जब दृढ़ इच्छा शक्ति हो तो कठिन मुकाम भी हासिल करना संभव

जब दृढ़ इच्छा शक्ति हो तो कठिन मुकाम भी हासिल करना संभव

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page  https://www.facebook.com/ballialivenews

 

जब दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो उसे कठिन मुकाम भी हासिल किया जा सकता है कुछ ऐसा शिवम् गुप्ता पुत्र विश्व विश्वास प्रकाश गुप्ता ने किया है इसने इंटर में 97,3 अंक लाकर प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त कर विद्यालय तथा गांव का नाम रोशन किया है

शिवम् गुप्ता की इस उपलब्धि पर माता पिता ने बेटे को मिठाई खिलाकर बधाई दी एवं बेटे की उज्ज्वल भविष्य की कामना की शिवम् गुप्ता इकलौता है उसकी तीन बहनों में सोमी गुप्ता हाई स्कूल श्वेता कक्षा 7 रचना कक्षा 5 में है मां बसंती देवी गृहणी है विश्व विश्वास प्रकाश गुप्ता मुल रूप से लक्ष्मणपुर गांव के है

वर्तमान में शाहपुर बभनौली नई बस्ती में एन एच 31 के बगल में अपना घर बना कर रह रहे हैं कृषि विभाग बलिया में नौकरी करते हैं वर्तमान में शाहपुर बभनौली नई बस्ती में अपना मकान बना कर रह रहे है घर पर भी जनरल स्टोर की दुकान भी है.

शिवम् हाई स्कूल में 91,33 अंक पाया था शिवम् मेधावी छात्र रहा है. कृष्णा शिक्षा निकेतन के प्रबंधक रविकांत उपाध्याय ने बताया कि शिवम् गुप्ता पढ़ाई में काफी होनहार है .वह विद्यालय में बच्चों को पढ़ा दिया करता था.

शिवम् ने बताया कि उसने कोई ट्यूशन नहीं किया है बल्कि घर पर आनलाइन पढ़ाई आठ से दस घंटे करते हैं. विद्यालय द्वारा मिला टैबलेट भी सहायक रहा. कृष्णा शिक्षा निकेतन में कक्षा चार से इंटर मीडिएट तक की पढ़ाई किया है. प्रारंभिक शिक्षा स्वामी सहजानंद इंटर कालेज गोविन्द भरौली में किया है. शिवम् यूपीएससी करना चाहता है.

पिता विश्व विश्वास प्रकाश गुप्ता ने भी कहा कि बेटा जो भी पढ़ाई करना चाहता है उसे पढ़ाएंगे. माता बसंत देवी ने भी बेटे के इस उपलब्धि पर फूले नहीं समा रही थी.बहन सोमी गुप्ता, श्वेता गुप्ता, रचना गुप्ता ने शिवम् का मुंह मीठा किया. घर पर बधाई देने वाले शुभचिंतकों का तांता लग गया.
प्रबंधक रविकांत उपाध्याय ने भी विद्यालय पर शिवम् को मिठाई खिलाकर बधाई दिया तथा शिक्षकों ने भी शिवम् के उज्जवल भविष्य की कामना की.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews 

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel