

Ballia-महिला से अभद्रता और जबरन खींच कर ले जाने की कोशिश, दर्ज कराई शिकायत
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के पर्वतपुर गांव में एक महिला के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता के मामले में पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
पर्वतपुर निवासी फुलमती देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीते 5 अक्टूबर की रात वह पर्वतपुर डीह पर स्थित अपने पुत्र की दुकान पर जा रही थीं। जब वह सड़क पर पहुंची, तभी पर्वतपुर निवासी परशुराम यादव ने अंधेरे का फायदा उठाकर अचानक पीछे से आया और उन्हें ज़बरदस्ती अपनी बाहों में पकड़ लिया।
महिला के अनुसार, आरोपी उन्हें खींचकर नीचे ले जाने की कोशिश कर रहा था, जिस पर उन्होंने ज़ोर ज़ोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। उनके शोर मचाने पर डीह पर मौजूद कई लोग इकट्ठा हो गए और महिला को आरोपी के चंगुल से बचाया।
पीड़िता ने बताया कि लोगों द्वारा बचाए जाने के बाद भी आरोपी परशुराम यादव ने खुलेआम धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपित लगातार उन्हें और उनके परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहा है और धमका रहा है कि यदि थाने में शिकायत की गई तो अंजाम बुरा होगा। मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
तीन युवकों ने एक युवक को लाठी डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल किया
बांसडीह क्षेत्र के मैरिटार मार्ग पर तीन युवकों द्वारा एक युवक को लाठी डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने घायल युवक की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कैथवली निवासी धीरज कुमार साहनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की शाम करीब मैरिटार बाजार से लौटते समय सिधेश्वर नाथ मंदिर के पास विशाल पासवान निवासी कैथवली, टिंकू पासवान निवासी किर्तुपुर और गोलू पासवान निवासी मैरिटार ने उन्हें घेर लिया। तीनों ने गाली गलौज करते हुए धीरज को लाठी डंडों से पीटा, जिससे उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं।
शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने धीरज की शिकायत पर तीनों नामजद आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

