समाजवादी पार्टी द्वारा लोकसभा 2024 के आम चुनाव हेतु स्टार प्रचारकों की सूची जारी किया गया जिसमे बलिया से पूर्व नेता प्रतिपक्ष राष्ट्रीय सचिव रामगोविन्द चौधरी को भी सम्मिलित किया गया हैं.
समाजवादी पार्टी द्वारा लोकसभा 2024 के आम चुनाव हेतु स्टार प्रचारकों की सूची जारी किया गया जिसमे बलिया से पूर्व नेता प्रतिपक्ष राष्ट्रीय सचिव रामगोविन्द चौधरी को भी सम्मिलित किया गया हैं.
दुबहर क्षेत्र के त्रिदंडी स्वामी गंगा घाट पर बाल संत धनुष दास के अवतरण दिवस के अवसर पर लोक कल्याणार्थ गंगा पूजन, रुद्राभिषेक व गंगा आरती का आयोजन किया गया.
24-25 मार्च को होली का त्यौहार होने के कारण शासन के निर्देश पर इस बार 28 मार्च को विश्व क्षय रोग दिवस मनाया गया.इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय सभागार में गुरुवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया . इस मौके पर वर्ष 2025 तक देश से टीबी उन्मूलन का संकल्प भी दोहराया गया.
पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा व अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी के निर्देशन में अवैध शराब के रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सुखपुरा थाना क्षेत्र के हरदिया गांव के समीप से बृहस्पतिवार की देर रात अबकारी टीम व सुखपुरा पुलिस ने पिकअप पर लदी 30 पेटी अवैध शराब बरामद कर लिया है.
रसड़ा के नागपुर स्थित बंद कताई मिल की बिल्डिंग को ध्वस्त करते समय गुरूवार को 20 फीट उंचाई से गिरे मजदूर बादल (35) पुत्र अतहर अली निवासी खरदौनी थाना चोली जिला मेरठ की मौत हो गई.
रसड़ा-बलिया मार्ग पर माधोपुर गांव के पास बुधवार की शाम बस से ओवरटेक करते समय तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बाइक सवार दो युवक सड़क पर गिर पड़े.
इसी बीच, सामने से आ रहा टेम्पो ने दोनों युवकों को चपेट में ले लिया. घायल युवकों को सीएचसी रसड़ा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
रेवती थाना क्षेत्र के रेवती नगर पंचायत में बृहस्पतिवार के दिन गाड़ी खड़ा करने को लेकर दो पक्षो में मारपीट हो गई. इस दौरान एक युवक घायल हो गया.
उभांव थाना के तिरनई खुर्द गांव में बुधवार की रात दो पक्षों में हिंसक संघर्ष हुआ. जिसमें दोनों पक्ष से 11 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घायलों में दो महिला भी शामिल हैं. जिन्हें सर में गंभीर चोट आई है.
सेक्टर-63 कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक युवती का शव अपने अपने पुरुष मित्र के घर मिला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में लिया है. पुलिस का कहना है कि बलिया की रहनी वाली निशा (19) दिल्ली के दल्लूपुरा में परिवार के साथ रहती थी.
सरकार की नजर शिक्षा, चिकित्सा पर विशेष है. लेकिन बांसडीह सीएचसी अंतर्गत चाँदपुर अस्पताल स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण खुद ही बीमार हो गया है. तो आम का इलाज कहा से हो पाएगा. 30 हजार की आबादी पर एक न्यू पीएचसी (अस्पताल) निर्धारित है.
राशन दुकानदारो द्वारा ग्राहकों के साथ कि जा रही घटतौली को लेकर लगातार आ रही शिकायतों को दूर करने हेतु शासन ने इलेक्ट्रॉनिक तराजू का वितरण करने का निर्णय लिया.
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वर्तमान में चल रहे लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में किसी राजनितिक दल के प्रत्याशी द्वारा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन करने एवं अन्य विभिन्न प्रकार की शिकायत दर्ज कराने तथा उसके निस्तारण हेतु आनलाइन सी-विजिल (C-vigil) एप विकसित किया गया है. उक्त एप पर चुनाव की घोषणा के दिनांक से मतदान दिवस तक शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत अपलोड की जा सकती है.
थाना क्षेत्र के मुढ़ाडीह गांव निवासी युवक बुधवार को हल्दी थाने के समीप अज्ञात वाहन के जद में आने से गंभीर रुप से घायल हो गया. आस-पास के लोगों ने एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भेजवाया.
गडवार थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है. परिजनों का आरोप है कि छेड़खानी में तहरीर देने के तीन दिन बाद भी पुलिस द्वारा अभी तक मुकदमा दर्ज नही किया गया है. परिजनों ने एसपी को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है.
गड़वार थाना क्षेत्र के पखनपूरा गांव में सोमवार की रात को रतसर- सिकरिया मार्ग स्थित बीएसएनएल टावर के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात में ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया.
शहर कोतवाली पुलिस ने अवैध प्रतिबंधित रायफल व जिंदा कारतूस के साथ प्रानपुर सोमाली से गिरफ्तार आरोपी को बुधवार की दोपहर संबंधित धाराओं में न्यायालय चालान कर दिया. आरोपी का नाम छट्ठू बिंद निवासी कृपा राय का डेरा शिवपुर दियर नम्बरी थाना कोतवाली है.
मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन शाखा के प्रभावी पैरवी से बुधवार को सुनवाई करते हुए न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश जनपद बलिया द्वारा पांच अभियुक्तों को दोषसिद्ध पाते हुए आजीवन कारावास तथा प्रत्येक को 51500-51500 रुपए के अर्थदंड से दण्डित किया
बैरिया थाना क्षेत्र के रानीगंज बाजार में सोमवार को युवक पर एसिड हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया. जबकि एक आरोपी की गिरफ्तारी अभी तक नही हो पाई है.
माल्देपुर गंगा घाट पर जिला गंगा समिति बलिया /वन विभाग, बलिया की तत्वावधान में गंगा महाआरती का आयोजन किया गया. उक्त कार्यक्रम में सदस्य सचिव जिला गंगा समिति बलिया,
कठौड़ा मार्ग के बरहुचा में दो बाईकों की आमने-सामने की टक्कर में 3 वर्षीय बालक समेत तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.