Skip to content
22 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • ददरी मेला-2024 की थीम सॉन्ग 14 नवंबर को होगा लॉन्च, जानिए कौन हैं इसे गाने वाले प्रणव सिंह कान्हा
  • Front Page
  • बलिया शहर

ददरी मेला-2024 की थीम सॉन्ग 14 नवंबर को होगा लॉन्च, जानिए कौन हैं इसे गाने वाले प्रणव सिंह कान्हा

ददरी मेला के शुभारंभ के अवसर पर 14 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पवित्र स्नान के दिन बलिया में ददरी मेला-2024 का थीम गीत लॉन्च किया जाएगा
General Desk 11 November, 2024 1 minute read
Pranav Singh Kanha

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

के के पाठक, बलिया

बलिया . ददरी मेला के शुभारंभ के अवसर पर 14 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पवित्र स्नान के दिन बलिया में ददरी मेला-2024 का थीम गीत लॉन्च किया जाएगा. ददरी मेला की थीम गीत को प्रसिद्ध गायक प्रणव सिंह “कान्हा” अपनी आवाज में गाएंगे.

वर्ष 2024 में होने जा रहे ददरी मेला का नया थीम गीत इस प्रकार से है-

” सौभाग्य हमारा हम जिस धरती के वासी

 जहां मां गंगा भृगु बाबा अविनाशी

 जहां दर-दर मुनि का द्वारा

 जहां मां  सरयू की धारा

 जहां है भक्तों का रेला

 जहां लगता ददरी मेला

जहां मंगल पांडे को सारी दुनिया नमन करती

 बागी बलिया बागी बलिया बागी बलिया वीरों की धरती “.

बताते चलें कि वर्ष 2023 में बलिया में आयोजित हुए  विशाल ददरी मेला के अवसर पर ददरी महोत्सव के ऑफिशल थीम गीत जय हो बागी बलिया को भी गायक प्रणव  सिंह “कान्हा” ने ही  अपनी आवाज दी थी, जिसके बोल थे-

“जहां ददरी मेले में दिखती हैं, दुनिया की हर गलियां,

जय हो, जय हो, जय हो बागी बलिया ” जो कि जिले में काफी प्रचलित हुआ.

बता दें कि प्रणव सिंह “कान्हा” ने अपना पहला गीत गोरखपुर महोत्सव के लिए गोरखपुर का थीम गीत 2018 से किया, गीत के बोल थे-

“शंभू के भष्मांग की अंगड़ाइयों में “

“हर कणों में रम रहे हैं नाथ योगी “. यह गीत गोरखपुर में काफी प्रचलित हुआ. इसके लिए मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने प्रणव सिंह को सम्मानित किया. इसके बाद 2019 में पुनः इसी गीत को थोड़ा और बेहतर करके  रामगढ़ ताल नौका  विहार  गोरखपुर में हर शाम को लाइट शो के रूप में चलाया  जाने लगा, जिसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रणव सिंह कान्हा को पुनः सम्मानित किया. वर्ष 2019 में बनारस में आयोजित प्रवासी भारतीय दिवस के लिए प्रणव सिंह “कान्हा” ने प्रवासी भारतीय दिवस थीम गीत गाया तथा नमामि गंगे अभियान 2020 के लिए केंद्र सरकार का नमामि गंगे प्रोजेक्ट-

 “तेरे बूंद बूंद में तीर्थ हे गंगा माई रे

तेरा जोगी बना भागीरथ हे, गंगा माई रे “ गीत गाया.

वर्ष 2021 में विश्वनाथ कॉरिडोर का नवनिर्माण होने पर प्रणव सिंह “कान्हा” ने विश्वनाथ कॉरिडोर का ऑफिशल थीम गीत गाया जिसके बोल थे-

“है काशी का उत्कर्ष जय जय जय भारतवर्ष “. वर्ष 2023 उत्तर प्रदेश दिवस ऑफिशल थीम गीत को प्रणव सिंह कान्हा ने आवाज दिया, जो कि उत्तर प्रदेश लखनऊ में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ तथा माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी द्वारा लॉन्च किया गया,जिसके बोल  थे-

“जिस मिट्टी के हर कण कण  में प्रभु राम बसे घनश्याम बसे “

“यह वही धारा जहां गौतम बुद्ध ने दिया प्रथम उपदेश”

 उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश “

जो कि उत्तर प्रदेश का सबसे प्रचलित गीत बना और हर अवसर पर लोगों द्वारा सुना तथा सरकार द्वारा प्रचारित किया गया. वर्ष 2023 में आजमगढ़ महोत्सव के अवसर पर प्रणव सिंह कान्हा ने आजमगढ़ महोत्सव का ऑफिशल थीम सिंह गाया जिसके बोल थे

“यह भैरव बाबा की नगरी जहां शंभू बसे हैं कण कण  जय हो जय हो जय हो आजमगढ़ ” यह गीत जिले में काफी प्रचलित हुआ. इसके अलावा प्रणव सिंह कान्हा भोजपुरी की हिट फिल्मों में आवाज दे चुके हैं –

कुछ प्रमुख गीतों के बोल हैं 

आज सरकार का दीदार हुआ ,

अब कैसा जीना, नजर नजर को पिला रही है , चांद आ गया आदि

तथा कुछ प्रमुख एल्बम गीत

शायद मेरी याद आई होगी , अवध में राम आए हैं , जो कि सोशल मीडिया पर लाखों की संख्या में देखा जा चुका है.

तथा अभी प्रणव सिंह कान्हा बॉलीवुड के बड़े म्यूजिक डायरेक्टर के साथ बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों में गाने की भी तैयारी कर रहे हैं .

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया में आज क्या हुआ बलिया राजनीति बलिया शहर बलिया समाचार

Post navigation

Previous: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल
Next: कार्तिक पूर्णिमा पवित्र स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने को पंडाल गांव बसना शुरु

ये भी पढ़ें

Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026

Recent Posts

  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You may have missed

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
Pushkar Mishra SDM Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस

General Desk 21 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.