फर्जी है यूपी बोर्ड परीक्षा का वायरल टाइम टेबल, वायरल करने वालों पर कार्रवाई होगी

बलिया/प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की गलत तारीख बताने वाली एक फर्जी खबर वायरल हो रही है। इस फर्जी खबर में 5 जून से 25 जून के बीच बोर्ड परीक्षा कराए जाने की झूठी खबर वायरलकी जा रही है।



बोर्ड परीक्षा की कोई तिथि परिषद ने अभी तक घोषित नहीं किया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज के सचिव दिव्य कांत शुक्ला ने 17 मई को प्रदेश के समस्त जिला विद्यालय निरीक्षकों को जारी अपने ऑफिशियल पत्र में कहा है कि वायरल समय सारणी नितांत फर्जी है। इस प्रकार की फर्जी सूचना वायरल किए जाने वाले के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज कराए जाने की कार्यवाही की जाएगी।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE