Skip to content
13 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Since 2012 | The People’s Trusted Digital News Platform

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2450
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • दयाशंकर भाजपा से निष्कासित, एफआईआर दर्ज
  • Uncategorised

दयाशंकर भाजपा से निष्कासित, एफआईआर दर्ज

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती पर अभद्र टिप्पणी करने वाले भारतीय जनता पार्टी की यूपी इकाई के उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह को पद से बुधवार को हटा दिया गया. उन्हें अन्य सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है.
News Desk 21 July, 2016 1 minute read
DAYASHANKAR_SINGH bl

बलिया लाइव न्यूज नेटवर्क

दिल्ली/लखनऊ।  बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती पर अभद्र टिप्पणी करने वाले भारतीय जनता पार्टी की यूपी इकाई के उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह को पद से बुधवार को हटा दिया गया. उन्हें अन्य सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है. भाजपा के प्रान्तीय अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने संवाददाताओं से कहा दयाशंकर सिंह को उपाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है. ऐसी भाषा का उपयोग करने वाले व्यक्ति का भाजपा में कोई स्थान नहीं है. उधर, दया शंकर सिंह ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर माफी मांग ली है.

इसे भी पढ़ें – दयाशंकर सिंह के ठिकानों पर पुलिस के छापे, भाई हिरासत में

सीडी मिली है, जांच कर रहे हैं – यूपी पुलिस

दूसरी तरफ बसपा ने भी इस गंभीरता से लेते हुए दयाशंकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दिया है. दयाशंकर के खिलाफ  153A, 504, 509 IPC समेत एससी/एसटी एक्ट की धारा 310  तहत  मामला दर्ज किया गया  है. शिकायत मिलने के बाद यूपी पुलिस ने कहा, हमने एफआईआर दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच कर रहे हैं. हमें दयाशंकर द्वारा की गयी टिप्पणी की एक सीडी भी मिली है, जिसकी जांच की जा रही है.

दलितों को जोड़ने के भाजपा की मुहिम को लगा धक्का

बसपा सुप्रीमों मायावती पर अभद्र टिप्पणी कर विवादों में आये भाजपा नेता दयाशंकर सिंह का पहले भी विवादों से नाता रहा है. भाजपा ने निरंतर दयाशंकर को महत्व दिया, लेकिन अपने उग्र स्वभाव से वह पार्टी के लिए ही मुश्किल खड़ी करते रहे. भाजपा एक तरफ धम्म यात्रा और दलित महापुरुषों के प्रति श्रद्धावान होकर इस समाज को जोड़ने की मुहिम में लगी है और दूसरी तरफ दयाशंकर ने अभद्र टिप्पणी कर पार्टी की मुहिम को झटका दिया है.

मऊ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान फिसली जुबान

मालूम हो कि भाजपा उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने मंगलवार को मऊ में संवाददाताओं से कहा, मायावती कांशीराम के सपने को चूर-चूर कर रही हैं. मायावती टिकट बेच रही हैं. श्री सिंह ने आरोप लगाया, मायावती एक करोड़ रूपये में टिकट बेचती हैं और अगर किसी ने दो करोड़ रूपये दे दिए तो एक घंटे के अंदर वह इसे दो करोड़ में बेच देती हैं. अगर शाम तक किसी ने तीन करोड़ रूपये दे दिए तो वह उसी को टिकट दे देती हैं. इसके बाद श्री सिंह ने कहा कि  ”वह .. से भी बदतर हैं. कांशीराम के समय से बसपा के लिए काम कर रहे इसके कार्यकर्ता पार्टी छोड़ रहे हैं.”  गौरतलब है कि प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बनने के बाद वह कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने पहली बार मऊ आए थे.

राज्यसभा में भी हुई बयान की चौतरफा निंदा

सिंह की टिप्पणी की महिला सांसदों सहित राज्यसभा के सदस्यों ने कड़ी निंदा की. उपसभापति पी. जे. कूरियन ने कहा कि सदन चाहता है कि सरकार भाजपा नेता के खिलाफ उनकी ”अक्षम्य” टिप्पणी के लिए कानून के मुताबिक कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करे. सिंह के बयान की चौतरफा निंदा हुई. निंदा करने वालों में राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद, द्रमुक की कनिमोई, कांग्रेस की कुमारी शैलजा और रेणुका चौधरी, माकपा के टी.के. रंगराजन और बसपा के सतीश चंद्र मिश्रा शामिल हैं और उन्होंने भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की.

 

 

Tags: बसपा भाजपा मऊ लखनऊ संसद

Post navigation

Previous: निजी अस्पताल के खिलाफ छात्रों ने दिया धरना
Next: दयाशंकर सिंह के ठिकानों पर पुलिस के छापे, भाई हिरासत में

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान

You may have missed

5dc11435-779b-40be-9604-f5ffadd07176-1
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी

Central Desk 10 October, 2026
Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.