विद्युत विभाग के निविदा कर्मचारियों की बैठक बुधवार को निच्छुआ डीह देवी मंदिर पर बुधवार को सायंकाल तक चली. इस दौरान कर्मचारियों ने दिन भर कार्य का बहिष्कार किया.
बेरोजगारों को जिले में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर 5 अगस्त दिन शनिवार को है. भृगु आश्रम के पास तारा निवास गली में स्थित रोजगार दफ्तर पर रोजगार मेले का आयोजन होगा.
रामपुर स्थित शिवराज स्मारक स्नात्कोत्तर महाविद्यालय के समस्त कक्षाओं बीए प्रथम द्वितीय द्वितीय तृतीय एवं बीएससी प्रथम द्वितीय द्वितीय तथा बीकॉम प्रथम द्वितीय तृतीय का अंकपत्र विद्यालय पर उपलब्ध है
दीनदयाल जन्म शताब्दी के अवसर पर रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व बालूपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रांगण रक्त परीक्षण एवं दान शिविर का आयोजन किया गया.
सिकंदरपुर बस स्टेशन चौराहे पर बाइक के धक्के से 30 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. जबकि रसड़ा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पकवाइनार चट्टी पर बुधवार को बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गयी.
सदर कोतवाली क्षेत्र के मिश्रनेवरी काशीपुर में महाराष्ट्र पुलिस में एसआई पद तैनात रहे राज नारायण शर्मा के घर से चोरों ने करीब दो लाख का गहना व नकदी चुरा लिए. इसी क्रम में खेजुरी थाना पुलिस ने राजभर बस्ती से दो मोटर चोरों को गिरफ्तार किया है.
जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नवानगर का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने बालिकाओं से वहां मिलने वाली सुविधाओं के बाबत जानकारी ली.
error: Content is protected !!
बलिया लाइव पर अपना विज्ञापन देने के लिए यह FORM भर कर भेज दें. हम आपसे संपर्क कर लेंगे.