Skip to content
24 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • ​एक का छोटा सिक्का बंद होने की अफवाह बना सिरदर्द
  • Uncategorised

​एक का छोटा सिक्का बंद होने की अफवाह बना सिरदर्द

विकास खण्ड बेलहरी व सिकंदरपुर समेत लगभग पूरे जिले के गांवों, बाजारों व चट्टी-चौराहे के दुकानदारों द्वारा एक का सिक्के लेने से साफ इनकार किया जा रहा है.
General Desk 7 August, 2017 1 minute read
COIN

नोटबंदी के बाद बाजार में सिक्कों की आ गई बाढ़

हल्दी/सिकंदरपुर (बलिया)। विकास खण्ड बेलहरी व सिकंदरपुर समेत लगभग पूरे जिले के गांवों, बाजारों व चट्टी-चौराहे के दुकानदारों द्वारा एक का सिक्के लेने से साफ इनकार किया जा रहा है. जिस कारण ग्राहकों व दुकानदारों के बीच तू- तू, मैं- मैं आये दिन हो रहे है. ग्राहकों का कहना है कि सरकार ने इन नए सिक्को को बन्द नहीं किया है, तो दुकानदार क्यों लेने से मना कर रहे है ? नोटबंदी के बाद से सिक्कों की संख्या बाजार में काफी हो गया है. जो सबके लिए मुसीबत बन गया है. ऐसे में दुकानदारों व ग्राहकों द्वारा इस तरह की अफवाहों पर अधिकारियों को अंकुश लगाना बहुत ही जरूरी हो गया है.

हल्दी प्रतिनिधि के मुताबिक आठ नवंबर 2016 को जब नोटबंदी लागू हुई, तो छोटे नोट व सिक्कों का क्रेज बढ़ गया. इस दौरान जब पैसे को लेकर हाय-तौबा मचा तो औरतें घरों के गुल्लक में रखे पैसे को निकाल कर अपनी जरुरतों को पूरा करने लगी. दुकानदारों को भी जरूरत थी, तो वे भी बड़े चाव से खुला पैसा बटोरने में लग गये. इसके बाद भी दिक्कतें नहीं गई, तो सरकार ने मंदिरों के दान पेटियों से सारा खुल्ला बाहर निकलवाने का काम किया. देखते ही देखते बाजार में काफी तादाद में  एक, दो, पांच व दस के सिक्के आ गए. लगभग तीन माह पहले भी दस के सिक्कों को लेकर जगह-जगह लोगों ने बवाल काटा.

बाजार में इन दिनों एक रुपये का छोटे सिक्कों को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है. कोई-कोई एक का छोटे सिक्कों की न चलने बात करता है, तो कोई छोटा व बड़ा दोनों को लेकर अफवाहें फैलाने में लगे है. ऐसी स्थिति में ग्राहकों व दुकानदारों के बीच रोज किच-किच हो रहा है. ग्राहक दुकानदारों पर मनमानी करने का आरोप लगा रहा है.  वहीं दुकानदारों का कहना है कि जब कोई छोटे सिक्कों को कोई ले नहीं रहा है, तो हम लोग लेकर क्या करेंगे.

जिला प्रशासन से लेकर संबंधित बैक अधिकारियों की चुप्पी के कारण इस समस्या को रोज-रोज बढावा मिल रहा है. बैक मैनेजर सिक्कों को नहीं ले रहे हैं. दुकानदारों व व्यापारियों की माने तो ये सिक्के एक एक के यहाँ पांच हजार से लेकर 25 हजार तक डंप पड़ा है.

सिक्के न लेने का कोई मामला सामने नहीं आया है.अगर कोई नहीं ले रहा है तो ये गलत है. जिले के लीड बैक के चेयरमैन को इस विषय में बतायेगें – निखिल टीकाराम फुंडे (उपजिलाधिकारी सदर )

सिक्कों के बंद होने जैसे कोई बात नहीं है.अगर कोई कहता है तो यह ठीक नहीं है. जिला मुख्यालय स्थित स्टेट बैंक की मेन शाखा में सिक्का जमा होता है – बबन यादव, प्रब॔धक, भरतीय स्टेट बैंक, शाखा हल्दी  

सिकन्दरपुर प्रतिनिधि के मुताबिक आजकल एक और दो रुपये के सिक्कों के न चलने की अफवाह पर लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. आए दिन छोटे बड़े क्षेत्र के दुकानदारो द्वारा एक और दो रुपए के सिक्के लेने से इंकार करने पर स्थानीय क्षेत्र के लोग बेवजह परेशानी का शिकार होन पड़ रहा है. क्षेत्रीय लोगों ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए सिक्कों को लेकर उत्पन्न हुई समस्या को हल करने की मांग की है.

एक और दो रुपए के सिक्के न लेने वालों पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जानी चाहिए. वहीं सिक्का न लेना भारतीय मुद्रा का अपमान है. सरकार द्वारा सभी प्रकार के सिक्के चलमान हैं. फिर भी कुछ खुराफाती तत्वों द्वारा अफवाहें फैला कर अपना उल्लू सीधा किया जा रहा है. जो कानूनन अपराध है –  वरुन गुप्ता, व्यवसायी, सिकंदरपुर 

Tags: बेलहरी सिकंदरपुर सिक्के

Post navigation

Previous: भैंसे से टकराए बाइकसवार, एक की मौत, दो घायल
Next: ​बैरिया में आरएसएस का गुरु दक्षिणा कार्यक्रम

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

You may have missed

ex DM MP Singh Vidai
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं

General Desk 23 September, 2026
Bansdih New Kataan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी

General Desk 23 September, 2026
Ballia Ram Anant Pandey
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

General Desk 23 September, 2026
Camera Looter Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे

General Desk 23 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.