Skip to content
24 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बलिया में तीनों नदियां गंगा, सरयू और तमसा ने धरा विकराल रूप, बाढ़ पीड़ितों के खाते में रकम भेजी गई
  • Front Page
  • बलिया शहर

बलिया में तीनों नदियां गंगा, सरयू और तमसा ने धरा विकराल रूप, बाढ़ पीड़ितों के खाते में रकम भेजी गई

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रो में की जा रही व्यवस्था पर खुद नजर रख रहे हैं. जिलाधिकारी के निर्देश पर एडीएम देवेन्द्र प्रताप सिंह, समस्त एसडीएम, तहसीलदार एवं राजस्व कर्मियों को बाढ़ प्रभावित इलातों में भ्रमण करने को कहा गया है।
General Desk 18 September, 2024 1 minute read
Ballia Flood All

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

के के पाठक, बलिया

बलिया.गंगा व सरयू के बढ़े जलस्तर को देखते हुए ज़िला प्रशासन एलर्ट हो गया है और बाढ़ राहत के लिए सतर्कता बढ़ा दी है। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रो में की जा रही व्यवस्था पर खुद नजर रख रहे हैं. जिलाधिकारी के निर्देश पर एडीएम देवेन्द्र प्रताप सिंह, समस्त एसडीएम, तहसीलदार एवं राजस्व कर्मियों को बाढ़ प्रभावित इलातों में भ्रमण करने को कहा गया है।

गंगा व सरयू नदी के जलस्तर में हुई वृद्धि से वर्तमान में जनपद के कुल 27 गांवों की लगभग 31,495 आबादी प्रभावित हुई है. साथ ही कुल 97.7 हेक्टेयर आबादी एवं लगभग 197.7 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि प्रभावित हुई है. बाढ़ से प्रभावित व्यक्तियों के आवागमन के लिये 76 नावें लगायी गयी है. एनडीआरएफ की एक टीम राहत एवं बचाव कार्य के लिये तैनात की गयी है. जनपद के सभी 61 बाढ़ चौकी एवं 72 राहत शिविर क्रियाशील कर दिये गये है. राहत शिविरों में दोनों समय ताजा भोजन, पानी, बिस्तर, लाईट आदि की व्यवस्था की गयी है.

वर्ततान में तहसील बासंडीह में ग्राम सुल्तानपुर में स्थापित किये गये बाढ़ राहत शिविर में 70 लोग निवास कर रहे है. तहसील बैरिया अन्तर्गत लार्ड कृष्णा एकेडमी को बाढ़ राहत शिविर के लिए अधिग्रहित किया गया है. वर्तमान में वहां कोई बाढ़ प्रभावित व्यक्ति नहीं रह रहा है.

बाढ़ से प्रभावित व्यक्तियों में अब तक 4400 राहत सामग्री की किट वितरित की गयी है. बाढ़ से प्रभावित परिवारों में निरन्तर राहत कार्य किया जा रहा है. बाढ़ से प्रभावित व्यक्तियों के उपचार के लिये स्वास्थ्य विभाग द्वारा 9 मेडिकल टीमें तैनात की गयी है, जो प्रभावित व्यक्तियों का उपचार कर रही है. पशु पालन विभाग द्वारा पशुओं के टीकाकरण एवं उपचार की कार्यवाही नियमित रूप से किया जा रहा है.

 

24 घंटे सक्रिय है कंट्रोल रूम

 

जनपद स्तर पर बाढ़ से प्रभावित व्यक्तियों के समस्याओं के त्वरित समाधान के लिये कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गयी है, जिसका टेलीफोन नम्बर 0549-2220832 एवं मोबाइल नम्बर 9454417979 है, जिस पर प्राप्त होने वाली समस्याओं का तत्काल समाधान कराने के लिये 24X7 कर्मियों की तैनाती की गयी है.

 

सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण हुये कटान से नदी में पूर्णतया विलीन हुए 97 पक्का, 12 कच्चा एवं 12 झोपड़ी पर अब तक कुल 1 करोड़ 31 लाख 76 हज़ार एवं बर्तन, कपड़ा एवं घरेलू सामान क्षतिग्रस्त होने पर 65 परिवारों में 3 लाख 25 हज़ार की धनराशि प्रभावित व्यक्तियों के बैंक खातें में भेज दी गयी है.

सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण हुये कटान के कारण नदी में विलीन हुयी 74.8445 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि के सापेक्ष 612 कृषकों में 45 लाख 74 हज़ार 778 रुपये की धनराशि बैंक खातें में भेज दी गयी है.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बाढ़ बारिश

Post navigation

Previous: बेल्थरारोड तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
Next: किसान दिवस में डीएम ने किसानों की सुनी समस्याएं, कहा लक्ष्य से बढ़कर 68 क्रय केंद्र बनाये गये

ये भी पढ़ें

ex DM MP Singh Vidai
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं

General Desk 23 September, 2026
Ballia Ram Anant Pandey
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

General Desk 23 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026

Recent Posts

  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

You may have missed

ex DM MP Singh Vidai
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं

General Desk 23 September, 2026
Bansdih New Kataan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी

General Desk 23 September, 2026
Ballia Ram Anant Pandey
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

General Desk 23 September, 2026
Camera Looter Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे

General Desk 23 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.