयजल, जिससे दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बताया जाता है कि उक्त आरओ एवं चिलर प्लांट का लोकार्पण भाजपा के पूर्व विधायक धनंजय कनौजिया द्वारा 30 अक्टूबर 2021 को किया गया था। कार्यदायी संस्था के रूप में खंड विकास अधिकारी, सीयर बलिया का नाम दर्ज है। लोकार्पण के समय इसे यात्रियों के लिए बड़ी सौगात बताया गया था, लेकिन हकीकत इससे कोसों दूर है।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
स्थानीय लोगों और नियमित यात्रियों का कहना है कि प्लांट कई वर्षों से पूरी तरह बंद पड़ा है। हालात यह हैं कि यात्रियों को शुद्ध पानी तो दूर, सामान्य नल का पानी भी नसीब नहीं होता। भीषण गर्मी में बसों के इंतजार में खड़े यात्री पानी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं।
लोगों का आरोप है कि जिले व क्षेत्र में लगाए गए कई आरओ प्लांट कागजों में चालू दिखाए जा रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत यह है कि वे या तो बंद पड़े हैं या बदहाली के आंसू बहा रहे हैं। ग्रामीणों और यात्रियों का यह भी कहना है कि अधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। एक ओर सरकार स्वच्छ जल, स्वस्थ जीवन की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए आरओ प्लांट खुद सिस्टम की लापरवाही का प्रतीक बनते जा रहे हैं। बेल्थरा रोड बस डिपो का यह प्लांट आज शुद्ध जल योजना की सच्चाई को उजागर करता नजर आ रहा है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

