हिंदी मात्र भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति की पहचान-महिला कॉलेज में कार्यक्रम

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

बांसडीह,बलिया. द्वारिका प्रसाद सिन्हा महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में शुक्रवार को हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत हिंदी दिवस एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के हिंदी विभाग के तत्वावधान में संपन्न हुआ।

 

कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्रबंधक अभिषेक आनंद सिन्हा एवं प्रधानाचार्य ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण कर की। इसके बाद स्नातक प्रथम वर्ष की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

 

हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने हिंदी भाषा की महत्ता, उसकी समृद्ध परंपरा और राष्ट्रीय जीवन में योगदान पर अपने विचार रखे। छात्रा अनामिका सिंह ने कहा, “हिंदी मात्र भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और सभ्यता की पहचान है। यह हमें एक सूत्र में बाँधने का कार्य करती है।”

 

वहीं अनुभा गिरी ने अपने भाषण में कहा, “आज के वैश्विक युग में हिंदी तेजी से अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बना रही है। हिंदी इंटरनेट और तकनीकी भाषा के रूप में भी सशक्त हो रही है।”

 

इसी क्रम में स्मिता पांडे ने काव्य पाठ के दौरान कहा—“हिंदी है हम सबकी शान, हिंदी से ही बढ़े हिंदुस्तान।”

महाविद्यालय के हिंदी विभाग के प्रवक्ता तुलसी सोनी ने अपने उद्बोधन में हिंदी की ऐतिहासिक और वर्तमान भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हिंदी ने राष्ट्रीय आंदोलन के दौरान देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया था और आज भी यह भारतीय एकता की पहचान बनी हुई है।

उन्होंने हिंदी की संवैधानिक स्थिति पर चर्चा करते हुए कहा कि संविधान की आठवीं अनुसूची में हिंदी को राजभाषा का दर्जा प्राप्त है और वैश्वीकरण के इस दौर में भी हिंदी अपनी सरलता और व्यापकता के कारण विश्व पटल पर अपनी पहचान बना रही है।

 

मेधावी विद्यार्थी सम्मान

समारोह में विश्वविद्यालय की मेधा सूची में स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा खुशी सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। खुशी सिंह ने विश्वविद्यालय में द्वितीय स्थान तथा महाविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर संस्थान का गौरव बढ़ाया। प्रबंधक अभिषेक आनंद सिंह ने उन्हें स्मृति चिन्ह एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया।

 

कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता तुलसी सोनी ने किया तथा अंत में उन्होंने उपस्थित अतिथियों एवं छात्राओं का आभार व्यक्त किया।

समारोह की सफलता में निवेदिता तिवारी ,स्मृति तोमर, आरती चौहान, बेद प्रकाश सिंह, आकांक्षा शुक्ला, निक्की सिंह, रत्नेश तिवारी, कृष्णा साहनी आदि का विशेष योगदान रहा।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE