Skip to content
26 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • स्कूल में बंद छात्र को परिजनों ने ताला तोड़ निकाला बाहर, प्रिंसिपल बोली- डेस्क के नीचे सोया था छात्र पता नहीं चला
  • जिला जवार

स्कूल में बंद छात्र को परिजनों ने ताला तोड़ निकाला बाहर, प्रिंसिपल बोली- डेस्क के नीचे सोया था छात्र पता नहीं चला

शिक्षा क्षेत्र बेरुआरबारी के सुखपुरा कस्बा स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर एक पर बृहस्पतिवार को सुखपुरा निवासी कक्षा एक का छात्र आदित्य पुत्र रमेश राजभर के विद्यालय के कमरे में ही बंद कर विद्यालय के अध्यापकों के घर चले जाने का मामला प्रकाश में आया है.
Central Desk 8 July, 2022 1 minute read
The student locked in the school was pulled out by the relatives, the principal said - the student slept under the desk, did not know

सुखपुरा, बलिया. शिक्षा क्षेत्र बेरुआरबारी के सुखपुरा कस्बा स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर एक पर बृहस्पतिवार को सुखपुरा निवासी कक्षा एक का छात्र आदित्य पुत्र रमेश राजभर के विद्यालय के कमरे में ही बंद कर विद्यालय के अध्यापकों के घर चले जाने का मामला प्रकाश में आया है.

 

ज्ञात हो कि सुखपुरा स्थित प्राथमिक पाठशाला नंबर एक में बृहस्पतिवार को सभी छात्र छात्राएं पढ़ने आए थे. विद्यालय बंद होने के उपरांत किन्ही कारणों से एक बालक विद्यालय के ही कक्ष में बंद हो गया. इसकी जानकारी परिजनों को तब हुई जब सभी बच्चे विद्यालय से अपने घर पहुंच गए और वह लड़का घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई और बच्चे की खोज परिजन करने लगे. अगल-बगल चारों तरफ ढूंढने पर बच्चा जब नहीं मिला तो परिजन विद्यालय पहुंचे. वहां ताला लगा था लेकिन जंगले के अंदर से देखा गया तो बालक स्कूल के बेंच पर सोया हुआ पाया गया.

 

परिजनों के चिल्लाने पर बच्चा जगा और परिजन विद्यालय की बाउंड्री वाल कूद कर और कक्ष का ताला तोड़कर बच्चे को बाहर निकाला गया. इसकी सूचना तत्काल प्रधानाध्यापिका उर्मिला देवी को दी.

 

मामले की सूचना जैसे ही प्राथमिक शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को हुई सबके हाथ पांव फूलने लगे. शुक्रवार को बेरुआरबारी खण्ड शिक्षा अधिकारी हिमांशु मिश्रा ने बताया कि स्थलीय निरीक्षण हो गया है इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही हैं. इसमें अगर कोई दोषी पाया जाएगा तो उस पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

प्रधानाध्यापिका उर्मिला देवी ने बताया कि हम लोग अन्दर देख कर ही ताला बंद करते हैं. लड़का डेस्क के नीचे जहां बस्ता रखा जाता है वहां सोया था. उसपर नजर नहीं पड़ी.
(पंकज कुमार सिंह की रिपोर्ट)

Tags: सुखपुरा

Post navigation

Previous: राष्ट्रपुरुष चन्द्रशेखर के पथ पर चलकर ही सबकी रक्षा सम्भव – रामगोविंद चौधरी
Next: बेल्थरारोड: तहसील गेट पर विधायक निधि से लगा आरओ प्लांट 15 दिनों से खराब, गर्मी में नहीं मिल रहा पेयजल

ये भी पढ़ें

ram-govind-chaudhary
  • जिला जवार
  • राजनीति

बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका

Assignment Desk 26 September, 2026
Belthra Bijli kati
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले

General Desk 25 September, 2026
Ganpati Visarjan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

General Desk 25 September, 2026

Recent Posts

  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

You may have missed

ram-govind-chaudhary
  • जिला जवार
  • राजनीति

बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका

Assignment Desk 26 September, 2026
Belthra Bijli kati
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले

General Desk 25 September, 2026
Ganpati Visarjan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

General Desk 25 September, 2026
Belthra vande Mataran
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन

General Desk 25 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.