मुख्य तहसील दिवस पर सिकंदरपुर जा रही पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह के सुखपुरा चट्टी पर जाम में फसने का असर यह हुआ कि अतिक्रमण हटाने के लिए गठित जिला स्तरीय टीम के अधिकारी यहां मौके पर पहुंच गए.
अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध अभियान के तहत क्षेत्र के भाखर गांव में अचानक छापेमारी कर 30 लीटर अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया.
कोतवाली क्षेत्र के अमहर चट्टी के समीप सोमवार की सुबह कोचिंग से आ रही छात्रा को मनचलों द्वारा छेड़खानी करना उस समय महंगा पड़ गया जब ग्रामीणों ने उनकी जमकर धुनाई कर दी.
रघुनाथपुर गांव में रविवार की रात जनता इंटर कॉलेज के वरिष्ठ लिपिक के घर के पीछे से रोशनदान में लगी ग्रिल को तोड़ कर चोरों ने करीब 10 लाख रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया.
हल्दी थाना क्षेत्र के गहलौत बस्ती के पास भैंस से टकराकर बाइक सवार डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए, उधर बिल्थरारोड-नगरा मुख्य मार्ग पर सोमवार की सुबह तेज रफ्तार बोलेरो के धक्के से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
सहतवार थाना क्षेत्र के दुधैला खुर्द गाँव में सोमवार की रात झोपड़ी मे सो रही एक महिला की साँप के डंसने से मौत हो गयी. घर वाले झाड़ फूंक के लिए कई जगह ले गए
शिक्षा का बीड़ा उठाने वाले शिक्षक खुद के दायित्वों तले दबे, शिक्षक होना ही अजीब विडंबना हल्दी (बलिया) से सुनील कुमार द्विवेदी शिक्षक समाज का दर्पण होता है, ऐसा कहा गया है. लेकिन आज के …
मनियर ब्लाक के जिगनी में स्थित रामजीत बाबा के मन्दिर पर जनपद के विभिन्न गांव से पहुंच श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन किया. यहां बांस के लम्बे झण्डे की प्रतिस्पर्धा होती है.
पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी के मौके पर रविवार को मुहम्मदाबाद विधान सभा क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा विधायक अलका राय की अगुवाई में पौधरोपण किया गया.
उभांव थाना क्षेत्र के भिटौरा गांव मे शनिवार की रात चोरों ने एक घर मे नकब लगाकर नकदी समेत लाखों रुपये मूल्य के सोने चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया. सुबह नकब कटा देख परिजनों के होश उड़ गये.
error: Content is protected !!
बलिया लाइव पर अपना विज्ञापन देने के लिए यह FORM भर कर भेज दें. हम आपसे संपर्क कर लेंगे.