निःशुल्क पुस्तक वितरण योजना शुरू होने के बाद संभवतः यह पहला मौका है जब सत्र के पहले ही दिन परिषदीय स्कूलों के बच्चों के हाथों में नई किताबें पहुंचने लगी हैं.
निःशुल्क पुस्तक वितरण योजना शुरू होने के बाद संभवतः यह पहला मौका है जब सत्र के पहले ही दिन परिषदीय स्कूलों के बच्चों के हाथों में नई किताबें पहुंचने लगी हैं.
शिक्षा क्षेत्र की उत्कृष्ट विद्यालय प्राथमिक विद्यालय दिवाकरपूर में सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.
समारोह के मुख्य अतिथि पकवाइनर के डायट प्रवक्ता रामप्रकाश ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर दीप जलाकर कार्यक्रम का सुभारंभ किया
बांसडीह ब्लाक के पूर्व ब्लाक प्रमुख उमाशंकर पाठक को कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाया गया है. वह कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष पद पर कार्यरत थे.
कोतवाली क्षेत्र के केवरा ग्राम सभा में सोमवार की दोपहर विद्युत ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी ने गांव के श्रीनंद मौर्या व अखिलेश वर्मा के खेत मे लगी गेंहू की फसल को अपने चपेट में ले लिया.
चिलकहर में पीडब्लूडी द्वारा ठेकेदार के माध्यम से बनवाए जा रहे संपर्क मार्ग में धांधली को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया. मानक अनुसार संपर्क मार्ग का निर्माण कराकर ठेकेदार के विरुद्व कार्रवाई की मांग भी की गई.
सुखपुरा थाना क्षेत्र के ब्रह्माईन गांव में शनिवार को हुई कुल्हाड़ी से जानलेवा हमले में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बसंतपुर मोड़ से दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
हल्दी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गंगापुर के तेलियाटोक निवासी गणेश यादव के घर में शनिवार व रविवार की रात एक बजे के लगभग अज्ञात कारणों से आगलगी में घर गृहस्थी के सामान सहित सब कुछ जलकर खाक हो गया.
आगामी लोकसभा चुनाव और रमजान पर्व को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है. इसके लिए रविवार को बाँसडीह थाना पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ पैदल मार्च किया.
सुखपुरा थाना क्षेत्र के ब्रह्मइन गांव में कुल्हाड़ी से मारकर दो छात्रों को घायल कर दिया गया. जिसमें पीड़ित के बाबा के तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा कराया गया है. एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
काफी दिनों से फरार चल रहे फेफना निवासी ध्रुव सिंह के घर फेफना थाने की पुलिस ने शनिवार की दोपहर डुगडुगी बजाकर मुनादी कर नोटिस चस्पा किया गया.
फेफना थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बा के हरिजन बस्ती में शनिवार को अज्ञात कारणों से लगीं आग में लगभग दर्जनों झोपड़िया जलकर राख हो गई. लोगों ने अफरा तफरी के बीच फायर बिग्रेड को सूचना दी.
शिक्षा क्षेत्र दुबहर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय अखार पर शनिवार के दिन प्रधानाध्यापक अरुण कुमार के सेवानिवृत होने पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर अनेक शिक्षक, अभिभावक एवं अधिकारी गण उपस्थित रहे.
जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुमताज के निर्देशअनुसार बाल विवाह रोकथाम हेतु स्टेटहोल्डर्स बैठक एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हब फार इंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन एवं वन स्टार सेंटर में आयोजन किया गया,
नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में नागाजी इंटर कॉलेज जीराबस्ती में पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई . इस बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में चिन्हित सभी ब्लैक स्पॉटों को कवर्ड करने के निर्देश दिए.
सहतवार थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह जुड़ा कान्ही के पास रेलवे ट्रैक के नीचे एक 24 वर्षीय अज्ञात महिला की शव मिलने से लोगों में सनसनी फैल गयी.
अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक रसड़ा क्षितिज त्रिपाठी के नेतृत्व में रसड़ा पुलिस ने शुक्रवार को गैंगेस्टर के वांछित अभियुक्त डब्लू गौड़ पुत्र सौकी गौड़ निवासी नीबू कबीरपुर थाना रसड़ा जनपद बलिया को पकवाइनार चौराहे के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया.
दुबहर स्वतंत्रता संग्राम की पहली चिंगारी जलाने वाले आजादी के महानायक शहीद मंगल पांडेय के पैतृक गांव नगवा स्थित उनके स्मारक पर शुक्रवार के दिन मंगल पांडेय विचार मंच के कार्यकर्ताओं ने मंगल पांडेय क्रांति दिवस पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके प्रतिमा पर श्रद्धा के फूल चढ़ाए .
शुक्रवार को जुम्मे की नमाज होने के कारण जिला प्रशासन सुबह से ही अलर्ट पर था. नमाज से पूर्व अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में पैरामिलिट्री फोर्स व स्थानीय पुलिस ने नगर के मुख्य मार्गों पर फ्लैग मार्च किया तथा लोगों को शांति का संदेश दिया.
दुबहर क्षेत्र के अखार निवासी अवकाश प्राप्त इंजीनियर भोलानाथ सिंह के सबसे बड़े पुत्र स्व इं कुमार ऋषि आनंद के 36 वे जन्मदिन के अवसर पर ग्राम पंचायत अखार के सभी प्राथमिक विद्यालयों दादा के छपरा एवम अखार के बच्चों को पठन-
पाठन सामग्री पिछले वर्ष की भाति इस वर्ष भी उपलब्ध कराई गई, जिसमे कापी, पेंसिल, रबर, कटर, चाकलेट आदि उपलब्ध कराया गया. वही कुमार ऋषि आनंद की माता श्रीमती किरण सिंह के द्वारा लिखित पुस्तक सुनो कहानी नई पुरानी