Tag: मऊ
पंचायती राज ग्राम प्रधान संघ ने दुबहर ब्लॉक के नगवा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विमल पाठक को आजमगढ़ मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. मंगलवार को प्रधान संघ ने स्वागत समारोह का आयोजन पर उनका भव्य स्वागत किया. संघ के प्रदेश महासचिव त्रिलोकीनाथ पांडेय ने कहा कि विमल पाठक के मनोनयन से निश्चित रूप से प्रधान संघ मंडल के तीनों जनपदों बलिया, आजमगढ़ व मऊ में सुदृढ़ व संघर्षशील बनेगा.
रसड़ा नगरा मार्ग पर तहसील मोड़ के समीप बुधवार को बोलेरो की चपेट में आकर शिव पूजन यादव (48) पुत्र जय नाथ यादव घायल हो गए. शिव पूजन मऊ जनपद के चिरैयाकोट इलाके के करमी सुलतानिपुर गांव के निवासी बताए जाते हैं. घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गम्भीर होने पर उन्हें मऊ के लिए रेफर कर दिया.
कोतवाली क्षेत्र के नारायनपुर मौजा के रूपलेपुर के आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह प्राइवेट नर्सिग होम में इलाज के दौरान एक महिला की मौत पर कोतवाली में जमकर प्रदर्शन किया. पति राजकुमार की तहरीर पर पुलिस ने नर्सिंग होम संचालिका व गांव की आशा बहू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया.
अमित शाह की माने तो यूपी के विकास में सबसे बड़े रोड़ा हैं सपा और बसपा. शाह ने मऊ की रैली व अति दलितों और अति पिछड़ों की महापंचायत में शनिवार को राहु-केतु करार दिया. इस मौके पर शाह ने कभी मुख्तार अंसारी के सहयोगी रहे ओमप्रकाश राजभर की भारतीय समाज पार्टी से चुनावी गठबंधन की घोषणा की. साथ ही बहुत स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह विलय नहीं, सिर्फ गठबंधन है. जाहिर है भाजपा यूपी की चुनावी बिसात पर जात की गोटिया सेट करने में जुटी हुई है.
आनन्द बिहार से चलकर सीतामढ़ी को जाने वाली डाउन लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन में गुरुवार को मऊ रेलवे स्टेशन के पास चाकूबाजी की घटना का मामला प्रकाश में आया है. घटना में बिहार के छपरा जनपद के थाना दिघवारा अन्तर्गत बसंतपुर गांव के पांच युवक चोटिल हुए है. घायलों को सीएचसी सीयर में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया.
