Skip to content
29 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • न्यूज़ Shorts
  • [बलिया जिले के संक्षिप्त समाचार]: फेसबुक पर नूपुर शर्मा के खिलाफ लिखना एक युवक को पड़ा महंगा, हुई गिरफ्तारी
  • न्यूज़ Shorts

[बलिया जिले के संक्षिप्त समाचार]: फेसबुक पर नूपुर शर्मा के खिलाफ लिखना एक युवक को पड़ा महंगा, हुई गिरफ्तारी

भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी रहे छट्ठू राम ने रविवार को नगर के जिलापंचायत के डाक बंगले में आयोजित एक बैठक में पत्रकार वार्ता में कहा कि सुभासपा विधायक हंसू राम द्वारा क्षेत्र में विकास कार्य कराने की बात को हास्यास्पद करार देते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता ने ऐसा विधायक चुन लिया है जो क्षेत्र के गांवों का नाम ही नहीं जानता है. वर्तमान विधायक भाजपा सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों को अपने द्वारा कराए जाने की बात कहकर फोटो खिंचवाकर अपनी पीठ थपथपा रहे है. उन्होंने कहा कि हमारे विधानसभा क्षेत्र में सरकार द्वारा चहुमुंखी विकास कराया जा रहा है. क्षेत्र की जो भी सड़के बनी है या बन रही है उसके लिए पिछली भाजपा सरकार में 55.61 करोड़ धन स्वीकृत हुआ है. वर्तमान विधायक अपनी उपलब्धियां बताकर जनता को छल रहे है.
Central Desk 12 June, 2022 1 minute read
Writing against Nupur Sharma on Facebook cost a young man, got arrested

रेवती. फेसबुक पर नूपुर शर्मा के विरूद्ध लिखना एक युवक को उस वक्त मंहगा पड़ गया. जब पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लेते तथा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त युवक को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज करते हुए सुसंगत धाराओं के तहत चालान न्यायालय कर दिया. कस्बा के वार्ड संख्या 10 निवासी याकूब अंसारी पुत्र अब्दुल रहमान ने शनिवार को अपने फेसबुक वॉल पर नूपुर शर्मा पर अभद्र और अशोभनीय टिप्पणी पोस्ट की थी. जिसे संज्ञान में लेते हुए कस्बा निवासी एक युवक ने जिले के विभिन्न अधिकारियों सहित मुख्यमंत्री को टैग कर उक्त मैसेज को अटैच करते हुए ट्वीट कर दिया. अपने ट्वीट में युवक ने ऐसे अशोभनीय टिप्पणी से क्षेत्र व इलाके का सद्भाव बिगड़ने की आशंका जाहिर की थी. ट्वीट के बाद हरकत में आई पुलिस ने बीती रात एसएचओ रामायण सिंह की तहरीर पर सम्बंधित के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए शनिवार की देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. जिसे रविवार को सुसंगत धाराओं के तहत चालान न्यायालय कर दिया.

(रेवती संवाददाता पुष्पेन्द्र तिवारी’सिंधू’ की रिपोर्ट)

 

 

छात्राओं को स्मार्टफोन का वितरण

बांसडीह, बलिया. प्रदेश के युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त एवं सक्षम बनाने हेतु प्रदेश सरकार द्वारा संचालित टैबलेट / स्मार्टफोन वितरण योजना के अंतर्गत स्थानीय कस्बा स्थित द्वारिका प्रसाद सिन्हा महिला पीजी कॉलेज, बांसडीह में स्मार्टफोन वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महाविद्यालय की स्नातक स्तर की समस्त छात्राओं को बांसडीह विधायक केतकी सिंह के द्वारा स्मार्टफोन प्रदान किया गया व छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि मोबाइल का आप सभी सदुपयोग करे।दुरुपयोग नही करे. आज सरकार सभी पढ़ने वाली छात्राओं व छात्रों को टैब और मोबाईल दे रही हैं कि छात्र छात्राएं टेक्निकल पढ़ाई कर सके. इससे आप दुनिया से जुड़ सकती है. आज संचार के माध्यम से दुनिया कहा से कहा चली गई हैं. प्रत्येक व्यक्ति की जरूरत मोबाईल हो गया हैं. उक्त अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक श्री अभिषेक आनन्द ने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार की इस महत्वाकांक्षी परियोजना की सराहना की एवं छात्राओं को इंटरनेट के खतरों से आगाह करते हुए टैबलेट / स्मार्टफोन के रचनात्मक एवं शैक्षणिक उपयोग के बारे में जागरूक एवं प्रोत्साहित किया. छात्राएं स्मार्टफोन पाकर प्रसन्न दिखीं एवं प्रदेश सरकार को धन्यवाद ज्ञापित करती हुई दिखीं. इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्षा श्रीमती स्वाति सिन्हा , डॉ हरिमोहन सिंह , अभिनव पाठक , वेद प्रकाश सिंह , मनोज चतुर्वेदी , रितेश सिंह , विंध्याचल सोनी , गौरव तिवारी , हिमांशु श्रीवास्तव , शिवप्रकाश , निक्की सिंह, मधु सिंह , आकांक्षा शुक्ला आदि उपस्थित रहे. आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित प्राचार्य डॉ बदरे आलम ने किया एवं संचालन डॉ अमृत आनन्द ने किया.

(बांसडीह संवाददाता रवि शंकर पाण्डेय की रिपोर्ट)

 

 

बीजेपी नेता ने विधायक की कार्यशैली पर उठाये सवाल

बेल्थरारोड, बलिया. पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री व भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी रहे छट्ठू राम ने रविवार को नगर के जिलापंचायत के डाक बंगले में आयोजित एक बैठक में पत्रकार वार्ता में कहा कि सुभासपा विधायक हंसू राम द्वारा क्षेत्र में विकास कार्य कराने की बात को हास्यास्पद करार देते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता ने ऐसा विधायक चुन लिया है जो क्षेत्र के गांवों का नाम ही नहीं जानता है. वर्तमान विधायक भाजपा सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों को अपने द्वारा कराए जाने की बात कहकर फोटो खिंचवाकर अपनी पीठ थपथपा रहे है. उन्होंने कहा कि हमारे विधानसभा क्षेत्र में सरकार द्वारा चहुमुंखी विकास कराया जा रहा है. क्षेत्र की जो भी सड़के बनी है या बन रही है उसके लिए पिछली भाजपा सरकार में 55.61 करोड़ धन स्वीकृत हुआ है. वर्तमान विधायक अपनी उपलब्धियां बताकर जनता को छल रहे है. सोनाडीह, तुर्की दौलतपुर, कसौंडर में विद्युत उपकेंद्र का निर्माण, सोनाडीह को पर्यटन केंद्र में विकसित करने के लिए. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के विस्तार का कार्य भी पिछली भाजपा सरकार में ही स्वीकृत हुआ है. ऐसे में वर्तमान विधानसभा का कथन सरासर झूठ है. जो भी क्षेत्र में विकास कार्य हो रहा है वह भाजपा सरकार के द्वारा कराया जा रहा है. सरकार लड़कियों के शादी अनुदान के साथ साथ गरीब लड़कियों की शादी भी करा रही है. इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष सतीश गुप्ता, प्रमोद सिंह, रणजीत कुशवाहा, कैप्टन गुलाबचंद मौर्य, देवेन्द्र गुप्ता, नमोद तिवारी, रामकैलाश चौहान, उमेश आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे.

(बेल्थरारोड संवाददाता उमेश गुप्ता की रिपोर्ट)

 

 

हल्दी पुलिस ने किया फ्लैग मार्च


हल्दी,बलिया. देश व प्रदेश में चल रहे दंगे को देखते हुए हल्दी पुलिस द्वारा रविवार की शाम सेक्टर मजिस्ट्रेट खण्ड विकास अधिकारी बेलहरी दिनेश राम के नेतृत्व में हल्दी बाजार सहित अन्य स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया. पुलिस द्वारा लोगो को आपसी सौहार्द व शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की गयी.इस मौके पर हल्दी थाना के उपनिरीक्षक शिवमूर्ति तिवारी,उपनिरीक्षक राधेश्याम सरोज सहित थाने के महिला व पुरुष कांस्टेबल शामिल रहे.

(हल्दी संवाददाता आरके की रिपोर्ट)

 

 

 

एडिशनल एसपी ने धर्मगुरूओं के साथ की बैठक

सिकंदरपुर, बलिया. नगर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अगले माह एक जुलाई को निकलने वाले ऐतिहासिक महावीरी झंडा के जुलूस को निर्बाध सम्पन्न कराने हेतु पुलिस प्रशासन ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है. जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन के साथ सहयोग करने की नगरवासियों को सलाह देने के साथ ही बैठकों का दौर जारी है.
इसी क्रम में रविवार को भी एडिशनल एस पी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने स्थानीय थाने के प्रांगण में नगर के धर्म गुरुओं के साथ बैठक कर जुलूस से सम्बन्धित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किया. बैठक में धर्म गुरुओं के साथ ही पीस कमेटी के सदस्य,राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रतिष्ठित नागरिकों ने भाग लिया.
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में ए एस पी ने महावीरी झंडा के जुलूस के अवसर पर धार्मिक व ऐतिहासिक नगरी सिकंदरपुर सदियों से चली आ रही गंगा जमनी तहजीब को बनाये रखने का बल दिया.
कहा कि जुलूस के दौरान अराजकता पैदा करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. महावीरी कमेटियों के पदाधिकारियों को सलाह दी कि वे निष्ठापूर्वक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वह करेंगे. वे अपनी जिम्मेदारियों से बच नहीं सकते और अराजकता पैदा होने पर उनकी भी जवाबदेही होगी. सलाह दी कि वे अपनी कमेटी के लोगों पर पूर्ण नियंत्रण रखेंगे. कहा कि जुलूस के दौरान डी जे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा.
क्षेत्राधिकारी भूषण कुमार वर्मा ,थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह,चौकी प्रभारी मुरारी मिश्र, संजय जयसवाल, मंडल के जिलाध्यक्ष प्रयाग चौहान,महेन्द्र दस,बबलू मास्टर,लालबचन शर्मा,डब्लू खरवार,राकेश सिंह,राकेश यादव, इमाम अख्तर,शेख अलीमुद्दीन,कारी फिरोज,हाफिज इलियास,हामीदुल कादरी,शुएब अंसारी,इश्तियाक खा. नियमुल हक खान,संजय जायसवाल,जावेद अंसारी,घनश्याम मोदनवाल,नाहिद हुसैन,बबलू मास्टर,इश्तियाक खान,हाफिज इलियास,लड्डन अंसारी,हाफिज हामिद,कन्हिया पासवान,मुमताज अहमद,नादिर अली,मौलाना रहमत,मुफ़्ती अलाउद्दीन,मौलाना सनाउल्लाह,मौलाना मुजम्मिल,हाफिज खालिद,शब्बू अहमद,मंजिल खान आदि लोग मौजूद रहे.

(सिकंदरपुर संवाददाता संतोष शर्मा की रिपोर्ट)

 

 

Tags: बलिया समाचार बांसडीह बेल्थरारोड विधायक केतकी सिंह शांति बैठक सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: बांसडीह: एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में फ्लैग मार्च
Next: अवैध कच्ची शराब की भट्ठियों को पुलिस ने तोड़ा

ये भी पढ़ें

ambulance
  • Accident
  • Front Page
  • न्यूज़ Shorts
  • फोटो गैलरी
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News :- ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, नाबालिग गंभीर

Ashish 24 January, 2026
SNAKE
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • न्यूज़ Shorts
  • स्वास्थ्य

सर्पदंश से बचाव के लिए क्या करें और क्या ना करें

General Desk 30 April, 2025
Result
  • Campus रिपोर्ट
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • न्यूज़ Shorts
  • पंचायत न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • लाइफ मंत्रा
  • वायरल VIDEO
  • स्पेशल/Exclusive

ये हैं UPSC 2024 के टॉप 10 कैंडिडेट्स:

Ashish 22 April, 2025

Recent Posts

  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह
  • आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना
  • सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता
  • तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा
  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

You may have missed

Durga Pandal Dinosor theme
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम

General Desk 28 September, 2026
Shravan kumar bharti BSP
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • राजनीति

Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह

General Desk 28 September, 2026
Belthra Andhi Barish
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना

General Desk 28 September, 2026
Koylabir baba Bargad tree
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता

General Desk 28 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.